Monday, April 20, 2020

सोशल मीडिया की अपील से प्रेरित होकर बेजुबान पंक्षियों के लिए रखा दाना पानी

परिंदों को दाना पानी रखते आलोक गौड, देवांशी, आयुष द्विवेदी और आयुषी।

 


      परिंदों के लिए दाना पानी रखते लोग
नई सोच, आलोक गौड़
फतेहपुर। आओ समझें बेजुबान परिंदों की दिक्कत।इन्हें पीने को पानी और खाने को अनाज दें। छत पर रखें मिट्टी के खुले बर्तन में पानी और फैला दें अनाज के कुछ दाने ताकि प्यास से तड़पकर ये दम न तोड़ सकें और इन्हें खाने को कुछ अन्न के दाने मिल जाएं।यह संदेश एसएमएस और वाटसएप्प के जरिये युवा विकास समिति के जिला प्रवक्ता आलोक गौड द्वारा दिया जा रहा है।लाकडाऊन मे सभी लोग घरो मे है यह संदेश इन दिनों लोगों के मोबाइल पर घूम रहा है।इससे प्रेरित होकर कई लोग परिंदों को बचाने के लिए आगे आ रहे हैं।उन्होंने अपने घरों की छतों पर पानी और अनाज के दाने रखे हैं।
फोटो भेजकर अन्य लोगो को भी प्रेरित किया जा रहा है।आलोक गौड का कहना है गर्मियों में बहुत सारे परिंदे सिर्फ इसलिए दम तोड़ देते हैं क्योंकि उन्हें तेज धूप में पानी नहीं मिल पाता।ऐसे में हम सबका फर्ज हो जाता है कि इन बेजुबानों का जीवन बचाएं।यह नेक नियत से किया जाने वाला ऐसा कार्य होगा,जो बहुत सारे परिंदों की जिंदगी बचा सकेगा।पेड़-पौधों के अंधाधुंध कटान ने परिंदों के आशियाने खत्म कर चिड़ियों और अन्य पक्षियों को विलुप्त कर दिया है। गौरेया अब उड़नछू हो चुकी है।कौए और गिद्ध भी अब बहुत कम दिखते हैं।अगर हम सबने मिलकर एक छोटी सी मुहिम में भागीदारी की तो बहुत सारे परिंदों को बचाए रखा जा सकता है।अब तक अमन विश्वकर्मा, प्रसून तिवारी, शिवम सिंह, रिंकू परिहार, सूरज त्रिपाठी, बिनोद यादव, संजय दत्त द्विवेदी, सलमांन ने फोटो भेजकर दाना पानी रखने को अपनी दिनचर्या मे शामिल कर लिया है।

No comments:

Post a Comment