फतेहपुर।आज बीटीसी संयुक्त प्रशिक्षु मोर्चा 2015 और आल बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के बैनर तले आशीष पटेल और यमन पटेल के नेतृत्व में एक सैकड़ा प्रशिक्षुओं ने कलेक्ट्रेट के सामने अपना विरोध प्रदर्शन किया। इनका कहना था कि सरकार अपनी वोट बैंक को राजनीति के चक्कर मे बीटीसी के छात्रों के हक़ मारकर बीएड डिग्री धारकों को भर्ती में सम्मलित कर रही है जबकि सुप्रीम कोर्ट ने साफ साफ स्प्ष्ट कर दिया था कि बीएड डिग्री धारक प्राथमिक के योग्य नही है,सरकार के इस निर्णय का पूरे प्रदेश का बीटीसी प्रशिक्षु खुले तौर पर विरोध करता है, क्योंकि सरकार ऐसा करके हम लोगों के हक़ का हनन करने में उतारू है।इस मौके पर सुमेघा तिवारी, प्रमिला सिंह, अनुराधा तिवारी, अंकिता द्विवेदी, स्वाति पटेल, कीर्ति वर्मा, नितेश शर्मा, जयकरन सिंह 'जैकी', अतीश पांडेय, दीपांशु, विक्रम सचान, सलीम सिद्दीकी समेत सैकड़ो प्रशिक्षु रहे।
नयी सोच। आलोक गौड़
No comments:
Post a Comment