Thursday, April 25, 2019

उफ्फ ये गर्मी का सितम, चढा तापमान परेशान हुए लोग
♦♦
(आलोक गौड)
फतेहपुर। गर्मी का कहर जोरो पर है अप्रैल माह का अंतिम सप्ताह है और गर्मी मइ जून सी है। दोपहर में लू के थपेड़े लोगों को परेशान करते नजर आते हैं।लू से बचने के लिए हर कोई अपने घरों में दुबका नजर आ रह है।गर्मी का असर गुरुवार को क्षेत्र में देखने को मिला। गर्मी से बचने के लिए क्षेत्रवासियों ने अनेक उपाय किए। वहीं राहगीर व दुपहिया वाहन चालक अपने चेहरे व शरीर को ढांपकर अपना गंतव्य तय करते नजर आए। तपती गर्मी का कहर लोगों ही नहीं पशु-पक्षियों पर भी देखने को मिल रहा है। गर्मी में पशु-पक्षी पानी के लिए भटकते नजर आते है। 
गुरुवार को दिन चढ़ने के साथ ही लोगों की बेचैनी बढ़ती गई और राहत के सारे इंतजाम नाकाफी साबित हुए।ग्रामीण क्षेत्रो मे दिन की बिजली कटौती ने जले पर नमक छिड़कने का काम किया।इनवैटर वालो के यहा  तपन का असर विद्युत उपकरणों पर भी दिखा। तापमान अधिकतम 42 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।चिलचिलाती धूप होने लगी और मौसम ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया। तीक्ष्ण धूप के साथ उमस भरी गर्मी से जनजीवन बेहाल हो गया। सबसे बड़ी बात यह है कि रात के समय सूर्य का प्रभाव नहीं रहने के बाद भी उमस के चलते पंखा व कूलर बेमतलब साबित हो रहे हैं। उमस भरी गर्मी के बीच ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहने से परेशानी और भी बढ़ गई है।

गर्मियों में बच्चों का ऐसे रखें ध्यान
♦♦
-दोपहर को जब बच्चा बाहर से घर आए तो तुरंत ही फ्रिज का ठंडा पानी न पीए। थोड़ी देर बाद पानी मिक्स करके दें।
-इस मौसम में बच्चों की नकसीर फूटने की समस्या सबसे ज्यादा होती है। नकसीर फूटने पर चंदन खसखस का शरबत दें। इसके अलावा पीपल या दूब का रस दो-दो बूंदें नाक में डालें।
-नींबू पानी की शिकंजी व गुलकंद का सेवन करवाएं।
-फलों में तरबूज, अंगूर व हरी सब्जियों का सेवन ज्यादा से ज्यादा करवाएं। बच्चों के खाने के साथ-साथ सलाद जरूर दें, यह गर्मी से बचाव को काफी कारगर है।
-धूप में सिर ढंककर बाहर भेजें, पानी का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें।
-बाजार में खुली बिक रही बर्फ का सेवन न करें। यह बच्चों की सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है।
-पानी आरओ/फिल्टर का ही पीएं। फिल्टर न हो तो पानी उबाल कर पीएं।
♦♦

No comments:

Post a Comment