फतेहपुर। जिला अधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने प्राथमिक विद्यालय, कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिलन्दा का आकस्मिक निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय में दो कमरे है, के अन्दर एक दरवाजा बनाया गया है जिसमें दरवाजा नही लगा है जिससे दोनो कक्षों में पढ़ाई के दौरान अव्यवस्था होती है तत्काल दरवाजा लगाने के निर्देश सम्बन्धित को दियें। कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय की कक्षा-6 के छात्र/छात्राओं को किताबे अभी तक नही वितरित की तथा कक्षा- 7, 8 में शत प्रतिशत किताबे वितरित न किये जाने पर रोष प्रकट करते हुए कहा कि किताबे तत्काल वितरित कराना सुनिश्चित किया जायें। उक्त विद्यालय में पानी की समस्या है, को दूर करने के निर्देश दियें। उन्होने ग्राम में निरीक्षण के दौरान बसंतलाल के घर शौचालय न बना होने पर जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि ग्राम में सभी पात्र परिवारों के शौचालय बनाये जाये व हैण्डपम्प खराब है जिसे खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि टीम भेजकर सत्यापन कराया जाये जिससे पानी की समस्या दूर हो सकें। उन्होने ग्राम प्रधान को निर्देशित किया कि विद्यालय में बबूल के पेड़ हटवाये एवं गड्डों को मिट्टी से भरवाया जाये तथा साफ सफाई करायी जाये।
Showing posts with label #village. Show all posts
Showing posts with label #village. Show all posts
Friday, July 20, 2018
Tuesday, July 17, 2018
डीएम के औचक निरीक्षण से मचा हंडकंप।
फतेहपुर। बिन्दकी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उस समय हडकंप मच गया, जब बिना किसी सूचना के डीएम अनंजय कुमार निरिक्षण करने पहुँच गए| डीएम को देख स्वास्थ्य सेंटर पर मौजूद डॉक्टर और अन्य स्टाफ के हाँथ पाँव फूल गए। इस दौरान डीएम साहब ने सबसे पहले वहां शौचालय की व्यवस्था पर सवाल किया, जिसपर उन्हें कोई जबाब नहीं मिला, इसके बाद डीएम साहब का पारा तब और चढ़ गया जब उन्होंने वहां पड़े एक कार्टन में पैक दवा को देखा। इसी बीच एक मरीज के तीमारदार ने जिलाधिकारी से शिकायत किया कि उसे बाहर की दवाई चिकित्सक द्वारा लिखी गई है। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी प्रकट करते हुए चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दे दिया। दरअसल जिलाधिकारी अन्जनेय कुमार सिंह को तहसील दिवस में जाकर लोगों की शिकायत सुनना था। लेकिन तहसील दिवस में जाने के पहले अचानक जिला अधिकारी बिंदकी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जा पहुचे। डीएम के निरीक्षण के दौरान क्षेत्र के दिलावलपुर गांव निवासी शिव लखन ने शिकायत किया कि वह अपनी भाभी विजयलक्ष्मी का इलाज कराने आया था जिस पर मौजूद चिकित्सक राजेंद्र कुमार ने बाहर की दवाई लिख दिया और उसे बाहर के मेडिकल स्टोर से महंगी दवाई लाना पड़ा। इस पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी जताई और मौजूद सीएमओ से चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दे दिया। डीएम द्वारा डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश देती ही सीएचसी के चिकित्सा व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी लंबे समय से अव्यवस्था का शिकार चल रहा है। जिसके चलते भारतीय किसान यूनियन भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर रहा है।
