Showing posts with label #function. Show all posts
Showing posts with label #function. Show all posts

Friday, July 27, 2018

सहायक अध्यापक परीक्षा सम्पन्न कराने को बैठक मे दीये निर्देश
♦♦
फतेहपुर। सहायक अध्यापक (प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी पुरूष/महिला) परीक्षा-2018 दिनांक 29.07.2018 दिन रविवार को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटटिक मजिस्ट्रेट,केन्द्र व्यवस्थापक आदि को निर्देशित किया कि जनपद में अभी तक जो व्यवस्था रही है उसकी प्रकार इस परीक्षा को अपना महत्वपूर्ण योगदान देकर सकुशल, पारदार्शिता के साथ सम्पन्न करायें। आप लोगो से मुझे उम्मीद है कि जैसे पूर्व में परीक्षायें सुचिता के साथ आयेजित हुई है कि भांति सम्पन्न करायें और डियूटी पर समय से पहुचे, केन्द्र व्यवस्थापक केन्द्र व्यवस्थापक निरंतर परीक्षाए कराते रहे है परीक्षा कराने का काफी अनुभव है। सेक्टर मजिस्ट्रेटों को जो केन्द्र आवंटित किये गये है वह आज ही जाकर विद्यालयों की व्यवस्थाएं देख लें जो कमियां हो उनको तत्काल प्रधानाचार्य से अवगत कराकर कमियों को पूरा करायें। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि परीक्षा शुरू होने से आधा घण्टा पहले परीक्षार्थियों को केन्द्र में जाने की अनुमति दी जायें ताकि चेकिंग की जा सके, प्रत्येक केन्द्र में 02 महिला व दो पुरूष पुलिस बल एक कान्सटेबल तैनात किये गये है। यदि किसी केन्द्र पर पुलिस बल समय से नही पहुचता है तो मेरे मोबाइल नम्बर 9454400268 पर सूचना दें। आयोग द्वारा बनाये गये प्रेक्षक अतुल तिवारी ने कहा कि यह आयोग की बड़ी परीक्षा जिला प्रशासन व अन्य अधिकारियों के साथ कराया जाना है परीक्षा में मुख्य आधार प्रधानाचार्य का होता है प्रश्न पत्र का पैकेट नम्बर-1 व 02 सही तरीके से बनाये। उन्होने कहा कि जिस विद्यालय में सीसीटीवी कैमरा नही लगे है वहां वीडियोंग्राफी करायी जाये। वरिष्ठकोषागार से प्रश्नपत्र समय से परीक्षा केन्द्रो पर पहुचाये जाये तथा परीक्षा कक्ष में केन्द्र व्यवस्थापक व परीक्षा देने वाले छात्रों के साथ प्रश्नपत्र खोले जाये तथा वीडियोंग्राफी भी करायी जायें। उन्होने कहा कि जो निर्देश पुस्तिका दी गयी है उसको ध्यानपूर्व अध्ययन कर लें, के अनुसार परीक्षा को सम्पन्न कराये।
   नई सोच समाचार। आलोक गौड़
स्मार्ट क्लास कि व्यवस्थाएं उपलब्ध कराये:डीएम
♦♦
फतेहपुर। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (पी0एम0जे0वी0के) के अर्न्तगत जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी आन्जेनय कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सद्भाव निर्माण मण्डप, बेसिक शिक्षा, नगर पालिका, आई0टी0आई0 आदि बिन्दुओ पर चर्चा की गयी । उन्होने बेसिक शिक्षा अधिकारी के बैठक में अनुपस्थित रहने पर रोष प्रकट करते हुए कहा कि 04 प्राथमिक विद्यालयों में 08 हैण्ड वासिंग के निर्माण एवं 01 प्राथमिक विद्यालय अस्ती में 02 शौचालय तथा विद्यालयों