Showing posts with label #politics. Show all posts
Showing posts with label #politics. Show all posts

Monday, July 16, 2018

सात्वना देने पहुँचे नेता।


चौडगरा फतेहपुर। शहीद के गॉव मे रविवार को भी सांत्वना देने वाले नेता पहुँचते रहे।सदर विधायक विक्रम सिंह मलवॉ विकास खण्ड के पहुर गॉव मे शहीद रवीन्द्र सिंह चौहान के घर पहुचकर परिजनो से मिले और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।पहुर गांव में 27 रेजीमेंट सिक्किम के चाइना बॉर्डर में तैनात गांव का जवान नायक रवीन्द्र सिंह  अधिक ऊँचाई मे तैनात होने के कारण ब्रेन हेमरेज से मौत हो गई थी जिनका शुक्रवार को पैतृक गांव पहुर में अंतिम संस्कार किया गया था।रविवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रामेश्वर दयाल दयालू गुप्ता बिन्दकी नगर पालिका चेयरमैन मुन्नालाल सोनकर सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष जेपी यादव पहुर गॉव पहुचकर परिजनो से मिले और उन्हे ढाढस बधाया तथा हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।इस मौके पन आबीद अली असांरी नीरज दूबे ओमी यादव धर्मवीर यादव मनोज सोनकर आदि रहे।
  नई सोच समाचार।आलोक गौड

Thursday, July 12, 2018

जहानाबाद पहुँची सपा की युवा चेतना साइकिल यात्रा


फतेहपुर। समाजवादी युवा चेतना साइकिल यात्रा जनपद सीमा के समीप चिल्ली मोड़ पर पहुंचने पर सपा कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह यादव जिंदाबाद अखिलेश यादव जिन्दाबाद के नारे लगाते हुए फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया । इस मौके पर स्वतंत्र चेतना संवाददाता अंकित बाजपेयी से बात करते हुए समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने कहाकि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है ।रोजगार के नाम पर बेरोजगारों के साथ सिर्फ जुमलेबाजी हो रही है।
   पूर्व सांसद राकेश सचान ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों गरीबों, व्यपारियो,बेरोज़गारों के साथ धोखा किया है जातीवाद की राजनीति कर के आपसी भाई चारा समाप्त करवाना चाह रही है इसी क्रम में पूर्व विधायक मदन गोपाल वर्मा सपा नेत्री वन्दना राकेश शुक्ला ने भी भाजपा को आड़े लेते हुए खरी खोटी सुनाई सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने भाजपा सरकार को किसान विरोधी सरकार बताते हुये सपा की नीतियों को बताया साइकिल रैली कस्बे के थाना मोड़, चौक, औरंगाबाद, बाकरगंज, लालूगंज, गढ़ी, कोडा, तेजा नगर होते हुए बकेवर बिन्दकी तक गई साइकिल रैली के दौरान आबिद हसन द्वारा भव्य स्वागत एवं मिष्ठान वितरित किया गया रैली में मुख्य रूप से दलजीत निषाद, अनवर यादव, राजेन्द्र निगम, राजबहादुर उत्तम, पूर्व जिलाध्यक्ष दयालू गुप्ता, जे पी यादव, सपा नगर अध्यक्ष हाजी वहीद कुरैशी रिजवान सभासाद अनुराग पटेल राजू राजपूत  हसीब अहमद अंसरुल हक चौधरी सद्दाम इज़हररूद्दीन, अलीम कुरैशी साहिल खान राजा अकरम खान उजमान सहित सैकड़ो सपाई मौजूद रहे।

Wednesday, July 11, 2018

साध्वी ने किया सीसी मार्ग का लोकार्पण


फ़तेहपुर। मलवाँ विकास खण्ड के नामामऊ ग्राम में बुद्धवार को सासंद निधि से निर्मित आर.सी.सी मार्ग का केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया। उन्होने कहा केन्द्र सरकार द्वारा हर ग़रीब को लाभ मिले हर वर्ग का हित हो तमाम योजनाओ से जनता को लाभ दिया जा रहा है। देवमई मंडल अध्यक्ष अरुण शुक्ला,जिला महामंत्री बैजनाथ वर्मा सुनील आदि तमाम लोग मौजूद रहे।
नई सोच समाचार। आलोक गौड़

साध्वी ने किया सीसी मार्ग का लोकार्पण/


फ़तेहपुर। तेलियानी विकास खण्ड के संराय शहिजादा ग्राम मे सांसद निधि द्वारा निर्मित एक आरसीसी मार्ग का बुद्धवार को सासंद केन्द्रीय खाद्य प्रंसस्करण राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति लोकार्पण किया।यह मार्ग गॉव के पप्पू दुबे के घर से कल्लू यादव के घर तक बना है।नई सोच-आलोक गौड

