फतेहपुर। फतेहपुर जिले में बेटी के एक युवक संग चले जाने की आत्मग्लानि में मां ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति की 20 वर्षीय बेटी बीएससी की छात्रा है। छात्रा करीब दस दिन से लापता है। परिजनों ने मोहल्ले के एक शख्स पर बेटी को बहला फुसला कर ले जाने का आरोप लगाया है। लड़की की मां (40) शुक्रवार की दोपहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने गई थी। रिपोर्ट दर्ज कराकर वह घर नहीं लौटी। रेलवे स्टेशन के पास दुर्गा मंदिर के पास पहुंची।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अप लाइन में मालगाड़ी को आते देखकर महिला ट्रैक पर आ गई। ट्रेन की चपेट में आने से उसके दोनों पैर कट गए थे। जीआरपी घायल महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। यहां कुछ देर इलाज के बाद उसकी सांसें थम गई। हादसे की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। उसकी दो बेटियां और एक बेटा है। महिला घर में सिलाई का काम करती थी। पति फल का ठेला लगाता है। कोतवाल शैलेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई थी। वह काफी परेशान लग रही थी।
नई सोच समाचार ।आलोक गौड
No comments:
Post a Comment