की बाउन्ड्री, रास्ते, सोलर लाईट के निर्देश दियें तथा स्मार्ट क्लास की व्यवस्थाऐ बच्चों को उपलब्ध करायी जायें । उन्होने नगर पालिका को निर्देषित किया कि मार्केट सेड, पार्किंग आदि के डेवलपमेन्ट के लिये प्रोपोजल बनाकर तैयार करें तथा लाला बाजार में मीट के सेफ रख-रखाव एवं डिस्पोजल की व्यवस्था सुनिश्चित करायें। उन्होने अधिकारियों से कहा कि अपने-अपने विभाग की प्लान बना लें और उसे इस योजना में शामिल करा दें।इस अवसर पर सदर विधायक विक्रम सिंह, मुख्य विकास अधिकारी चाँदनी सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी वर्षा अग्रवाल सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहें।
♦♦
नई सोच समाचार।आलोक गौड
सबसे बड़ा व्यक्ति वह है जो गंदगी को साफ़ रखे
♦♦
फतेहपुर। जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने नगर के सेठ एम0आर0 जयपुरिया स्कूल में आयोजित इन्वेस्टर सेरेमनी कार्यक्रम भाग लिया। मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। जयपुरिया के प्रबधक,अध्यापक व बच्चों सहित स्कूल के पूरे परिवार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुझे खुसी है कि आप इन बच्चों का भविष्य बना रहे है जिससे आगे चलकर यह बच्चे जिले का नाम रोशन करेंगे। इन बच्चों को ऐसे संस्कार दे कि यदि अपने माता-पिता व अध्यापक से प्रश्न करें तो उसका उत्तर वह अवश्य दें। ईश्वर क्या है, मानव,पेड़, धरती को ईश्वर ने ही बनाया है । वृक्षों को नुकाशान नही पहुचाना चाहियें यदि आप सड़क पर गंदगी फकते हुए व्यक्तियों को देखे तो मना करे क्योकि उक्त सड़क पर हम सबको चलना हैइस गंदगी से अनेक बीमारियां हो सकती है। अपने माता-पिता से कहे कि कूड़ा को कूडेदान में डाले। उन्होने कहा कि सबसे बड़ा व्यक्ति वह होता है जो गंदगी को साफ करता है। माता-पिता के बाद अध्यापक होता है तो आपको लिखना, पढ़ना व सम्मान करना सिखाता है। सभी बच्चे मेहनत एवं लगन के साथ पढ़े यदि आप पढते रहेगे तो सब बच्चों के बराबर रहेगे। अन्त में कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ समापन हुआ। इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कालेज फतेहपुर में नव निर्मित भवन एवं जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान एवं रासायनिक विज्ञान लैब का निरीक्षण किया। उन्होने कहा कि खाली पड़ी हुई उसकी पैमाईस कराने के निर्देश दियें। उन्होने कक्षा-12 के छात्रों से वेग और त्वरण के बारे में जानकारी ली और विस्तार से बच्चों को बताया तथा डीसी/एसी, एडिशन और टेक्सला के बारे में बताया। कक्षा 11 के छात्रों को बताया कि हिन्दी से अंग्रेजी काफी सरल है क्योकि हिन्दी में 36 एवं अंग्रेजी में26 वर्गमाला हेती है। उन्होने कहा कि अंग्रेजी में मीनिंग, टेन्स की सहायक क्रिया याद करें अंग्रेजी बोलना खुद सीख जायेगें। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक, प्रधानाचार्य सहित अध्यापक उपस्थित रहें।
   नई सोच समाचार।आलोक गौड

