Friday, July 27, 2018

स्मार्ट क्लास कि व्यवस्थाएं उपलब्ध कराये:डीएम
♦♦
फतेहपुर। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (पी0एम0जे0वी0के) के अर्न्तगत जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी आन्जेनय कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सद्भाव निर्माण मण्डप, बेसिक शिक्षा, नगर पालिका, आई0टी0आई0 आदि बिन्दुओ पर चर्चा की गयी । उन्होने बेसिक शिक्षा अधिकारी के बैठक में अनुपस्थित रहने पर रोष प्रकट करते हुए कहा कि 04 प्राथमिक विद्यालयों में 08 हैण्ड वासिंग के निर्माण एवं 01 प्राथमिक विद्यालय अस्ती में 02 शौचालय तथा विद्यालयों की बाउन्ड्री, रास्ते, सोलर लाईट के निर्देश दियें तथा स्मार्ट क्लास की व्यवस्थाऐ बच्चों को उपलब्ध करायी जायें । उन्होने नगर पालिका को निर्देषित किया कि मार्केट सेड, पार्किंग आदि के डेवलपमेन्ट के लिये प्रोपोजल बनाकर तैयार करें तथा लाला बाजार में मीट के सेफ रख-रखाव एवं डिस्पोजल की व्यवस्था सुनिश्चित करायें। उन्होने अधिकारियों से कहा कि अपने-अपने विभाग की प्लान बना लें और उसे इस योजना में शामिल करा दें।इस अवसर पर सदर विधायक विक्रम सिंह, मुख्य विकास अधिकारी चाँदनी सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी वर्षा अग्रवाल सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहें।
♦♦
नई सोच समाचार।आलोक गौड

No comments:

Post a Comment