Wednesday, December 12, 2018

कस्बो मे खाली पड़े है एटीएम बूथ,ग्राहक परेशान

एटीएम बूथ मे नही है पैसा वापस लौटते है ग्राहक
कस्बे मे लगा एटीएम बूथ

       
 फतेहपुर/ नयी सोच।जहानाबाद कस्बे में लगे एटीएम बूथ डिब्बा साबित हो रहे हैं। ग्राहक परेशान है पैसा ना निकलने से अधिकतम ग्राहकों को वापस होना पड़ रहा है।दिनभर लोग एटीएम मे कार्ड स्विप करते देखे जाते है किन्तु पैसे न निकलने से वापस लौटते है और बैंक प्रबन्धन को कोसते है।चौडगरा कस्बे मे भी यही हाल रह्ता है कस्बे के स्टेट बैंक, बड़ौदा ग्रामीण बैंक,बैंक आफ इंडिया की लगी एटीएम बूथ में पैसे न पड़े होने से लोगों को वापस जाना पड़ा है।शटर तो आधा गिरा ही रहता है।जिससे ग्राहको मे उन बैंक प्रबंधन के खिलाफ उन लोगों में आक्रोश है।बताते चलें कि जहानाबाद कस्बा समेत कई जगहों पर एटीएम बूथों में पैसा ना होने से लोग परेशान हैं।जहां किसान व्यापारी ग्रामीण व खाताधारक पैसे निकालने के लिए बैंकों में लंबी लाइन लगाने से बचने के लिए एडीएम  का सहारा लेते हैं तो वहीं एटीएम बूथों में पैसा ना होने से लोगों को वापस लौटना पड़ रहा है जिससे उनके काम में भी दिक्कत आ रही है तथा उन्हें समस्या का सामना करना पड़ रहा है।चांदपुर निवासी अभी तिवारी,शनि सिंह,अनुरेन्द्र सिंह,अंकित सेंगर आदि ने बताया अमौली कस्बे का भी यही हाल है एटीएम मे पैसे ना होने से परेशानी होती है।
नयी सोच

आलोक गौड़ 

No comments:

Post a Comment