Monday, July 9, 2018

भाई बना भाई का कातिल, कुल्हाड़ी से वार कर भाई कि हत्या।

धटना स्थल पर इकट्ठा ग्रामीण
फतेहपुर। अपनी जमीन बेंच कर भाई की जमीन पर हिस्सा मांग रहे युवक ने रविवार रात भाई को मौत के घाट उतार दिया। तांब़डतोड़ कुल्हाड़ी से वार करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। बचाने में मृतक की पत्नी भी घायल हो गई। घटना के बाद पुलिस को सूचना देने के लिए पत्नी ग्रामीणों के सामने गिड़गिड़ाती रही लेकिन आरोपी के दहशत से किसी कोई सामने नहीं आया। सुबह ग्राम प्रधान की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की है। पत्नी ने आरोपी देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
कुल्हाड़ी लेकर मां के साथ आया था आरोप
मलवां थाने के जैनपुर निवासी दीपक पटेल (35) आधी रात अपनी बेटी गुड़िया व छोटी को लिए चारपाई पर लेटा हुआ था। पत्नी चंद्रवती नीचे जमीन पर बैठी हुई थी। तभी दीपक का छोटा भाई महेन्द्र पटेल अपनी मां माया देवी के साथ आया और अचानक भाई पर हमला कर दिया। पत्नी ने देवर को पकड़ने का प्रयास किया। जिस पर उसने उसे पीट दिया और ताबड़तोड़ कुल्हाड़ी से वार कर दीपक को लहुलुहान कर दिया। दीपक की मौके पर ही मौत होने के बाद आरोपी मौके से भाग गया। पत्नी की चीखपुकार पर लोगों की भीड़ लग गई।
आरोपी की दहशत से कांप गए लोग
आरोपी महेन्द्र पटेल का चाल चलन ठीक नहीं थी। नशे और जुआ के आदी आरोपी से गांव के लोग आजिज थे। वह अक्सर लोगों से विवाद करता था जिससे लोग उसके डरते थे। भाई की हत्या करने के बाद उसने ग्रामीणों को धमकाते हुए फरार हो गया। उसकी करतूत से गांव के लोग कांप गए। वहीं पति की लाश के पास बैठी चंद्रवती लोगों से पुलिस को घटना की सूचना देने की बात कहते हुए गिड़गिड़ाती रही लेकिन दहशत में किसी महिला की बात नहीं सुनी। सुबह ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस ने जांच पड़़ताल शुरू की।
एक बीघे जमीन के लिए की घटना
जैनपुर के लखनलाल पटेल का छोटा बेटा महेन्द्र बचपन से दबंग किस्म का था। पिता की मौत के बाद उनकी नाम चार बीघे जमीन चारो बेटों, अनिल, सर्वेश, दीपक और सर्वेश ने नाम हो गई। कुछ दिन पहले बड़े भाई अनिल की जहर खाने और उससे छोटे सर्वेश पटेल की गंभीर बीमारी से मौत हो गई थी। दोनो भाइयों के हिस्से की जमीन महेन्द्र ने हिुथया ली थी और बाद में नशे और जुए में सारी जमीन बेंच दी। अब वह दीपक के हिस्से की एक बीघे जमीन में भी हिस्सा मांग रहा था। जिसके कारण आए दिन भाइयों में विवाद होता था। मां माया देवी भी छोटे बेटे के पक्ष में ही थी। पुलिस ने बेटे का सहयोग करने की आशंका पर उसे मां को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।  
     नई सोच। आलोक गौड

No comments:

Post a Comment