●ग्रामीणो ने कहा गिट्टी,डामर की जगह मिट्टी, बबूल की झाडी डाल पल्ला झाडा
●युवा विकास समिति द्वारा आईजीआरएस के तहत किया था शिकायत
फतेहपुर(नई सोच-बकेवर)।आईजीआरएस के तहत शिकायतो का फर्जी निस्तारण तो आम बात है किन्तु जब शिकायत के बाद कार्य को पूरा किये जाने की जगह खानापूर्ती की जाये तो लोगो का गुस्सा लाजमी है।मामला निचली रामगंगा नहर से जुडा है।विकास खण्ड देवमई के पधारा गाव मे निचली रामगंगा नहर पधारा गाव के पास नहर पटरी की सर्विस रोड खाई मे तब्दील हो गई थी जिसकी शिकायत आईजीआरएस के तहत युवा विकास समिति के जिला प्रवक्ता आलोक गौड अधिशाशी अभियंता निचली रामगंगा नहर विभाग से कर विभागीय अधिकारीयो से मरम्मतीकरण की गुहार लगाया था।
निचली गंगा नहर प्रखंड़ अधिशाशी अभियंता वैभव सिंह ने बताया की मरम्मतीकरण का कार्य शुरु है जल्द पूरा करा दिया जायेगा।ग्रामीणो का आरोप है की कर्मचारी केवल खानापूर्ती कर गये है 500मीटर टूटी पटरी मे केवल 10फुट को सही किया बाकी जस की तस सर्विस रोड बनी हुई है।हकीकत यह है की मरम्मतीकरण के नाम पर बबूल की झाडी व बोरी मे बालू भर के किनारे लगा दिया है जिससे लोगो मे आक्रोश है।लोगो ने विभागीय अधिकारीयो की इस खानापूर्ती मे खासी नाराजगी जाहिर किया है।युवा समाजसेवक संगम सिंह ने बताया निचली रामगंगा नहर की टूटी सर्विस रोड हादसे को दावत दे रही है शिकायत के बाद खानापूर्ती कर काम निपटा दिया गया।गिट्टी,डामर का कही उपयोग ही नही किया गया।बारिश होने के बाद फिर से वही हाल हो गया है।

No comments:
Post a Comment