Thursday, July 12, 2018

जहानाबाद पहुँची सपा की युवा चेतना साइकिल यात्रा


फतेहपुर। समाजवादी युवा चेतना साइकिल यात्रा जनपद सीमा के समीप चिल्ली मोड़ पर पहुंचने पर सपा कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह यादव जिंदाबाद अखिलेश यादव जिन्दाबाद के नारे लगाते हुए फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया । इस मौके पर स्वतंत्र चेतना संवाददाता अंकित बाजपेयी से बात करते हुए समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने कहाकि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है ।रोजगार के नाम पर बेरोजगारों के साथ सिर्फ जुमलेबाजी हो रही है।
   पूर्व सांसद राकेश सचान ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों गरीबों, व्यपारियो,बेरोज़गारों के साथ धोखा किया है जातीवाद की राजनीति कर के आपसी भाई चारा समाप्त करवाना चाह रही है इसी क्रम में पूर्व विधायक मदन गोपाल वर्मा सपा नेत्री वन्दना राकेश शुक्ला ने भी भाजपा को आड़े लेते हुए खरी खोटी सुनाई सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने भाजपा सरकार को किसान विरोधी सरकार बताते हुये सपा की नीतियों को बताया साइकिल रैली कस्बे के थाना मोड़, चौक, औरंगाबाद, बाकरगंज, लालूगंज, गढ़ी, कोडा, तेजा नगर होते हुए बकेवर बिन्दकी तक गई साइकिल रैली के दौरान आबिद हसन द्वारा भव्य स्वागत एवं मिष्ठान वितरित किया गया रैली में मुख्य रूप से दलजीत निषाद, अनवर यादव, राजेन्द्र निगम, राजबहादुर उत्तम, पूर्व जिलाध्यक्ष दयालू गुप्ता, जे पी यादव, सपा नगर अध्यक्ष हाजी वहीद कुरैशी रिजवान सभासाद अनुराग पटेल राजू राजपूत  हसीब अहमद अंसरुल हक चौधरी सद्दाम इज़हररूद्दीन, अलीम कुरैशी साहिल खान राजा अकरम खान उजमान सहित सैकड़ो सपाई मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment