Sunday, July 14, 2019

कार्यकर्ताओ मे जोश फूक गये प्रांत संयोजक





फतेहपुर(चौडगरा)। बजरंग दल के प्रांत सयोजक जैसे ही चौडगरा पहुचे तो यहा उपस्थित बजरंग दल के कार्यकर्ताओ ने जय जय श्री राम के गर्जना के साथ प्रांत सयोजक का स्वागत किया।चौडगरा कस्बे मे तय समय से देरी मे पहुचे बजरंग दल के प्रांत सयोजक आचार्य आजीत राज का भव्य स्वागत किया गया।भाजपा देवमई मंडल के अध्यक्ष अरूण शुक्ला,बजरंग दल के नेता शिवशंकर सिंह उर्फ रिन्कू सिंह परिहार ने भगवा पगडी व बजरंगबली की प्रतिमा भेट कर स्वागत किया तो माला पहनाकर कार्यकर्ताओ ने सेल्फी लिया।जनपद के पथम आगमन पर आये प्रांत सयोजक स्वागत से गदगद हो कहा की हर बजरंगी हिंदुत्व की एकता को प्रथमिकता दे सभी वर्ग को मिलाकर हिन्दू एकता को मजबूती देना है ताकि हिन्दू  जाति वर्ग मे बटकर विभाजित न हो।उन्होने यहा पर कार्यकर्ताओ मे जोश फूकते हूए कहा की राम मंदिर बन के रहेगा और इसी सरकार मे बनेगा तभी कार्यकर्ताओ ने जय श्री राम के नारे लगाना शुरु कर दिया।

रेवाडी कस्बे मे अजीत सैनी के नेत्रत्व मे भव्य स्वागत फूल माला पहनाकर किया गया।प्रमुख रूप से भाजपा जिला मन्त्री शैलेन्द्र सिंह बबलु, भाजपा नेता दीपक सिंह चौहान, सुनील सिंह,तेजू सिंह कछवाह,प्रीतू शुक्ला,रामप्रकाश सविता,मयन्क सिंह चौहान,ऋषभ सिंह,आलोक गौड आदि तमाम लोग रहे।

No comments:

Post a Comment