Monday, July 16, 2018

हज यात्रा।



फतेहपुर। खजुहा से हज यात्रा मे जाने वाले लोगो से मिलकर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामेश्वर दयालु गुप्ता ने सुखद यात्रा कि कामना किया। खजुहा निवासी जनाब हसरत अली जनाब इमाम अली हज मुकद्दस के लिए रवाना हुये।इस मौक़े पर नूर मोहम्मद निजामी आबीद अली ओम यादव धर्मवीर यादव मनोज सोनकर महगू निसाद सुमित यादव रहे। 
  नई सोच समाचार। आलोक गौड

Friday, July 13, 2018

रेल मंत्रालय रायबरेली के अधिकारियो संग बैठक कल।


फतेहपुर। खाद्य प्रसंसकरण उद्योग राज्य मंत्री, भारत सरकार साध्वी निरंजन ज्योति की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में दिनांक 14 जुलाई 2018 को प्रातः 11 बजे सम्पन्न होगी बैठक में जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह एवं अन्य प्रदेश के उद्यमि तथा रेल मंत्रालय रायबरेली के अधिकारी के साथ बैठक होगी।
  नई सोच समाचार।आलोक गौड

प्रेरणा इम्पोरियम की स्थापना।


फतेहपुर। खाद्य प्रसंसकरण उद्योग राज्य मंत्री, भारत सरकार साध्वी निरंजन ज्योति ने विकास भवन परिसर में उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अर्न्तगत संचालित स्वंय सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पादकों की बिक्री हेतु प्रेरणा इम्पोरियम की स्थापना का फीता काटकर शुभारम्भ किया। उन्होने कहा कि स्वंय सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पदों की बिक्री एवं समूहो से जुड़े निर्धन परिवारों की आजीविका संवर्धन एवं स्वावलम्बन हेतु तथा ग्रामीण क्षेत्र में गठित स्वंय सहायता समूहो द्वारा निर्मित शुद्व एवं गुणवत्तापरक उत्पादों की बिक्री में स्कूल बैग, ट्रैवल बैग, घरेलू उपयोग के काठ एवं लौह उपकरण, झाडू, रस्सी, डलिया, दलिया, बेशन, घी, अगरबत्ती, शहद, गुड़, मोमबत्ती, इस्त्र, सत्तू, दालें, नमकीन, पेड़ा साल, चादर माइक्रम से बने सामाग्री तथा सभी प्रकार के मसाले की बिक्री करेंगी। उन्होने आम जन मानस से आहवान किया कि प्रेरणा इम्पोरियम में जाकर शुद्व एवं सस्ते दामो पर वस्तुओ को क्रय करें। जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने समूह द्वारा बनाये गये पेड़ा का जायका लिया और कहा कि दुकान पर साफ सफाई का विशेष ध्यान दिया जाये। इस अवसर पर डीसीएनआरएलएम सुखराज बन्धु सहित सम्बन्धित उपस्थित रहें।
  नई सोच समाचार। आलोक गौड़

Thursday, July 12, 2018

स्वच्छ भारत मिशन कि बैठक मे शौचालय निर्माण मे प्रधानो को निर्देश।


फतेहपुर 12 जुलाई। जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह की अध्यक्षता में गांधी सभागार ग्राम प्रधानों के साथ स्वच्छ भारत मिशन की बैठक सम्पन्न हुई। उन्होने ग्राम प्रधानों से कहा कि आप अपने गांवों में शौचालयों के एक मीटर गहरा दो गोल गड्डा बनाये जाये ताकि एक गड्डा भरने से दूसरा गड्डा खोला जा सके। उसी दौरान भरा हुआ गड्डा कुछ दिनों के बाद मिटटी का रूप ले लेगा और उसे अपने खेत में खाद के रूप में प्रयोग करे जिससे फसल में वृद्वि आयेगी, शौचालय के इस्तेमाल करने से तरह-तरह की होने वाली बीमारियों से भी बचा जा सकता है और मां, बहने सुरक्षित रहेगी। उन्होने कहा कि अपना ग्राम खुले में शौंच से मुक्त कराये तथा नाली खुदवाने का कार्य मनरेगा से किया जाये और नाली अपने फंड से कराये और जो तालाब बने है उनमें एक ही तालाब में नालियों का पानी जाये दूसरे में न जाये। हैण्ड पम्प जो पानी खराब दे रहा हो उसका इस्तेमाल न किया जाये और सम्बन्धित विभाग को इसकी सूचना दें। 
    उन्होंने कहा कि विद्यालयों की देखरेख भी करें तथा समय से अध्यापको को भेजा जायेगा। उन्होने कहा कि सरकार ने प्त्लास्टिक पर बैन लगा दिया है आप यह सुनिश्चित करे कि सड़क के किनारे डालने वाले खाद के गड्डो को ग्रामवासियों के सहयोग से हटवाये जाये और सड़क पर अतिक्रमण न किया जाये। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 वीके पाण्डेय सहित ग्राम प्रधान उपस्थित रहें।
   नई सोच समाचार - आलोक गौड़

