Showing posts with label #heat. Show all posts
Showing posts with label #heat. Show all posts

Monday, April 20, 2020

सोशल मीडिया की अपील से प्रेरित होकर बेजुबान पंक्षियों के लिए रखा दाना पानी

परिंदों को दाना पानी रखते आलोक गौड, देवांशी, आयुष द्विवेदी और आयुषी।

 


      परिंदों के लिए दाना पानी रखते लोग
नई सोच, आलोक गौड़
फतेहपुर। आओ समझें बेजुबान परिंदों की दिक्कत।इन्हें पीने को पानी और खाने को अनाज दें। छत पर रखें मिट्टी के खुले बर्तन में पानी और फैला दें अनाज के कुछ दाने ताकि प्यास से तड़पकर ये दम न तोड़ सकें और इन्हें खाने को कुछ अन्न के दाने मिल जाएं।यह संदेश एसएमएस और वाटसएप्प के जरिये युवा विकास समिति के जिला प्रवक्ता आलोक गौड द्वारा दिया जा रहा है।लाकडाऊन मे सभी लोग घरो मे है यह संदेश इन दिनों लोगों के मोबाइल पर घूम रहा है।इससे प्रेरित होकर कई लोग परिंदों को बचाने के लिए आगे आ रहे हैं।उन्होंने अपने घरों की छतों पर पानी और अनाज के दाने रखे हैं।
फोटो भेजकर अन्य लोगो को भी प्रेरित किया जा रहा है।आलोक गौड का कहना है गर्मियों में बहुत सारे परिंदे सिर्फ इसलिए दम तोड़ देते हैं क्योंकि उन्हें तेज धूप में पानी नहीं मिल पाता।ऐसे में हम सबका फर्ज हो जाता है कि इन बेजुबानों का जीवन बचाएं।यह नेक नियत से किया जाने वाला ऐसा कार्य होगा,जो बहुत सारे परिंदों की जिंदगी बचा सकेगा।पेड़-पौधों के अंधाधुंध कटान ने परिंदों के आशियाने खत्म कर चिड़ियों और अन्य पक्षियों को विलुप्त कर दिया है। गौरेया अब उड़नछू हो चुकी है।कौए और गिद्ध भी अब बहुत कम दिखते हैं।अगर हम सबने मिलकर एक छोटी सी मुहिम में भागीदारी की तो बहुत सारे परिंदों को बचाए रखा जा सकता है।अब तक अमन विश्वकर्मा, प्रसून तिवारी, शिवम सिंह, रिंकू परिहार, सूरज त्रिपाठी, बिनोद यादव, संजय दत्त द्विवेदी, सलमांन ने फोटो भेजकर दाना पानी रखने को अपनी दिनचर्या मे शामिल कर लिया है।

Tuesday, July 10, 2018

बिन बारिश सब सून।


लखनऊ।मुंबई में मूसलधार बारिश ने जहां मायानगरी की रफ्तार थाम दी है, वहीं उत्तर प्रदेश में मानसून की बेरुखी जारी है और बारिश के लिए लोगों का इंतजार बढ़ता ही जा रहा है। आंचलिक मौसम केन्द्र की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में मानसून फिलहाल लगभग शांत है। यही वजह है कि राज्य के ज्यादातर मण्डलों में मौसम का पारा चढ़ता जा रहा है। हालांकि, मानसून के जल्द ही फिर सक्रिय होने का अनुमान है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में एक-दो स्थानों पर मामूली बूंदाबांदी हुई। 

प्रदेश में अच्छी मानसूनी बारिश के लिये इंतजार बढ़ता ही जा रहा है। नतीजतन पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अनेक मण्डलों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। इस अवधि में वाराणसी, इलाहाबाद, गोरखपुर, झांसी तथा आगरा मण्डलों में दिन का तापमान सामान्य से काफी ज्यादा रहा। बाकी स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य रहने के बावजूद लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे।

पिछले 24 घंटों के दौरान झांसी राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अगले 24 घंटों के दौरान राज्य में अनेक स्थानों पर वर्षा होने का अनुमान है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। यह सिलसिला अगले दो दिन तक जारी रहने की सम्भावना है।

दिल्ली में उमसभरी सुबह, बारिश के आसार।
राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह उमस रही और मौसम विभाग ने दिन में बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, 'सुबह साढ़े आठ बजे न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री अधिक है।' आर्द्रता 81 फीसदी दर्ज की गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिन में आशिंक रूप से बादल छा सकते हैं और कुछ-कुछ इलाकों में बरस भी सकते हैं। 
जम्मूवासियों को गर्मी से राहत
जम्मू में मंगलवार को भारी बारिश होने के बाद गर्मी से कुछ राहत मिली। पिछले गुरूवार से यहां गर्मी काफी बढ़ गई थी। हालांकि, मंगलवार सुबह करीब सवा सात बजे से एक घंटे तक हुई भारी बारिश जम्मू के लोगों के लिए कुछ राहत लेकर आई। मौसम विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि जम्मू में सुबह साढ़े आठ बजे तक 94.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई और न्यूनतम तापमान छह डिग्री से ज्यादा गिरकर 22.7 डिग्री सेल्सियस के स्तर पर पहुंच गया।
     
हिमाचल में मानसून फिर सक्रिय
हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने के बाद राजधानी शिमला में मध्यरात्रि से भारी बारिश हो रही है। स्थानीय मौसम कार्यालय के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि वर्तमान मॉनसून सत्र के दौरान वर्तमान स्थिति 14 जुलाई तक जारी रह सकती है। मौसम विभाग के मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे जारी आंकड़े के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान शिमला में 60.2 मिलीमीटर,  पोंटा साहिब में 50.6 मिलीमीटर, जुबरहट्टी में 32.8 मिलीमीटर, धर्मशाला में 17.4 मिलीमीटर, सुदंरनगर में 15.6 मिलीमीटर और कांगड़ा में 9.6 मिलीमीटर बारिश हुई।
      नई सोच समाचार। आलोक गौड़