सहायक अध्यापक परीक्षा सम्पन्न कराने को बैठक मे दीये निर्देश
♦♦
फतेहपुर। सहायक अध्यापक (प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी पुरूष/महिला) परीक्षा-2018 दिनांक 29.07.2018 दिन रविवार को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटटिक मजिस्ट्रेट,केन्द्र व्यवस्थापक आदि को निर्देशित किया कि जनपद में अभी तक जो व्यवस्था रही है उसकी प्रकार इस परीक्षा को अपना महत्वपूर्ण योगदान देकर सकुशल, पारदार्शिता के साथ सम्पन्न करायें। आप लोगो से मुझे उम्मीद है कि जैसे पूर्व में परीक्षायें सुचिता के साथ आयेजित हुई है कि भांति सम्पन्न करायें और डियूटी पर समय से पहुचे, केन्द्र व्यवस्थापक केन्द्र व्यवस्थापक निरंतर परीक्षाए कराते रहे है परीक्षा कराने का काफी अनुभव है। सेक्टर मजिस्ट्रेटों को जो केन्द्र आवंटित किये गये है वह आज ही जाकर विद्यालयों की व्यवस्थाएं देख लें जो कमियां हो उनको तत्काल प्रधानाचार्य से अवगत कराकर कमियों को पूरा करायें। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि परीक्षा शुरू होने से आधा घण्टा पहले परीक्षार्थियों को केन्द्र में जाने की अनुमति दी जायें ताकि चेकिंग की जा सके, प्रत्येक केन्द्र में 02 महिला व दो पुरूष पुलिस बल एक कान्सटेबल तैनात किये गये है। यदि किसी केन्द्र पर पुलिस बल समय से नही पहुचता है तो मेरे मोबाइल नम्बर 9454400268 पर सूचना दें। आयोग द्वारा बनाये गये प्रेक्षक अतुल तिवारी ने कहा कि यह आयोग की बड़ी परीक्षा जिला प्रशासन व अन्य अधिकारियों के साथ कराया जाना है परीक्षा में मुख्य आधार प्रधानाचार्य का होता है प्रश्न पत्र का पैकेट नम्बर-1 व 02 सही तरीके से बनाये। उन्होने कहा कि जिस विद्यालय में सीसीटीवी कैमरा नही लगे है वहां वीडियोंग्राफी करायी जाये। वरिष्ठकोषागार से प्रश्नपत्र समय से परीक्षा केन्द्रो पर पहुचाये जाये तथा परीक्षा कक्ष में केन्द्र व्यवस्थापक व परीक्षा देने वाले छात्रों के साथ प्रश्नपत्र खोले जाये तथा वीडियोंग्राफी भी करायी जायें। उन्होने कहा कि जो निर्देश पुस्तिका दी गयी है उसको ध्यानपूर्व अध्ययन कर लें, के अनुसार परीक्षा को सम्पन्न कराये।
नई सोच समाचार। आलोक गौड़
No comments:
Post a Comment