Tuesday, July 10, 2018

छात्र को अगवा कर पीटा फिर छोड़ा।


फतेहपुर। शहर के देवीगंज इलाके से साइकिल सवार इंटरमीडिएट छात्र को सरेशाम तीन-चार युवक बाइक में जबरन बिठाकर अगवा कर ले गए। फिर पीएसी स्कूल के पीछे ले जाकर उसकी जमकर पिटाई कर छोड़ दिया। घायल छात्र के पिता की तहरीर पर डायल 100 टीम मौके पर पहुंची लेकिन हमलावर फरार हो गए। कोतवाली पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
देवीगंज मोहल्ला निवासी सर्राफा व्यवसायी मुकेश जौहरी का 16 वर्षीय पुत्र अरमान जौहरी शहर क्षेत्र के वीआईपी रोड स्थित महर्षि विद्या मंदिर इंटर कालेज में इंटरमीडिएट का छात्र है जो शाम चार बजे के करीब घर से को¨चग जाने के लिए निकला था। बताते हैं कि गली के समीप पहले से घात लगाकर बैठे पीएसी के तीन-चार युवकों ने उसे रोका फिर जबरन अपनी बाइक में बिठाकर पीएसी तक ले गए। शोर शराबा सुनकर मोहल्ले वासियों ने छात्र के परिजनों को बता दिया। पीड़ित पिता ने बताया कि जब वह पीएसी स्कूल तक गए तो हमलावर उसके बेटे को पीटकर निकल गए थे। हमलावर और कोई नहीं बल्कि बेटे के साथ कालेज में पढ़ते हैं जिनके खिलाफ राधानगर चौकी में तहरीर दे दी है।शहर कोतवाल शैलेंद्र सिह का कहना था कि मुकेश जौहरी ने पीएसी में रहने वाले कुछ युवकों पर आरोप लगाया है जिस पर तहरीर आने का इंतजार किया जा रहा है।
      नई सोच समाचार। आलोक गौड़

No comments:

Post a Comment