यही नहीं डीएम साहब ने निरिक्षण के दौरान दवा काउंटर को भी देखा जहां से मरीजों को दवा दी जाती है | वहा की स्थिति को भी देख डीएम साहब हैरान थे क्योकि वहा सभी दवा प्लास्टिक के गंदे डब्बों में राखी गयी थी। मगर डीएम साहब तब आग बबूला हो गए जब उन्होंने वहा पड़े एक कार्टन में दवाइयों को देखा। इसके बाद डीएम अनंजय कुमार ने वहां के स्थिति की जानकारी ली और फिर तहसील दिवस के लिए निकल गए।
नई सोच समाचार।आलोक गौड
Monday, July 16, 2018
सात्वना देने पहुँचे नेता।
चौडगरा फतेहपुर। शहीद के गॉव मे रविवार को भी सांत्वना देने वाले नेता पहुँचते रहे।सदर विधायक विक्रम सिंह मलवॉ विकास खण्ड के पहुर गॉव मे शहीद रवीन्द्र सिंह चौहान के घर पहुचकर परिजनो से मिले और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।पहुर गांव में 27 रेजीमेंट सिक्किम के चाइना बॉर्डर में तैनात गांव का जवान नायक रवीन्द्र सिंह अधिक ऊँचाई मे तैनात होने के कारण ब्रेन हेमरेज से मौत हो गई थी जिनका शुक्रवार को पैतृक गांव पहुर में अंतिम संस्कार किया गया था।रविवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रामेश्वर दयाल दयालू गुप्ता बिन्दकी नगर पालिका चेयरमैन मुन्नालाल सोनकर सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष जेपी यादव पहुर गॉव पहुचकर परिजनो से मिले और उन्हे ढाढस बधाया तथा हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।इस मौके पन आबीद अली असांरी नीरज दूबे ओमी यादव धर्मवीर यादव मनोज सोनकर आदि रहे।
नई सोच समाचार।आलोक गौड
नई सोच समाचार।आलोक गौड
Sunday, July 15, 2018
जर्जर केबिले दे रही मौत को दावत
चौडगरा/फतेहपुर। मलवॉ विकास खंड के जलाला गॉव मे चौडगरा उपकेन्द्र के शाहजहॉपुर फीडर से बिजली सप्लाई होती है जहॉ जर्जर केबिले मौत को दावत दे रही है कभी भी भयानक हादसा हो सकता है कनेक्शन धारक ग्रामीण सौ सौ मीटर दूर से केबिले डालकर तार खीचे है जो कई घरो के ऊपर से होकर गुजरी है।आये दिन स्पार्किग्स होने से हादसा होने का ख़तरा मंडराया करता है।ग्रामीणो ने इसकी शिकायत कई बार विभागीय अधिकारियों से किया है किन्तु कोई कार्यवाही नहीँ हुई।बारिश मे इन केबिले मे रोज़ स्पार्किग्स होने से चिंगारिया उठती है और जलकर केबिल नीचे भी गिरती है।इस समस्या से ग्रामीणो मे विद्युत विभाग के ख़िलाफ़ रोष व्याप्त है। युवा विकास समिति के जिला प्रवक्ता आलोक गौड ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल मे दर्ज कराया है। उन्होने कहा जर्जर केबिलो का दंश पूरा गॉव झेल रहा है आये दिन केबिलो मे स्पार्किग होने से चिंगारिया उठती है। ग्रामीण रामचन्द्र सैनी पिन्टू द्वारिका प्रसाद ओम सिंह दिनेश गुप्ता सचेन्द्र सिंह रामप्रसाद ओपी आदि ने बताया गॉव मे पोल भी हम लोगो ने चंदा कर लगवाया था, गॉव दीनदयाल विद्युतीकरण योजना मे शामिल हुआ ऐसी जानकारी मिली थी आस भी जगी थी कि अब गॉव कि बिजली व्यावस्था सही होगी लेकिन आज तक गॉव मे न ही खंभे लगे और न ही तार खिचे जिससे गॉव किनारे दूर से केबिले डालकर बिजली जलाते है।समस्या से त्रस्त ग्रामीणो मे विजली विभाग के ख़िलाफ़ आक्रोश है।
"विद्युतीकरण का काम ट्रान्शमीशन विभाग का है और अभी बजट न होने से विद्युतीकरण नहीँ हुआ। समस्या संज्ञान मे है।"
वैभव आनन्द
एसडीओ चौडगरा उपकेन्द्र
विद्युत वितरण खंड द्वितीय
नई सोच समाचार। आलोक गौड
Saturday, July 14, 2018
पिता कि याद मे संरक्षित करेगे पौधा।
