Showing posts with label #alokgaud #fatehpur_news. Show all posts
Showing posts with label #alokgaud #fatehpur_news. Show all posts

Saturday, February 5, 2022

खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

गुगौली की टीम कबड्डी मे रही विजेता
फतेहपुर।मलवा विकास खंड के श्री सद्गुरु आश्रम दूधीकगार में शनिवार को नेहरू युवा केंद्र फतेहपुर के द्वारा विकास खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर युवाओं ने हिस्सेदारी लेकर प्रतिभाग किया। 

जिसमें 400 मीटर दौड़ में बलवीर सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं द्वितीय स्थान शुभम सिंह व तृतीय स्थान नीरज पाल रहे।इसी तरह कबड्डी में गुगौली की टीम विजेता व नूरपुर की टीम उपविजेता रही। वॉलीबॉल में नूरपुर की टीम विजई रही तथा पचखरा की टीम उपविजेता रही। कार्यक्रम कि अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य स्वयंवर सिंह ने किया।शिवकिशोर साहू,भूपेंद्र कुमार,सुशील कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

Saturday, January 2, 2021

महगी सिचाई की मार,राजकीय नलकूप बेकार


फतेहपुर।मलवा विकास खण्ड के मौहार गाव मे लगा सरकारी नलकूप खराब होकर शो-पीस बना हुआ है। करीब 70 बीघे गेहूं सहित अन्य फसलों की सिचाई को लेकर संकट खड़ा हो चुका है।नहरो मे पानी नही आ रहा किसान सिचाई के लिए परेशान हैं तो डीजल पंप आदि से सिचाई करने पर महंगाई की मार पड़  रही है।अधिकारीयो को अवगत कराने के बाद भी जिम्मेदार अनदेखी कर रहे हैं। इससे किसानों की दिक्कत बढ़ी हुई है।मौहार गाव 129बीजी राजकीय नलकूप 1978 मे बना था।जो एक माह से ध्वस्त पड़ा है।युवा विकास समिति के जिला उपाध्यक्ष शिवम सिंह गौतम ने शनिवार को किसानो के बीच पहुचकर नलकूप ध्वस्त होने पर कड़ी नाराजगी जाहिर किया है।उन्होने कहा
गांव में सिचाई की सुविधा सुलभ कराने के लिए 1978 से स्थापित राजकीय नलकूप काफी दिनों से खराब पड़ा है।अधिकारियों को कई बार सूचना दी गई।नलकूप को ठीक कराने की गुहार भी लगाई गई लेकिन किसानों को किसी तरह की दिक्कत न होने देने का दावा करने वाले अधिकारियों द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया गया।विवशता में किसानों को निजी संसाधनों से महंगे दर पर सिचाई करनी पड़ रही जबकि नलकूप ठीक हो जाता तो समय से सिचाई भी होती व किसानों को राहत भी मिल जाती।
कहा जल्द समस्या हल न हुई तो आन्दोलन को विवश होंगे।मौहार के किसान मुन्नू सिंह ने कहा कि मेरी जमीन में ही राजकीय नलकूप लगा है और मुझे ही पानी नहीं मिलता है। किसान शिवशंकर सिंह परिहार ने कहा सरकार दावा तो करती है कि किसान हित में बड़े-बड़े काम किए, लेकिन राजकीय नलकूप एक माह से ध्वस्त है और उसको सही कराए जाने के लिए कई बार शिकायत के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हो रही है।