राष्ट्रीय लोक अदालत 14 को।


फतेहपुर। मा0 उच्च न्यायलय/कार्यपालक अध्यक्ष राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार दिनांक 14 जुलाई 2018 दिन शनिवार को राष्ट्रीय लोक आदालत कार्यक्रम किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह समझौता के माध्यम से न्यायलयों में लम्बित जूडिसियल डाटा ग्रिड पर दर्शित एवं प्रीटिलीगेशन के माध्यम से लोक अदालत में अपराधिक शमनीय वाद, धारा 138 परक्राम्य लिखित अधिनियम, बैंक वसूलीवाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, वैवाहिक, श्रमवाद, भूमि अधिग्रहणवाद, विद्युत एवं जल बिल वाद वादों को छोड़कर वेतन, भत्तों एवं सेवानिवृत्त लाभों से सम्बन्धित सेवा प्रकरण, राजस्ववाद, अन्य दीवानी वाद (किरायादारी, सुखाधिकार, निषेधाग्या वाद एवं विशिष्ट अन्तोष आदि) निस्तारित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। यह जानकरी सचिव (पूर्णकालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने दी।
       नई सोच समाचार - आलोक गौड़

अपने कार्य के प्रति सजग और संवेदनशील बने नहीँ कार्यवाही होगी


जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक
फतेहपुर। जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह की अध्यक्षता में गांधी सभागार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ सम्पन्न हुई।संविदा पर तैनात नर्स जो काम नही कर रही है उन्हे नोटिस देकर बाहर किया जाये तथा जननी सुरक्षा योजना की फीडिंग डाटा आपरेटर कम किये है या गलत किये है उनको भी नोटिस देकर बाहर किया जाये। उन्होने शिवांगी सचान का वेतन रोकने के निर्देश दिये और बर्खास्तगी का पत्र तैयार करने के निर्देश दिये। उन्होंने प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को नसीहत देते कहा कि अपने कार्य के प्रति सजग, संवेदनशीलता व समय से कार्य सम्पादित करे। उन्होने कहा कि आशा, जननी सुरक्षा योजना के तहत लाभार्थियों को कैम्प के माध्यम से शत् प्रतिशत भुगतान किये जाये कार्य में हीलाहवाली करने वाले अधिकारियों एंव कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाये। उन्होने कहा कि आपके कार्य के सहूलियत के लिये ऑगनबाड़ियों को सुपुर्द कर रहा हू जो गांव में डाटा इन्ट्री के तहत पॉच साल की महिलाओं के प्रसव, जो शादी हुई है,गर्भवती महिला, कुपोषित व अतिकुपोषित बच्चे, किशोरियां, दो बच्चे या अधिक हो आदि की सूची बनाकर रजिस्टर में अंकन किया जाये। उन्होने प्रभारी चिकित्साधिकारियों से कहा कि अपने-अपने कैम्पस में वृक्षारोपण कराये और जो भी समस्या आती है उसे लिखित उपलब्ध कराये। तीनों तहसीलों में हेल्थ मेले का आयोजन किया जाये और बाहर से स्क्सपर्ट को बुलाया जाये। उन्होने कहा कि मानव संसाधन उपलब्ध कराने हेतु अनुबंधक सेवा प्रदाता ऐजेन्सी द्वारा सही ढंग से कार्य न करने पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा कर अनुबंध नियमानुसार समाप्त कराया जाये। उन्होने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि मै आपको समय दे रहा हू कि आप अपने कार्यो को मे जो कमियां है उन्हे ठीक कर लें।उन्होने कहा कि ईश्वर ने आपको जो क्षमता दिया है उसे कायम रखते हुए जनता की सेवा करें जो भी सरकार की योजनाएं चल रही है उन्हे समय व सही तरीके से संचालित करके धनराशि व्यय करें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी चाँदनी सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 वीके पाण्डेय, सीएसएस, सहित प्रभारी चिकित्साधिकारी उपस्थित रहें।
       नई सोच समाचार-आलोक गौड