फतेहपुर। पर्यावरण संरक्षण के प्रति यह नुक्सा कारगार हो कि पेड़ पौधो से इतना स्नेह हो गया लगाया पौधा अब पिता कि याद मे संरक्षित किया जायेगा।युवा विकास समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित तिवारी भिटौरा ब्लॉक के गॉव मिर्जापुर भिटारी स्थित अपने घर आवास के बगल मे कुछ महीने पहले एक पौधा रोपित किया था।शनिवार को उस पौधे को स्मृतिशेस पिता सुरेन्द्र कुमार तिवारी का नाम देकर संरक्षित करने का संकल्प लिया।माता कुंती तिवारी अमित तिवारी गगन तिवारी आकाश तिवारी आशविन तिवारी रहे।
नई सोच समाचार।आलोक गौड
दीवार गिरने से युवक की मौत।
फतेहपुर। थाना क्षेत्र के कल्यानपुर के दलाबलाखेडा गांव में शनिवार सुबह घर कि दीवार गिरने से एक युवक की दबकर मौत हो गई। मृतक राम प्रताप पुत्र आशा दीन कहार है।गांव के लोगों ने पुलिस वा तहसील प्रशासन को घटना की जानकारी दे दी।बगल मे पिता सोया था जो बाल बाल बच गये।एसडीएम बिन्दकी सुशील कुमार गौड मौक़े पर पहुँचे है।
नई सोच समाचार।आलोक गौड
Friday, July 13, 2018
प्राथमिक विद्यालय अस्ती का निरीक्षण।
फतेहपुर। जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने नगर के प्राथमिक विद्यालय अस्ती का निरीक्षण किया। प्रधानाचार्या आशिया फारूकी ने बताया कि विद्यालय में कुल 162 छात्र/छात्रा पंजीकृत है, के दौरान विद्यालय के भोजन कक्ष, रसोई घर, क्लास रूम, योगा कक्ष को देखा और सराहा। जिलाधिकारी के स्वागत में छात्र/छात्राओं ने योग के माध्यम से सम्मान गीत प्रस्तुत किये और बच्चों द्वारा भारत का नक्शा लेकर प्रत्येक प्रान्तों की भाषा बोलते हुए राजधानी के नाम भी बताये के उपरान्त सौर्य मण्डलों के नौ गृहो के बारे में बताये। जिलाधिकारी ने छात्र/छात्राओं को ड्रेस वितरण किया और ‘‘समझ’’ बुकलेट का विमोचन किया तथा विद्यालय प्रागंण में सहजन का पौधा रोपित किया और आहवान किया कि सभी एक-एक वृक्ष अवश्य लगाय तथा उसकी देखभाल भी करें। उन्होने अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया कि तहसील से प्राथमिक विद्यालय अस्ती जाने वाले विद्यालय की सड़क को ठीक कराने के निर्देश दिये। इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेन्द्र प्रताप सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी, वार्ड सभासद सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।
नई सोच समाचार। आलोक गौड
विधायक ने लगाये पौधे
फतेहपुर। मलवां विकासखंड के बरौरा गांव में फैक्ट्री एरिया औद्योगिक क्षेत्र में वन विभाग की जमीन पर बिन्दकी विधायक करण पटेल ने पौधरोपण किया इस मौके पर वन दरोगा व भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह चंदेल पूर्व मंडल अध्यक्ष पंकज शुक्ला पूर्व मंडल महामंत्री अश्विनी तिवारी साथ में रहे वन विभाग की जमीन पर 50 पौधे फलदार वह छायादार रोपित किए गए जिनमें नीम पीपल कटहल जामुन आम आदि के पौधे लगाकर विधायक करण सिंह पटेल ने कहा कि इस बरसात में हम सब अपने दायित्वों का निर्वहन करें और अधिक से अधिक पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण में सहभागी हैं जिससे कि हम सभी प्राणवायु को बचा सके और धरा को हरा भरा कर सकें।
नई सोच समाचार। आलोक गौड
राजकीय सम्मान के साथ किया गया जवान का अंतिम संस्कार