Tuesday, July 10, 2018

जला ट्रान्सफार्मर लगाकर निभाई अौपचारिकता।

अपनी बहाली की राह देखता ट्रांसफार्मर
फतेहपुर। मलवा विकासखंड के रावतपुर गांव में 63 केवीए का 2 जुलाई को जला ट्रांसफार्मर बदलते ही जलने लगा। दरअसल गॉव के नवयुवक प्रभात सिंह ने इसकी शिकायत विद्युत मंत्री श्रीकांत शर्मा से ट्वीटर के माध्यम से की थी। शिकायत के बाद 9 जुलाई को बिजली विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने फतेहपुर स्टोर से एक जला ट्रांसफार्मर लादकर रावतपुर गांव भेजा। जिसको चढ़ाने के बाद जैसे करंट दिया गया वैसे ही पुनः धू-धू करके ट्रांसफार्मर जलने लगा। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग ने विद्युत मंत्री के शिकायत के कारण जला ट्रांसफार्मर आनन फानन मे भेज दिया रावतपुर गांव निवासी भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार शुक्ला ने कहा कि विभाग ने ग्रामीणों के साथ मजाक किया है एक सप्ताह से परेशान होने के बाद गांव में ट्रांसफार्मर लगाया गया वह भी जला जिससे ग्रामीणों में विद्युत विभाग के खिलाफ भारी रोष व्याप्त है। एक तो बरसात नही ऊपर से गाँव में एक हफ्ते से विद्युत संचालन भी नही पाने से ग्रामीणों का चिलचिलाती गर्मी से हाल पस्त है। 
    नई सोच समाचार। आलोक गौड़

दो कक्षों का लोकार्पण, इंटरलॉकिंग ब्रिक्स कारख़ाने का शुभारम्भ किया।

फतेहपुर। केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने मंगलवार को ठा० शिवप्रताप सिंह इण्टर कालेज में विद्यार्थियों की शिक्षार्थ सुविधा हेतु सासंद निधि द्वारा दो कक्षों का लोकार्पण किया। उन्होने कहा शिक्षित समाज द्वारा ही समर्थ भारत का पुनर्निर्माण सम्भव है।
     

केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने मंगलवार को शाह क़स्बे मे इंटरलॉकिंग ब्रिक्स कारख़ाने का शुभारम्भ किया।
       नयी सोच समाचार। आलोक गौड़
सीसी रोड का शिलान्यास
फतेहपुर। आलमपुर नरही गॉव मे विधायक निधि से निर्मित सीसी रोड का सदर विधायक विक्रम सिंह ने उद्घाटन किया।उन्होने कहा केन्द्र और राज्य सरकार सबके हित मे कार्य कर रही है।
        नई सोच समाचार। आलोक गौड़

Monday, July 9, 2018

भाजपा नेता डा.वीके साहू का हुआ भव्य स्वागत

डॉ. वीके साहू
(नयी सोच)।कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के भाजपा  कोषाध्यक्ष बनाये  जाने पर  डा.वीके साहू का कार्यकर्ताओं द्वारा माला  पहना कर भव्य स्वागत किया गया।जिसमें भारी संख्या में  भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे । मुख्य रूप से अखिलेश साहू उदय साहू मुकेश साहू आदित्य साहू युवा भाजपा नेता डॉक्टर गजेंद्र शर्मा  अभिनेक रिशू साहू  अभिषेक शर्मा  डॉक्टर अखिलेश यादव  एडवोकेट शिवकुमार साहू  डॉक्टर हिमांशु साहू  प्रबंधक साउथ सिटी हॉस्पिटल दया सिंह  शिवचरण साहूश्याम लाल साहू जी अमित साहू  राजेश साहू  संतोष साहू पार्षद जरौली फेस-2 दीपक राजपूत अनिल कुमार तिवारी जी राहुल चौबे प्रदेश सचिव हिंदू युवा वाहिनी के सभी कार्यकर्ता रहे।

Friday, July 6, 2018

बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा आयोजित 'सबला-सलोनी' कार्यक्रम

फ़तेहपुर।सासंद आदर्श ग्राम दानियालपुर  में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा आयोजित 'सबला-सलोनी' कार्यक्रम मे केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति भी शामिल हुई।कार्यक्रम मे महिलाओं की गोद भराई तथा किशोरियों को आयरन की गोलियाँ वितरित की गयी, महिलाओं से सरकार की विभिन्न स्वास्थ्य सम्बंधित योजनाओं से लाभ उठाने आह्वान किया गया।
                           ✍नयी सोच, आलोक कुमार