घर मे महिलाओ ने संभाली कमान तो सडक मे उतरे जवान
--------------------------------
जलाला मे मुस्लिम समाज की एकजुटता से भरा प्रवासियो का पेट
आलोक गौड
नई सोच समाचार
फतेहपुर17मई।कोविड19 जैसी महामारी के बीच मुस्लिम समाज ने एकजजुटता का संदेश देकर मिशाल पेश किया है।एक गाव के मुस्लिम समाज के लोगो ने मिलकर घर मे भठठी लगाकर सडक से गुजर रहे हजारो लोगो के लिये भोजन बनाया।घर की महिलाओ ने इसकी कमान संभाली।
खुद आगे आकर महिलाओ ने वेज विरयानी,चावल फ्राई कर लंच पैकेट तैयार किये तो घर के बच्चो व पुरुषों ने हाइवे मे स्टाल लगा उन्हे वितरित किया।इस कार्य मे आगे रहे आसिफ अली,सलमान अली,वारिश खान व खाना बनाने मे लगी गुलशन,नजबुन आदि ने कहा रमजान माह मे हम लोग रोजा रख रहे है जिसमे इफ्तार कराया जाता है,लाकडाऊन के चलते एक दूसरे के घर नही जा सकते थे।तो सोचा गरीबो को भोजन कराया जाये।
युवक कहते है मुस्लिम समाज को अलग छवि व नजरो से देखा जाना उचित नही है।हर मुस्लिम खराब नही होता है।हमारे ह्रदयो मे भी वही लहू बहता है।संकट के समय हम लोगो ने लंच पैकेट बाटे तो इसमे जाति,धर्म,मजहब नही देखा हमने इंसानिय का धर्म निभाया है।रविवार को मलवा ब्लाक के जलाला गाव के मुस्लिम समाज के लोगो ने प्रवासियो के ट्रको को रुका कर स्टाल लगा उन्हे जलपान कराया।
वेज विरयानी लंच पैकेट व पानी की बोतले वितरित किया।मुम्बई से लौट रहे प्रवासियो लोगो ने जलपान कर राहत महसूस किया।मुस्लिम समाज के लोगो ने एकजुटता के साथ मानवता एवं इंसानियत की मिशाल पेश किया।हजारो लोगो को लंच पैकेट बाटे।घरो मे महिलाओ ने लंच पैकेट बनाने का कार्य सम्भाला।सुबह से शाम तक बारह सौ से अधिक लंच पैकेट वितरित किये।मुख्य रूप से आसिफ,इम्तियाज,सलमान,निजाम,आरिफ,मेहदी हसन,वारिश खान,रजब अली,इरफान अली,अली रजा रहे।
No comments:
Post a Comment