Wednesday, July 11, 2018

खुले मे न करे शौच


फतेहपुर। विकाश खण्ड मलवा के ग्राम पंचायत भाऊपुर में पहुची स्वच्छता संकल्प यात्रा में लोगो को संकल्प दिलाया गया कि वह लोग खुले में शौच नही करेंगे गठित निगरानी टीम ने लोगो के साथ स्वच्छता का संकल्प लिया जिसमे टीम प्रमुख शशिकान्त द्विवेदी ने लोगो को शौच के बाद और खाना खाने से पहले हाथ धोने की अपील की जिसमे बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। जिसमे रामराज पुष्पा अर्चना स्वच्छा ग्रही रहे।
   नई सोच-आलोक गौड

युवा विकास समिति के पदाधिकारी सुनेगे समस्या

नई सोच समाचार
फतेहपुर। खजुहा विकास खंड के रावतपुर गॉव मे गुरुवार बारह जुलाई को युवा विकास समिति के पदाधिकारी चौपाल लगाकर जनसमस्याओ को सुनेगे।जानकारी देते हुये ब्लॉक उपाध्यक्ष खजुहा बीरू मिश्रा ने बताया कि 11बजे चौपाल मे जनसमस्या सुनी जायेगी और पौधरोपण कर हरियाली से खुशहाली का संदेश दिया जायेगा।संगठन प्रमुख संजय दत्त द्विवेदी और प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र मिश्रा सहित तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहेगे।
     नई सोच समाचार-आलोक गौड

लोक अदालत 14जुलाई को


नई सोच समाचार
फतेहपुर।11 जुलाई।
मा0 उच्च न्यायलय/कार्यपालक अध्यक्ष राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार दिनॉक 14 जुलाई 2018 दिन शनिवार को राष्ट्रीय लोक आदालत कार्यक्रम किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह समझौता के माध्यम से न्यायलयों में लम्बित जूडिसियल डाटा ग्रिड पर दर्शित एवं प्रीटिलीगेशन के माध्यम से लोक अदालत में अपराधिक शमनीय वाद, धारा 138 परक्राम्य लिखित अधिनियम, बैंक वसूलीवाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, वैवाहिक, श्रमवाद, भूमिअधिग्रहणवाद, विद्युत एवं जल बिल वाद(अंशमनीय)वादों को छोड़कर वेतन, भत्तों एवं सेवानिवृत्त लाभों से सम्बन्धित सेवा प्रकरण, राजस्ववाद, अन्य दीवानी वाद (किरायादारी, सुखाधिकार, निषेधाग्या वाद एवं विशिष्ट अन्तोष आदि) निस्तारित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। यह जानकरी सचिव (पूर्णकालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने दी।
    नई सोच समाचार-आलोक गौड

ट्रान्सफार्मर बदलने के दीये निर्देश

फतेहपुर।तहसील बिन्दकी के ग्राम डिघुरूवा में ग्राम वासियों द्वारा एक माह से ट्रान्सफार्मर जला होने की शिकायत जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह से किया था।बुद्धवार को जिलाधिकारी ने अधिसासी अभियन्ता विद्युत को निर्देशित किया कि तत्काल मौके पर जाकर ट्रान्सफार्मर बदलवाये जाने के निर्देश दिया।
     नई सोच समाचार-आलोक गौड