फतेहपुर। शुक्रवार दोपहर 27 रेजीमेंट मे नायक पद पर तैनात जवान का शव पैतृक गॉव पहुर पहुँचा तो श्रद्धाजंली देने वालो का हुजूम उमड़ पड़ा। राजकीय सम्मान के साथ पैतृक गॉव मे जवान का अंतिम संस्कार किया गया। शव यात्रा जैसे ही गॉव से निकली भारत माता कि जय वंदे मातरम भारतीय सेना जिन्दाबाद के नारा लगाकर युवाओ ने श्रद्धाजंली दिया।सिक्किम के चीन बार्डर पर तैनात नायक रवीन्द्र सिंह चौहान(33) कल्यानपुर थाना के पहुर गॉव के थे सेना मे वह 2004 मे तैनात हुये थे। गुरुवार को कलकत्ता के सैनिक अस्पताल मे इलाज के दौरान हृदय गति रुकने पर मौत हो गई थी। शुक्रवार को उनका शव हेलीकाप्टर से लखनऊ पहुँचा लखनऊ से दोपहर मे सेना कि एक टुकडी शव को लेकर पैतृक गॉव पहुर पहुँची शव पहुँचते ही वहॉ भीड जमा हो गई गॉव के लाल को देखने के लिए हर कोई बेताब था। तिरंगे मे लिपटे शव को सलामी के बाद अंतिम दर्शन के लिए खोला गया।
पत्नी मधु सिंह गुरुवार रात बेहोश हो गई थी। जिन्हे कानपुर के अस्पताल मे भर्ती कराया गया था।पिता विजय सिंह चौहान और जवान के दो बेटे राजू उर्फ राज सिंह चौहान(12), पृथ्वी सिंह चौहान(8) का रो-रो कर बुराहाल रहा। दोनो बेटे कानपुर मे वीरेन्द्र स्वारुप पब्लिक स्कूल मे पढ़ते है। बढ़ा बेटा कक्षा 6मे एवं छोटा एलकेजी मे का छात्र है। विजय सिंह के दो पुत्र मे बड़ा बेटा कल्लू सिंह गॉव मे रहते है खेती किसानी करते है।और छोटा बेटा रविन्द्र सिंह राजपूत रेजीमेंट फतेहगढ मे 2000 मे एक सैनिक के पद पर भर्ती हुये थे।
कल्यानपुर थाना छेत्र के पहुर गॉव निवासी विजय सिंह के पुत्र रवीन्द्र सिंह 2004 मे मे 27राजपूत रेजीमेंट मे तैनात थे।6जून को हाईएलटी पोस्ट सिक्किम के चाईना बार्डर मे ड्यूटी के दौरान जवान को दौरा पड़ा हेलीकाप्टर से उन्हे कलकत्ता के सैनिक अस्पताल मे भर्ती कराया गया जहॉ उनका इलाज चल रहा था जीवन मौत के संघर्ष मे जवान ने गुरूवार को दम तोड़ दिया।बताया गया कि अधिक ऊँचाई वाले छेत्र मे ड्यटी के दौरान आक्सीजन कि कमी से जवान को ब्रेन हैमरेज हुआ था।जानकारी जैसे ही गुरुवार को परिजनो को मिली उनका रो रो कर बुराहाल रहा रात मे ही रिश्तेदारो को सूचना दी गई । रिश्तेदार भी रात मे पहुँचे। पत्नी को तभी यह सुनकर बेहोश हो गई जिन्हे रात मे ही कानपुर के सैनिक अस्पताल मे भर्ती कराया गया। शुक्रवार दोपहर शव पहुँचने पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया।अन्तिम दर्शन को लोग छतो मे चढ़ गये पुलिस प्रशासन को उन्हे नीचे उतारने के लिए मेहनत करनी पड़ी। हरसिंहपुर स्थित बाबू शिव गोपाल गुप्ता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ओपी गुप्ता ने अपने स्कूल के छात्र छात्राओ को गुलाब के पुस्प और तिरंगा देकर शहीद को श्रद्धाजंली देने पहुंचे जहां बच्चो कि ऐसी टोली देखकर हर किसी कि आखे नम हो गई। नन्हे मुन्हे छोटे छोटे बच्चों के हाथों में तिरंगा देख लोगों की आंखों में आंसू बहने लगे। सैनिक को अंतिम श्रद्धांजलि देने एसडीएम बिंदकी सुशील कुमार गौड़ केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति पूर्व विधायक मदन गोपाल वर्मा कारागार राज्य मंत्री जय कुमार जैकी भूतपूर्व सैनिक कल्याण उत्थान समिति कि महिला अध्यक्षा जागृति तिवारी,बिन्दकी विधायक करण पटेल जिला पंचायत सदस्या जंयती वर्मा, शिवकुमार वर्मा, सपा नेत्री वंदना राकेश शुक्ला दलजीत निषाद जिला पंचायत सदस्य डॉ नरेंद्र सिंह गौतम पिंटू सिंह गौतम सहित हजारों की संख्या में गांवो से जन सैलाब उमड़ पड़ा।
नई सोच समाचार - आलोक गौड की रिर्पोट
Thursday, July 12, 2018
अब कोटा में मास्टर आधार रजिस्टर
फतेहपुर। जिला पूर्ति अधिकारी कहते हैं कि प्रमुख सचिव खाद्य अराधना शुक्ला वर्मा के निर्देश पर अब जिले के 1084 उचित दर विक्रेताओं की दुकानों में मास्टर आधार रजिस्टर बनाने को कहा गया है ताकि उपभोक्ताओं को बार बार आधार की फोटो स्टेट न जमा करना पड़े। उसका ब्यौरा कोटेदार के रजिस्टर में अंकित रहेगा कि आधार जमा किया है अथवा नहीं।
