Wednesday, July 18, 2018

शौचालय बनवाने के लिए ग्रामीणो को किया जागरूक


नई सोच समाचार
फतेहपुर।मलवॉ विकास खण्ड के ग्राम पंचायत जलाला व शाहजहॉपुर गॉवो मे बुद्धवार को स्वच्छता संकल्प यात्रा द्वारा लोगो को जागरूक किया गया।दोनो गॉवो को ओडिएफ घोसित किये जाने को लेकर शासन द्वारा मिले निर्देश पर युद्धस्तर पर शौचालय निर्माण का कार्य चल रहा।मंगलवार को स्वाच्छता संकल्प यात्रा मे शामिल स्वाच्छताग्राहियो ने गॉव पहुचकर लोगो को शौचालय बनवाने और उसे उपयोग करने को प्रेरित किया।स्वाच्छताग्राही नितिन सिंह ने कहा खुले मे शौच जाने से तमाम तरह कि संक्रामक बिमारिया बड रही है और मल मे बैठने वाली मक्खी जब भोजन मे बैठती है तो वह बिमारियो को न्योता देती है आप लोग घर मे शौचालय बनवाये और उसका उपयोग करे खाने से पहले और शौच के बाद हाथ साबुन से धोये।नितिन सिंह ने ग्रामीणो से कहा कि शौचालय दो गड्डो का ही बनवाये।स्वाच्छताग्राही नामामउ गॉव भी पहुँचे।खंडप्रेरक जितेंद्रपांडेय,प्रभात श्रीवास्तव स्वछताग्रही,करन सिंह,सपना देवी,बबली देवी। ग्रामप्रधान जलाला रमेश प्रसाद,ग्राम प्रधान शॉहजहॉपुर दिनेश वर्मा युवा विकास समिति के मलवॉ ब्लॉक अध्यक्ष सुनील उत्तम  जिला समन्वयक(डीसी)शरद अवस्थी भी रहे शामिल रहे।
नई सोच-आलोक गौड

No comments:

Post a Comment