आपदा प्रबंधन कि बैठक हुई


फतेहपुर 11 जुलाई। अपर जिलाधिकारी जेपी गुप्ता की अध्यक्षता में गांधी सभागार में आपदा प्रबधन समिति की बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सूखे से से निपटने के लिये कार्ययोजना जिन विभागों द्वारा अभी तक नही दी गयी वह कार्ययोजना बनाकर तत्काल उपलब्ध करा दें ताकि सूचना भेजी जा सकें। उन्होने उपजिलाधिकारियों से कहा कि तहसीदारों, लेखपालों एवं कानूनगो के साथ अपने-अपने तहसीलों पर बैठक कर लें और कार्यो का बंटवारा कर दें बाकि समय आने पर अपने-अपने कार्यो का भलिभांति से
निर्वाहन कर सके। उन्होने कहा कि मा0 उच्च न्यायालय में जिन विभागों के वाद
लम्बित है उसमें शपथ पत्र लगाया जाये और वेंबसाईट में वादों को फीड करा दे
ताकि वेबसाईट में दिखने लगे जिससे लम्बित वादों की संख्या में कमी आ सके। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी सदर, बिन्दकी, खागा सहित सम्बन्धित उपस्थित रहें।
     नई सोच समाचार-आलोक गौड

स्कूल के निरीक्षण मे मातहतो को दीये निर्देश


फतेहपुर 11 जुलाई। जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने आज प्रातः विकास खण्ड असोथर के ग्राम घाटमपुर के प्राथमिक विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण कर विद्यालय में पठन पाठन की गुणवत्ता को जांचा। उन्होने अध्यापको को निर्देशित किया कि बच्चों को अच्छी व गुणवत्तापरक शिक्षा दी जाये तथा ग्राम में हो रहे शौचालयों के निर्माण को देखा। घाटमपुर के ग्राम प्रधान को निर्देशित किया कि शौचालयों के निर्माणकी प्रगति में तेजी लायी जाये और मानक के अनुसार ही शौचालय का निमार्ण कराया जाये। 
उन्होने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि जिन ग्रामों को
ओडीएफ होना है उन ग्राम के प्रधानों के (शौचालय निर्माण तथा नाली, पेय
जल जिनका प्लान बना है को छोड़कर) अन्य कार्यो के वित्तीय खाते सीज कर दिये जाये।
उन्होने विकास खण्ड असोथर के एनपीआरसी को विद्यालय के रखरखव में लापरवाही पाये जाने पर प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए पद से हटाये जाने के निर्देश दिये एवं खण्ड विकास अधिकारी आसोथर का स्थानान्तरण करने के निर्देश सम्बन्धित को दिये तथा
ए0डी0ओ0 पंचायत को चेतावनी देने के निर्देश दिये। उन्होने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र असोथर के प्रभारी चिकित्साधिकारी उपेंन्द्र कुमार का वेतन रोकते हुए जांच करने, फार्मासिस्ट बुद्विलाल गुप्ता को प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए जांच केनिर्देश सीएमओ को दिये।
 जिलाधिकारी ने मुख्य चिकत्साधिकारी कार्यालय के सुनील कुमार दीक्षित का
स्थानान्तरण गैर जनपद करने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिये। विकास खण्ड असोथर के प्राथमिक विद्यालय प्रथम जीर्णशीर्ण अवस्था में होने के कारण बेसिक शिक्षा अधिकारी को निष्प्रयोज्य करने के निर्देश दिये।
   नई सोच समाचार-आलोक गौड

साध्वी ने किया सीसी मार्ग का लोकार्पण


फ़तेहपुर। मलवाँ विकास खण्ड के नामामऊ ग्राम में बुद्धवार को सासंद निधि से निर्मित आर.सी.सी मार्ग का केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया। उन्होने कहा केन्द्र सरकार द्वारा हर ग़रीब को लाभ मिले हर वर्ग का हित हो तमाम योजनाओ से जनता को लाभ दिया जा रहा है। देवमई मंडल अध्यक्ष अरुण शुक्ला,जिला महामंत्री बैजनाथ वर्मा सुनील आदि तमाम लोग मौजूद रहे।
नई सोच समाचार। आलोक गौड़

साध्वी ने किया सीसी मार्ग का लोकार्पण/


फ़तेहपुर। तेलियानी विकास खण्ड के संराय शहिजादा ग्राम मे सांसद निधि द्वारा निर्मित एक आरसीसी मार्ग का बुद्धवार को सासंद केन्द्रीय खाद्य प्रंसस्करण राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति लोकार्पण किया।यह मार्ग गॉव के पप्पू दुबे के घर से कल्लू यादव के घर तक बना है।नई सोच-आलोक गौड