डिब्बी -
राशनकार्डों की स्थिति पर एक नजर
पात्र गृहस्थी कार्ड 4 लाख 24 हजार 460
अन्त्योदय कार्ड 36 हजार 789
गेहूं आमद 63 हजार 630 ¨क्वटल
चावल आमद 43 हजार 30 ¨क्वटल
किरोसिन आयल 9 लाख 84 हजार लीटर
गेहूं का मूल्य 2 रुपये किलो
चावल का मूल्य 3 रुपये किलो
नई सोच समाचार - आलोक गौड
राशन कार्ड से हटाये गये बोगस यूनिट।
फतेहपुर। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत जिले में 4 लाख 24 हजार 460 पात्र गृहस्थी एवं अन्त्योदय परिवार के राशन कार्डों में करीब 88 प्रतिशत शत प्रतिशत सदस्यों के आधार कम्प्यूटर में ¨लक कर लिए गए हैं लेकिन 60 हजार सदस्यों के आधार जमा नहीं किए गए हैं। विभाग इन्हें बोगस मानते हुए निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। फर्जीवाड़ा सामने आने से दस हजार नए राशन कार्ड बनाने का दायरा बढ़ गया है।
राशन कार्ड में मुखिया संग उसके पूरे परिवार के सदस्यों की आधार फी¨डग का काम विभागीय कर्मी पूरा कर चुके हैं। पूर्ति निरीक्षक आलोक कुमार कहते हैं कि शासन के निर्देश पर राशनकार्ड मुखिया के साथ अब यूनिटों के आधार िंलक कराए जा चुके हैं जिससे 88 प्रतिशत से अधिक आधार िंलक हो चुका है। कहा कि जांच में 60 हजार सदस्यों ने अपने आधार कार्ड की स्टेट नहीं जमा किए हैं जिससे अनुमान है कि वह नाम फर्जी तरीके से बढ़वाए गए थे इसलिए राशन कार्डों से उन सदस्यों के नाम निरस्त कर दिए गए हैं और उनकी जगह करीब 10 हजार नए राशन कार्ड निर्गत करने की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। कहा कि तीस जून के पहले ही आधार ¨लक का काम पूरा कर लिया गया था।
जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार िंसह का कहना था कि जिले के करीब सवा चार लाख राशन कार्डों में महिला मुखिया संग अब उनके पूरे परिवार के सदस्यों के शत प्रतिशत आधार िंलक करा लिए गए हैं। कहा कि जिन राशन कार्ड धारकों ने अपने परिवार के सदस्यों के आधार जमा नहीं किए हैं उनके नामों को राशनकार्ड से निरस्त कर हटाया जा रहा है और उनकी जगह पात्रों के नए राशन कार्ड बनवाए जा रहे हैं।
नई सोच समाचार - आलोक गौेड
फतेहपुर। विकास खंड देवमई के गौरी रजबहा में जरारा गांव के पास बुधवार की देर शाम खांदी कटने से बस्ती व स्कूल में पानी घुस गया। स्कूल में पानी भरने के कारण गुरुवार को बच्चों की छुट्टी करनी पड़ी। ग्रामीण चार घंटे की मशक्कत के बाद खांदी बांध पाए।
देवमई विकास खंड के जरारा गांव के सामने गौरी रजबहा में बुधवार की शाम खांदी कट गई। रात भर में गांव की गलियों में पानी भर गया। प्राथमिक विद्यालय व कृषक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के अंदर पानी घुस गया। सुबह ग्रामीणों को गांव के अंदर पानी घुसने का पता चला। घरों के अंदर पानी घुसने से रोकने के लिए घरों के सामने बंधे लगाने पड़े। खेतों में भी पानी भर गया। गांव के इंद्रजीत, रामगोपाल, लखनलाल, सत्येंद्र, सुरेश ने बताया खांदी कब कटी यह कोई जान नहीं पाया। सुबह गलियों में पानी भरा देख खांदी होने का पता चला। गुरुवार को सुबह स्कूल समय पर शिक्षक स्कूल पहुंचे । स्कूल में पानी भरा देख बच्चों की छुट्टी कर दी। ग्रामीणों ने नहर विभाग को सूचना दी। हालांकि नहर विभाग से कोई अधिकारी मौके में नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने खुद ही खांदी बंद की। सिचाई विभाग के जेई रामसकुन पटेल ने बताया कि खांदी कटने की कोई जानकारी नहीं है।
नई सोच समाचार - आलोक गौड
