Showing posts with label दाना पानी आलोक गौड. Show all posts
Showing posts with label दाना पानी आलोक गौड. Show all posts

Friday, April 24, 2020

गर्मी की तपिश के साथ दाना पानी मुहिम भी बढ रही आगे

   दाना पानी रखते लोग 
आलोक गौड नई सोच समाचार 
फतेहपुर।गर्मी के दिनों में सूरज की तपन से मनुष्य ही नहीं बल्कि पशु पक्षियों को भी राहत की जरूरत होती है।लाकडाऊन के चलते सभी लोग घरो मे है ऐसे मे परिंदो को दाना पानी देने का क्रम एक अपील के बाद तेजी पकड रहा है।युवा विकास समिति के जिला प्रवक्ता आलोक गौड की एक अपील के बाद लगातार लोगों द्वारा सूरज की तपन की बढ़त के साथ ही पक्षियों के लिए दाना पानी उपलब्ध कराने की सार्थक पहल की जा रही है।परोपकार के इस काम में अब कई लोग आगे बढ़कर हाथ बंटाने लगे हैं।पक्षियों के लिए थोड़ा दाना,थोड़ा पानी देने के इस सहयोग का अन्य लोग भी अनुसरण करने लगे हैं।गर्मी के दिनों में दाना पानी की देने की छोटी सी पहल का अनेक पशु पक्षियो को अच्छा खासा लाभ मिल रहा है।शनिवार को राम श्री बसावनखेडा,आलोक बाजपेई  जहानाबाद,दिवा त्रिपाठी खजुहा,सौरभ पधारा ने भी दाना पानी रखने की पहल मे आगे आकर यह शुरुआत किया है।