*होली पर बीएसनल ने रुलाया,क्षेत्र मे बीएसनल के नेटवर्क धडाम उपभोक्ता परेशान*
♦♦
○नही हो सकी रिशतेदारों,मित्रो से बात
○बिएसनल से लोगो का मोहभंग
○उपभोक्ता करा लेंगे अन्य कम्पनी मे पोर्ट
*(आलोक गौड-नई सोच)*
✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻
फतेहपुर।होली पर काल रुकी तो लोगो का आक्रोश बड गया।उपभोक्ताओ को अन्य कम्पनी के सिम कार्ड का सहारा लेना पडा।चौडगरा कस्बा क्षेत्र में लगे बीएसएनएल का टावर महज शो पीस बनकर रह गए हैं।नेटवर्क ना होने के चलते बीएसएनएल के मोबाइल उपभोक्ता काफी परेशान रहे।एक तरफ जहा प्राइवेट टेलिकॉम कंपनिया उपभोक्ताओं को हाई स्पीड नेटवर्क पर सस्ता डाटा प्लान के साथ फ्री कॉलिंग देकर रिझाने में लगी हुई है वही बीएसएनएल का नेटवर्क ना होने से पूरे दिन में कभी कभी नेटवर्क मिल रहा है। जिससे लोगो को नेटवर्क न मिलने से मोबाइल उपभोक्ताओं को कॉल ड्राप की समस्या भी झेलनी पड़ रही है।
✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻
गुरुवार को होली पर यह समस्या से लोग झूझते रहे।सुबह दस बजे नेटवर्क गायब होने के बाद देर शाम तक नेटवर्क गायब रहा ।नेटवर्क ना होने से बीएसएनएल ब्रॉडबैंड और मोबाइल उपभोक्ताओं को जहा परेशानिया झेलनी पड़ी वही लोगो को अपने सगे संबधियों और जरुरी बात चित करने लिए भी दुश्वारियां झेलनी पड़ी। दर्जनों गावो के सैकड़ों उपभोक्ताओं को नेटवर्क ना होने से परेशानी हुयी। वही ब्रॉडबैंड और हाई स्पीड डाटा ना मिलने के कारण उपभोक्ताओं को बीएसएनएल की हाई स्पीड नेट सर्विस होने के बावजूद दूसरे ऑपरेटरों के नेटवर्क से काम चलाना पड़ा।क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में बीएसएनएल का नेटवर्क ध्वस्त हो गया है। इससे मोबाइल सेवा बेपटरी हो गई है।
✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻
चौडगरा कस्बा क्षेत्र के साई,मौहार,जलाला,रावतपुर,पहुर,अलीपुर,गोगौली सहित दर्जनों गांवों में बीएसएनएल नेटवर्क धडाम हैं।इससे उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। बात करते समय कॉल कट जाती है। इससे लोगों को कॉल ड्रॉप की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इससे इलाके के बीएसनल का सिम उपयोग करने वालो मे आक्रोश है।व्यापार में नेटवर्किंग से जुड़े कार्य बाधित हो गए हैं।भारत संचार निगम लिमिटेड के टॉवरों में तकनीकी खामियों के चलते क्षेत्र में अक्सर नेटवर्क व्यवस्था ध्वस्त हो जा रही है। गत दो सप्ताह से नेटवर्क खराब होने से मोबाइल सेवा बुरी तरह प्रभावित है। इससे बीएसएनएल के उपभोक्ताओं में नाराजगी है। आरोप है कि पिछले काफी समय से नेटवर्क में समस्याओं के चलते उपभोक्ता परेशान है, लेकिन विभागीय अधिकारी मौनी बाबा बने हैं। क्षेत्र में स्थापित टावर का नेटवर्क अक्सर गायब रहता है। यही नहीं ब्राडबैंड की स्थिति खराब होने से बैंक आदि के काम भी प्रभावित हो रहे हैं।उपभोक्ता देवमई भाजपा मंडल अध्यक्ष अरूण शुक्ला ने कहा कइ बार शिकायत किया बार नेट्वर्क की समस्या जस की टस बनी हुई है,शिक्षक सुरेन्द्र सिंह ने बताया नेट्वर्क की इतनी बुरी दशा है की जरूरी काल करने को इन्तजार ही करते रहो नेट्वर्क आता ही नही,राजन तिवारी,जितेंद्र,ऋषभ सिंह परिहार आदि का कहना है कि मोबाइल नेटवर्क समस्या से लोगों को काफी परेशानी होती है।शिकायत के बाद भी कोई सुधार नही होता है।यह बीएसनल की हमेशा की समस्या है,जल्द समस्या सही नही हुई तो हम लोगो को अन्य कम्पनी के सिम मे पोर्ट कराना पडेगा।

No comments:
Post a Comment