फतेहपुर। गुरुवार रात्रि किशुनपुर व हथगाम कस्बा स्थित दुकान व मकान में चोरों ने वारदात को अंजाम देते हुए लाखों रुपये कीमत के जेवरात व कीमती कपड़े पार कर दिए। भुक्तभोगियों की तहरीर पर पुलिस जांच में जुटी है।
किशुनपुर कस्बा निवासी पुरुषोत्तम मिश्र के घर में अज्ञात चोर बीती रात्रि छत के रास्ते से घुस आए। भुक्तभोगी ने बताया कि वह छत में लेटे हुए थे। कुछ लोग बरामदे में सो रहे थे। रात्रि डेढ़ बजे वह लघुशंका के लिए उठे तो देखा कि कमरों में सामान अस्त-व्यस्त पड़ा है। जेवरात व कपड़े वाले बक्से गायब हैं। पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 13700 रुपये नकदी, सोने-चांदी के जेवरात सहित तीन लाख रुपये कीमत का सामान चोरी हो गया है। थानाध्यक्ष हेमराज ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। दूसरी घटना हथगाम कस्बा स्थित बाजार में हुई। कस्बा निवासी अनुज कुमार तथा अनिल कुमार वर्मा रेडीमेड कपड़ा तथा सर्राफा की दुकान खोले हुए हैं। दोनों भाई बुधवार रात दुकान बंद करके बगल में स्थित मकान में चले गए। बीती रात्रि अज्ञात चोर कपड़े वाली दुकान में नकब लगाकर अंदर घुस आए। ग्राहकों के सोने-चांदी के माला तथा कीमती कपड़े लेकर चोर निकल गए। सुबह दुकान खोलने पर घटना की जानकारी हुई। कार्यवाहक थानाध्यक्ष उपेंद्रनाथ राय ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों तक पुलिस पहुंच जाएगी।
नई सोच समाचार - आलोक गौड
फतेहपुर।गायों के बड़े झुंड की आज फतेहनपुर में संगम एक्सप्रेस से टक्कर के बाद भी बड़ा रहे हादसा टल गया। संगम एक्सप्रेस की टक्कर से एक दर्जन गाय की मौत भी हो गई।फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र के रसूलाबाद व सतनरैनी रेलवे स्टेशन के मध्य बलरामदास का पुरवा 41 सी रेलवे क्रॉसिंग के पास अचानक गायों का झुंड संगम एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। जिससे एक दर्जन गायों के चिथड़े उड़ गए। इंजन में दो गायों के फंस जाने से संगम एक्सप्रेस को वहीं रोक दिया गया। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे दिल्ली-हावड़ा डाउन ट्रैक बाधित रहा।इसके बाद पीछे की गाडिय़ों को जहां तहां रोक दिया गया। पीछे की ट्रेन में डीआरएम के सैलून की सूचना पर रेलवे के टीआइ व पीडब्ल्यूआइ के अधिकारियों ने आनन फानन पहुचकर इंजन में फंसी गायों को बाहर कर किसी तरह संगम को कटोघन स्टेशन तक ले गए और वहां पर दूसरा इंजन लगा ट्रेन को रवाना किया।
सतनरैनी स्टेशन मास्टर राकेश कुमार ने बताया कि हादसे से इंजन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। गायों को बचाने का ड्राइवर ने प्रयास किया। जिससे ट्रेन अनियंत्रित होकर पलट सकती थी, लेकिन बड़ा हादसा टल गया। स्टेशन मास्टर ने बताया कि ट्रेन करीब सवा घंटा तक स्टेशन पर खड़ी रही।
नई सोच समाचार - आलोक गौड
अनुपस्थित प्रधानाचार्य गंदगी देख भड़के डीएम।
फतेहपुर।जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने आज प्रातः तहसील बिन्दकी के प्राथमिक विद्यालय मवई के प्रथम एवं द्वितीय तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कुंवरपुर मलवां का औचक निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय प्रथम मवई के प्रधानाचार्य रामऔतार प्रजापति निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाये गये।
