Sunday, July 22, 2018

ब्लॉक संसाधन केन्द्र मे युवा विकास समिति ने किया पौधरोपण


फतेहपुर।प्रकृति को संरक्षित करने और पर्यावरण प्रदूसण को दूर करने के उद्देश्य के साथ ब्लॉक परिसर मलवॉ मे युवा विकास समिति द्वारा पौधरोपण किया गया।कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि बिन्दकी उपजिलाधिकारी सुशील कुमार गौड सम्मलित हुये।युवाओ ने प्राथमिक विद्यालय मलवॉ व ब्लॉक संसाधन केन्द्र मलवॉ मे समिति द्वारा चलाये जा रहे हरियाली से खुशहाली अभियान के तहत पौधरोपण किया जिसमे मुख्य अतिथि एसडीएम सुशील कुमार गौड ने कहा प्रदूसण नियंत्रण के लिए पौधरोपण आवश्यक है। पौधरोपण करना जीवन का सबसे महत्वपूर्ण कार्य है और सराहनीय, प्रंसशनीय है।
प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र मिश्रा ने कहा पेड़ पौधे धरा के आभूषण है इसलिए धरती को हरी भरी बनाने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करने कि आवश्यकता है।मलवॉ महसचिव प्रेमप्रकाश तिवारी उर्फ राजन तिवारी ने कहा पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण आवश्यक है।हर व्यक्ति को संकल्प के साथ पॉच पॉच पौधे रोपना चाहिये।
संगठन प्रमुख संजय दत्त द्विवेदी ने सबका आभार जताया।इस मौक़े पर राजीव मिश्रा ,जय किशोर ,दीपक कुमार, मुकेश कुमार,मलवॉ ग्राम प्रधान राजेंद्र बहादुर, मुन्ना शर्मा, शिवसिह, कंचन मिश्रा,हरिओम बाजपेई आदि रहे।
नई सोच समाचार-आलोक गौड

No comments:

Post a Comment