नई सोच समाचार
फतेहपुर।11 जुलाई।
मा0 उच्च न्यायलय/कार्यपालक अध्यक्ष राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार दिनॉक 14 जुलाई 2018 दिन शनिवार को राष्ट्रीय लोक आदालत कार्यक्रम किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह समझौता के माध्यम से न्यायलयों में लम्बित जूडिसियल डाटा ग्रिड पर दर्शित एवं प्रीटिलीगेशन के माध्यम से लोक अदालत में अपराधिक शमनीय वाद, धारा 138 परक्राम्य लिखित अधिनियम, बैंक वसूलीवाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, वैवाहिक, श्रमवाद, भूमिअधिग्रहणवाद, विद्युत एवं जल बिल वाद(अंशमनीय)वादों को छोड़कर वेतन, भत्तों एवं सेवानिवृत्त लाभों से सम्बन्धित सेवा प्रकरण, राजस्ववाद, अन्य दीवानी वाद (किरायादारी, सुखाधिकार, निषेधाग्या वाद एवं विशिष्ट अन्तोष आदि) निस्तारित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। यह जानकरी सचिव (पूर्णकालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने दी।
नई सोच समाचार-आलोक गौड
ट्रान्सफार्मर बदलने के दीये निर्देश
फतेहपुर।तहसील बिन्दकी के ग्राम डिघुरूवा में ग्राम वासियों द्वारा एक माह से ट्रान्सफार्मर जला होने की शिकायत जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह से किया था।बुद्धवार को जिलाधिकारी ने अधिसासी अभियन्ता विद्युत को निर्देशित किया कि तत्काल मौके पर जाकर ट्रान्सफार्मर बदलवाये जाने के निर्देश दिया।
नई सोच समाचार-आलोक गौड
No comments:
Post a Comment