फतेहपुर।अमान्य स्कूलों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को बीईओ ने चौडगरा के मदरसे व कानवेंट कक्षाएं संचालित स्कूल में छापा मारा। मदरसा संचालक के पास मान्यता के कोई कागजात नहीं मिले। कान्वेंट स्कूल संचालक ने कोई भी गजात दिखाने से माना कर दिया। इस पर बीडीओ को वापस लौटना पड़ा। इसकी जानकारी तुरंत उच्चाधिकारियों को दी गई।
मलवां बीईओ अनीता शाह ने चौडगरा कस्बे में एक मदरसे में छापा मारा। मदरसे में 25 बच्चे पढ़ते मिले। मदरसा संचालक इरफान कादरी मान्यता के कागजात नहीं दे पाए। इस पर बीईओ ने मदरसा बंद करने को कहा। मदरसे में हास्टल की भी अनुमति सक्षम अधिकारी से लेने के निर्देश दिए। मदरसा संचालक ने कहा अब स्कूल के समय में कक्षाएं नहीं संचालित करेंगे। श्री शिव गोपाल गुप्त उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में संचालित कान्वेंट कक्षाओं की मान्यता के बारे में पूछा तो संचालक ने कोई कागजात दिखाने से इन्कार कर दिया। इस पर बीईओ वापस लौट गई। बीईओ बताया संचालक ने कोई भी कागजात नहीं दिखाएं हैं। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई है।
नई सोच समाचार। आलोक गौड़
No comments:
Post a Comment