कक्षों के निरीक्षण के दौरान कक्षों में गंदगी, गोबर के कन्डे लकड़ी, किताबे अस्त ब्यस्त पाये गये एवं मिड-डे-मील के चावल की बोरी खुली जमीन पर पड़ी थी और विद्यालय में कुल तीन छात्र उपस्थित पाये जाने पर जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य को निलम्बित करने के निर्देश बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिये। प्राथमिक विद्यालय द्वितीय बन्द पाया गया जिसमें प्रधानाध्यापिका पूजा द्विवेदी को मेडिकल अवकाश पर बताया गया, विद्यालय के शिक्षा मित्र नीतू सिंह, शिक्षा मित्र धर्मवीर सिंह की सेवा समाप्त करने के निर्देश बीएसए को दिये। ग्राम में पेय जल हेतु पानी टंकी बनी है जिसमें पाइप लाइन पड़ना शेष पाया गया जिस पर जिलाधिकारी ने अधि0अभि0 जल निगम को तत्काल शेष कार्य कराने के निर्देश दिये। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि ग्राम पंचायत सेक्रेटरी कभी नही आते है (जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान भी अनुपस्थित थे) जिस पर जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत सेक्रेटरी अशोक गौतम को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करने के निर्देश जिला विकास अधिकारी को दिये। विकास खण्ड मलवां के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कुवंरपुर के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान सभी बच्चे अध्ययनरत् थे साफ सफाई संतोषजनक पायी गयी। वार्डेन कु0 आकांक्षा दुबे ने बताया कि विद्यालय में फुलटाइम-5 टीचर, पार्टटाइम-2, एक लेखाकार, एक चौकीदार है और बताया कि विद्यालय में बेंच कम है, एक दो बेड की प्लाई टूटी है तथा विद्यालय के समीप मरे हुए पशुओं की खाल निकाली जाती है जिससे बदबू आती है। जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि विद्यालय में सभी व्यवस्थायें सही की जाये एवं एसओ को तत्काल विद्यालय में एक गार्ड की तैनाती करने के निर्देश एवं उपजिलाधिकारी बिन्दकी को ग्राम प्रधान से सम्पर्क कर हड़ावर की भूमि विद्यालय से दूर चिन्हित करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।
नई सोच समाचार - आलोक गौड
Labels:
#child,
#dm,
#Fatehpur,
#problem,
#student,
#swachata,
#swachbhart,
#village,
#villagers,
गाँव,
स्कूल
पुलिस देखती रही तमाशा।
थाना परिसर के समीप पीड़ित पक्ष ने काटा हंगामा राहगीर व पुलिस देखती रही तमाशा
फतेहपुर। औग थाना क्षेत्र के छिवली गांव के रहने वाले दो पक्षों में जमकर चले लात-घूंसे पीडित पक्ष जब पहुचा थाने तो उल्टा कार्यवाहक थाना अध्यक्ष ने पीड़ित पक्ष को दबाव डालकर कराना चाहा समझौता वहीं पीड़ित पक्ष ने थाना परिसर के समीप जमकर काटा हंगामा पुलिस हंगामे को खड़े देखती रही फिर भी समझौता के लिए नहीं तैयार हुआ पीड़ित सिर्फ अपनी न्याय की गुहार लगाता रहा। फिर भी पुलिस ने अपनी पुलिसिया रौब में आकर कार्यवाहक थानाध्यक्ष ने चर्चित सिपाहियों से मिलकर कराया समझौता।
स्वच्छ भारत मिशन कि बैठक मे शौचालय निर्माण मे प्रधानो को निर्देश।

फतेहपुर 12 जुलाई। जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह की अध्यक्षता में गांधी सभागार ग्राम प्रधानों के साथ स्वच्छ भारत मिशन की बैठक सम्पन्न हुई। उन्होने ग्राम प्रधानों से कहा कि आप अपने गांवों में शौचालयों के एक मीटर गहरा दो गोल गड्डा बनाये जाये ताकि एक गड्डा भरने से दूसरा गड्डा खोला जा सके। उसी दौरान भरा हुआ गड्डा कुछ दिनों के बाद मिटटी का रूप ले लेगा और उसे अपने खेत में खाद के रूप में प्रयोग करे जिससे फसल में वृद्वि आयेगी, शौचालय के इस्तेमाल करने से तरह-तरह की होने वाली बीमारियों से भी बचा जा सकता है और मां, बहने सुरक्षित रहेगी। उन्होने कहा कि अपना ग्राम खुले में शौंच से मुक्त कराये तथा नाली खुदवाने का कार्य मनरेगा से किया जाये और नाली अपने फंड से कराये और जो तालाब बने है उनमें एक ही तालाब में नालियों का पानी जाये दूसरे में न जाये। हैण्ड पम्प जो पानी खराब दे रहा हो उसका इस्तेमाल न किया जाये और सम्बन्धित विभाग को इसकी सूचना दें।
