Monday, July 9, 2018

अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन का चाबुक।


परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराती प्रशासन
फतेहपुर(बिन्दकी)।जिला अधिकारी के निर्देशन पर सोमवार को बिन्दकी नगर पालिका परिषद का अतिक्रमणकारियों पर चाबुक चला सोमवार को नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी निरूपमा सिंह नोडल अधिकारी राजेंद्र सिंह वरिष्ठ लिपिक कर्म उत्तम सिंह भारी पुलिस बल के साथ क्षेत्राधिकारी अभिषेक तिवारी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ए पी तिवारी में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत नगर के ललौली चौराहा खजुहा चौराहा मेन बाजार नाटक बाजार किराना गली लोहारी गली मैं अतिक्रमणकारियों के कब्जे हटाए और कई अतिक्रमणकारियों से जुर्माना भी वसूला गया नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी निरूपमा सिंह नोडल अधिकारी राजेंद्र सिंह क्षेत्राधिकारी अभिषेक तिवारी ने अतिक्रमणकारियों को चेताया है कि अगर दोबारा अतिक्रमण किया गया तो सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई होगी और साथ में जुर्माना भी वसूला जाएगा अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान आज के अतिक्रमण हटाओ अभियान से अतिक्रमणकारियों में   हड़कंप मच गया।
        नई सोच। आलोक गौड़

No comments:

Post a Comment