भूख-प्यास से बेहाल प्रवासी राहगीरों को पत्रकार ने अपने सहयोगियों से मिलकर कराया भोजन
-पत्रकार शिवकुमार वर्मा ने अपने पेशे के साथ मानवीय संवेदना को दी प्रमुखता
आलोक गौड
नई सोच समाचार
फतेहपुर।मुम्बई से बिहार ट्रक से जा रहे श्रमिकों का पीएनसी गोदाम के पास ट्रक पंचर हो गया जिससे ट्रक में सवार 50 श्रमिक भूख प्यास से व्याकुल हो रहे थे। पत्रकार ने अपने पेशे के साथ मानवीय सेवा धर्म को निभाने की प्राथमिकता देते हुए अपने सहयोगियों से मिलकर भोजन की व्यवस्था कर प्रवासियों को भोजन कराया।कानपुर-फतेहपुर सीमा के पास 50 श्रमिको को लेकर जा रहा ट्रक पीएनसी गोदाम के पास पंचर हो गया। जब कई घंटे तक ट्रक ठीक नही हुआ तो मुम्बई से आ रहे प्रवासी भूख-प्यास से व्याकुल हो रहे थे। तभी एक समाचार पत्र के पत्रकार औंग कस्बा निवासी शिवकुमार वर्मा जब रिपोर्टिंग करने पहुँचे तो उनकी व्यथा सुनकर अपने सहयोगियों को भोजन-पानी लेकर बुलाया और सभी प्रवासी श्रमिको को भोजन कराकर पानी पिलाया। भोजन करने के बाद सभी श्रमिक पत्रकार की खूब तारीफ की। श्रमिको ने बताया कि कल लगभग 2 दिन में बजे पीछे समाजसेवियों द्वारा खिचड़ी खाने को मिली थी। अब ऐसी जगह ट्रक खराब हुआ है कि जहाँ न तो आसपास पानी है और न ही किसी प्रकार का खाने का सामान। ट्रक का ड्राइवर आगे 10 किलोमीटर मिस्त्री को लेने गया था जो अभी तक वापस नही आया था। दोपहर के 11 बज रहे थे । वहाँ कानपुर फतेहपुर की सीमा से वापस लौट रहे पत्रकार शिवकुमार वर्मा की नजर खराब पड़ी। उनको हम लोग अपनी बात बताया। उन्होंने हम सब लोगों के लिए भोजन-पानी की व्यवस्था की उनके जैसे नेक दिल इंसान सभी को मिले। पत्रकार शिवकुमार वर्मा ने समाजसेवी अमित विश्वकर्मा गोलू पटेल दीपू पांडेय सुधीर विश्वकर्मा कमल पटेल शैलेन्द्र सिंह से कह कर बिस्किट पानी के पाऊच खीरा मोटरसाइकिलो से 8 किलोमीटर ले जाकर श्रमिको को वितरित कराया। प्यास भूख से व्याकुल श्रमिको को नास्ता मिलने के बाद उनके चेहरे में खुशी लौटी।
No comments:
Post a Comment