Tuesday, July 10, 2018

दो कक्षों का लोकार्पण, इंटरलॉकिंग ब्रिक्स कारख़ाने का शुभारम्भ किया।

फतेहपुर। केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने मंगलवार को ठा० शिवप्रताप सिंह इण्टर कालेज में विद्यार्थियों की शिक्षार्थ सुविधा हेतु सासंद निधि द्वारा दो कक्षों का लोकार्पण किया। उन्होने कहा शिक्षित समाज द्वारा ही समर्थ भारत का पुनर्निर्माण सम्भव है।
     

केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने मंगलवार को शाह क़स्बे मे इंटरलॉकिंग ब्रिक्स कारख़ाने का शुभारम्भ किया।
       नयी सोच समाचार। आलोक गौड़

प्रमुख सचिव ग्राम विकास विभाग का आगमन पर कार्यक्रम।

बुधवार को विद्युत व्यावस्था, समरसता कार्यक्रम, प्रमुख सचिव ग्राम विकास विभाग का आगमन पर कार्यक्रम।
♦♦
फतेहपुर। बुधवार ग्यारह जुलाई को केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति कलेक्ट्रेड सभागार मे 11 बजे आयोजित बैठक मे विद्युत व्यावस्था कि पड़ताल करेगी।
♦♦
फतेहपुर। बुधवार को दुल्हन मैरिज हाल निकट पंजाब बैक मे सामाजिक समरसता कार्यक्रम होगा।इस कार्यक्रम मे 80 साल कि आयु प्राप्त कर चुके पेशनरो को सम्मानित किया जायेगा।जिसमे जिले के अधिकारी भी शामिल होगे। यह जानकारी उ.प्र. सेवानिवृत प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद के जिलाध्यक्ष कुंज बिहारी शुक्ल ने दिया।
♦♦
फतेहपुर। ग्राम विकास विभाग उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव शासन के निर्देश पर बुधवार को जिले आ रहे है। प्रमुख सचिव किसी गॉव का निरीक्षण कर सकते है इसके लिए जिला प्रशासन तैयारियों मे लगा है।
    नयी सोच समाचार। आलोक गौड़

Monday, July 9, 2018

जिम्मेदार जिलाधिकारी का फ़र्ज निभाते आग्नेय कुमार जी।


फतेहपुर। जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह नगर पालिका सदर का आकस्मिक निरीक्षण कर कार्य मे रुचि लेने के संबंधित कर्मचारियों को निर्देश देते हुए तथा जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान का निरीक्षण करते हुए ।


फतेहपुर। जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने मदन मोहन मालवीय राजकीय नेत्र चिकित्सालय फतेहपुर में सोमवार को शीतल एवं शुद्ध जल तीमारदारों को मिले के उद्देश्य से व्यापार मंडल के अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा के सौजन्य से लगे फ्रीजर का शुभारंभ किया ।
    नयी सोच समाचार। आलोक गौड़

भाजपा नेता डा.वीके साहू का हुआ भव्य स्वागत

डॉ. वीके साहू
(नयी सोच)।कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के भाजपा  कोषाध्यक्ष बनाये  जाने पर  डा.वीके साहू का कार्यकर्ताओं द्वारा माला  पहना कर भव्य स्वागत किया गया।जिसमें भारी संख्या में  भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे । मुख्य रूप से अखिलेश साहू उदय साहू मुकेश साहू आदित्य साहू युवा भाजपा नेता डॉक्टर गजेंद्र शर्मा  अभिनेक रिशू साहू  अभिषेक शर्मा  डॉक्टर अखिलेश यादव  एडवोकेट शिवकुमार साहू  डॉक्टर हिमांशु साहू  प्रबंधक साउथ सिटी हॉस्पिटल दया सिंह  शिवचरण साहूश्याम लाल साहू जी अमित साहू  राजेश साहू  संतोष साहू पार्षद जरौली फेस-2 दीपक राजपूत अनिल कुमार तिवारी जी राहुल चौबे प्रदेश सचिव हिंदू युवा वाहिनी के सभी कार्यकर्ता रहे।