Showing posts with label #fight. Show all posts
Showing posts with label #fight. Show all posts

Thursday, July 12, 2018

पुलिस देखती रही तमाशा।

  थाना परिसर के समीप पीड़ित पक्ष ने काटा हंगामा राहगीर व पुलिस देखती रही तमाशा

फतेहपुर। औग थाना क्षेत्र के छिवली गांव के रहने वाले दो पक्षों में जमकर चले लात-घूंसे पीडित पक्ष जब पहुचा थाने तो उल्टा कार्यवाहक थाना अध्यक्ष ने पीड़ित पक्ष को दबाव डालकर कराना चाहा समझौता वहीं पीड़ित पक्ष ने थाना परिसर के समीप जमकर काटा हंगामा पुलिस हंगामे को खड़े देखती रही फिर भी समझौता के लिए नहीं तैयार हुआ पीड़ित सिर्फ अपनी न्याय की गुहार लगाता रहा।  फिर भी पुलिस ने अपनी पुलिसिया रौब में आकर कार्यवाहक थानाध्यक्ष ने चर्चित सिपाहियों से मिलकर कराया समझौता।

Tuesday, July 10, 2018

उधारी माँगने पर पीटा।


फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली के खांडेदेवर गांव में उधारी मांगने को लेकर हुए विवाद में मारपीट हो गई। जिसमे मां-बेटी को चोटें आई हैं। उधर, मारपीट की एक अन्य घटना में पुलिस ने दो लोगों पर शांति भंग की कार्रवाई की है।
खांडेदेवर गांव निवासी संतोष ने घर पर ही परचून की दुकान खोल रखी है। गांव के अनिल व योगेंद्र काफी दिनों से दुकान की उधारी चुकता नहीं कर रहे थे। सोमवार की देर शाम दुकानदार की पत्नी उर्मिला ने अनिल से उधारी का पैसा मांग लिया। इससे झल्लाकर अनिल व योगेंद्र ने उर्मिला को पीटना शुरू कर दिया। महिला जोर से चिल्लाई तो उसकी पुत्री वंदना व प्रीती बचाने को दौड़ी। इस पर दोनों युवकों ने उनकी भी पिटाई कर दी। महिला ने पीआरवी को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मारपीट करने वाले दोनों आरोपी युवकों को कोतवाली ले आई। उधर, अलियाबाद गांव निवासी अवधेश कुमार का शानू से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों के मध्य कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। दोनों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की है।
   नई सोच समाचार। आलोक गौड़