उन्होंने कहा कि विद्यालयों की देखरेख भी करें तथा समय से अध्यापको को भेजा जायेगा। उन्होने कहा कि सरकार ने प्त्लास्टिक पर बैन लगा दिया है आप यह सुनिश्चित करे कि सड़क के किनारे डालने वाले खाद के गड्डो को ग्रामवासियों के सहयोग से हटवाये जाये और सड़क पर अतिक्रमण न किया जाये। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 वीके पाण्डेय सहित ग्राम प्रधान उपस्थित रहें।
नई सोच समाचार - आलोक गौड़
युवाओ ने समस्या सुन किया पौधरोपण।
फतेहपुर। युवा विकास समिति के पदाधिकारियो ने खजुहा विकास खंड के रावतपुर गॉव मे लोगो कि समस्याओ को सुना और पौधरोपण किया।प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र मिश्रा कि अध्यक्षता मे आयोजित कार्यक्रम मे जर्रज विद्युत लाईन,नाली,खंडजा,तालाबो मे कब्जा और पेशन आदि कि समस्याओ को लोगो ने युवाओ के सामने रखा।कालोनियो और राशन कार्ड आदि पात्रता सूची मे नाम न होने पर ग्रामीण परेशान रहे।पदाधिकारियो ने समस्याओं को सूचीबद्ध कर सम्बन्धित अधिकारियों तक पहुँचाने का आश्वासन दिया।इसके बाद युवाओ ने नीम का पौध रोपित किया।
संगठन प्रमुख संजय दत्त द्विवेदी ने कहा प्रत्येक व्यक्ति को अपना कर्तव्य निभाना चाहिए ये पेड़ पौधे हमे बहुत कुछ देते है जीते जी हमारे प्राणो को बचाते है और मृत अर्थात सूख जाने पर फर्नीचर के काम आते है।जीते भी लकड़ी और मरते भी लकड़ी काम आती है तो हमारा भी दायित्व है कि लकड़ी से काम लेना है तो अधिक पौधे लगाकर धरती को हराभरा करना है।हरियाली से सबकी खुशहाली आयेगी।इस मौक़े पर युवाओ ने अपने गॉव के प्राथमिक विद्यालय सरकारी प्राइवेट स्कूल मिनी सचिवालय पंचायत भवन स्वास्थ्य केन्द्र खाली जगहो मे इस बरसात एक एक पौध लगाने कि शपथ ली।प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष कंचन मिश्रा खजुहा ब्लॉक अध्यक्ष बीरू मिश्रा जयकिशोर शर्मा हरिओम बाजपेई रोहित पासवान अनुपम अवस्थी मुन्ना शर्मा सूरज कुमार जगदीश आदि रहे।
नई सोच समाचार - आलोक गौड
Wednesday, July 11, 2018
खुले मे न करे शौच
फतेहपुर। विकाश खण्ड मलवा के ग्राम पंचायत भाऊपुर में पहुची स्वच्छता संकल्प यात्रा में लोगो को संकल्प दिलाया गया कि वह लोग खुले में शौच नही करेंगे गठित निगरानी टीम ने लोगो के साथ स्वच्छता का संकल्प लिया जिसमे टीम प्रमुख शशिकान्त द्विवेदी ने लोगो को शौच के बाद और खाना खाने से पहले हाथ धोने की अपील की जिसमे बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। जिसमे रामराज पुष्पा अर्चना स्वच्छा ग्रही रहे।
नई सोच-आलोक गौड
युवा विकास समिति के पदाधिकारी सुनेगे समस्या
नई सोच समाचार
फतेहपुर। खजुहा विकास खंड के रावतपुर गॉव मे गुरुवार बारह जुलाई को युवा विकास समिति के पदाधिकारी चौपाल लगाकर जनसमस्याओ को सुनेगे।जानकारी देते हुये ब्लॉक उपाध्यक्ष खजुहा बीरू मिश्रा ने बताया कि 11बजे चौपाल मे जनसमस्या सुनी जायेगी और पौधरोपण कर हरियाली से खुशहाली का संदेश दिया जायेगा।संगठन प्रमुख संजय दत्त द्विवेदी और प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र मिश्रा सहित तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहेगे।
नई सोच समाचार-आलोक गौड
Subscribe to:
Posts (Atom)















