Friday, July 13, 2018

राजकीय सम्मान के साथ किया गया जवान का अंतिम संस्कार



फतेहपुर। शुक्रवार दोपहर 27 रेजीमेंट मे नायक पद पर तैनात जवान का शव पैतृक गॉव पहुर पहुँचा तो श्रद्धाजंली देने वालो का हुजूम उमड़ पड़ा। राजकीय सम्मान के साथ पैतृक गॉव मे जवान का अंतिम संस्कार किया गया। शव यात्रा जैसे ही गॉव से निकली भारत माता कि जय वंदे मातरम भारतीय सेना जिन्दाबाद के नारा लगाकर युवाओ ने श्रद्धाजंली दिया।सिक्किम के चीन बार्डर पर तैनात नायक रवीन्द्र सिंह चौहान(33) कल्यानपुर थाना के पहुर गॉव के थे सेना मे वह 2004 मे तैनात हुये थे। गुरुवार को कलकत्ता के सैनिक अस्पताल मे इलाज के दौरान हृदय गति रुकने पर मौत हो गई थी। शुक्रवार को उनका शव हेलीकाप्टर से लखनऊ पहुँचा लखनऊ से दोपहर मे सेना कि एक टुकडी शव को लेकर पैतृक गॉव पहुर पहुँची शव पहुँचते ही वहॉ भीड जमा हो गई गॉव के लाल को देखने के लिए हर कोई बेताब था। तिरंगे मे लिपटे शव को सलामी के बाद अंतिम दर्शन के लिए खोला गया। 

   पत्नी मधु सिंह गुरुवार रात बेहोश हो गई थी। जिन्हे कानपुर के अस्पताल मे भर्ती कराया गया था।पिता विजय सिंह चौहान और जवान के दो बेटे राजू उर्फ राज सिंह चौहान(12), पृथ्वी सिंह चौहान(8) का रो-रो कर बुराहाल रहा। दोनो बेटे कानपुर मे वीरेन्द्र स्वारुप पब्लिक स्कूल मे पढ़ते है। बढ़ा बेटा कक्षा 6मे एवं छोटा एलकेजी मे का छात्र है। विजय सिंह के दो पुत्र मे बड़ा बेटा कल्लू सिंह गॉव मे रहते है खेती किसानी करते है।और छोटा बेटा रविन्द्र सिंह राजपूत रेजीमेंट फतेहगढ मे 2000 मे एक सैनिक के पद पर भर्ती हुये थे।


   कल्यानपुर थाना छेत्र के पहुर गॉव निवासी विजय सिंह के पुत्र रवीन्द्र सिंह  2004 मे मे 27राजपूत रेजीमेंट मे तैनात थे।6जून को हाईएलटी पोस्ट सिक्किम के चाईना बार्डर मे ड्यूटी के दौरान जवान को दौरा पड़ा हेलीकाप्टर से उन्हे कलकत्ता के सैनिक अस्पताल मे भर्ती कराया गया जहॉ उनका इलाज चल रहा था जीवन मौत के संघर्ष मे जवान ने गुरूवार को दम तोड़ दिया।बताया गया कि अधिक ऊँचाई वाले छेत्र मे ड्यटी के दौरान आक्सीजन कि कमी से जवान को ब्रेन हैमरेज हुआ था।जानकारी जैसे ही गुरुवार को परिजनो को मिली उनका रो रो कर बुराहाल रहा रात मे ही रिश्तेदारो को सूचना दी गई । रिश्तेदार भी रात मे पहुँचे। पत्नी को तभी यह सुनकर बेहोश हो गई जिन्हे रात मे ही कानपुर के सैनिक अस्पताल मे भर्ती कराया गया। शुक्रवार दोपहर शव पहुँचने पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया।अन्तिम दर्शन को लोग छतो मे चढ़ गये पुलिस प्रशासन को उन्हे नीचे उतारने के लिए मेहनत करनी पड़ी। हरसिंहपुर स्थित बाबू शिव गोपाल गुप्ता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ओपी गुप्ता ने अपने स्कूल के छात्र छात्राओ को  गुलाब के पुस्प और तिरंगा देकर शहीद को श्रद्धाजंली देने पहुंचे जहां बच्चो कि ऐसी टोली देखकर हर किसी कि आखे नम हो गई। नन्हे मुन्हे छोटे छोटे बच्चों के हाथों में तिरंगा देख लोगों की आंखों में आंसू बहने लगे। सैनिक को अंतिम श्रद्धांजलि देने एसडीएम बिंदकी सुशील कुमार गौड़ केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति पूर्व विधायक मदन गोपाल वर्मा कारागार राज्य मंत्री जय कुमार जैकी भूतपूर्व सैनिक कल्याण उत्थान समिति कि महिला अध्यक्षा जागृति तिवारी,बिन्दकी विधायक करण पटेल जिला पंचायत सदस्या जंयती वर्मा, शिवकुमार वर्मा, सपा नेत्री वंदना राकेश शुक्ला दलजीत निषाद जिला पंचायत सदस्य डॉ नरेंद्र सिंह गौतम पिंटू सिंह गौतम सहित हजारों की संख्या में गांवो से जन सैलाब उमड़ पड़ा।
  नई सोच समाचार - आलोक गौड की रिर्पोट

No comments:

Post a Comment