Saturday, July 7, 2018

स्वयंसेवको को गोपालगंज मे दिया गया प्रशिक्षण/

 राष्ट्रीय स्वयं सेवको का प्रशिक्षण
विद्यालय परिसर में व्यायाम 

फतेहपुर। मलवॉ विकास खंड के सर्वोदय इण्टर कॉलेज गोपालगंज मे शनिवार और रविवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवको का प्रशिक्षण वर्ग हुआ जिसमे जिले के विभिन्न शाखाओ के मुख्य शिक्षक और शाखा कार्यवाह सहित 75 स्वयं सेवक शामिल हुये। जिला संघचालक रामप्रकाश सिंह चौहान कि देख रेख मे आयोजित स्वयंसेवको के प्रशिक्षण मे शिक्षको ने स्वयंसेवको को अपने अपने छेत्र मे संघ कि शाघा लगाने और संघ से नये लोगो को जोडने को कहा गया।शनिवार और रविवार सुबह तक प्रशिक्षण मे स्वयंसेवको को योग, आसन, व्यायाम, दण्ड युद्ध, नियुद्ध, दण्ड प्रहार, प्राथमिक समता, शाखा लगाना, शाखा वीकिर करना आदि विषयो का प्रशिक्षण दिया गया।जिला संघ चालक रामप्रकाश सिंह चौहान ने बताया प्रशिक्षण वर्ग का स्वयंसेवक तथा संगठन दोनों को लाभ होता है। वर्ग में आकर शिक्षार्थी पूरी तरह से संघ के वातावरण में डूब जाता है। संघ के प्रान्त से लेकर केन्द्रीय स्तर के वरिष्ठ कार्यकर्ता वहां उपलब्ध रहते हैं। वे सब भी वहीं रहते, खाते और अन्य गतिविधियों में शामिल होते हैं। उनके साथ औपचारिक तथा अनौपचारिक बातचीत में शिक्षार्थी की संघ संबंधी जानकारी बढ़ती है। उसके मन की जिज्ञासाओं का समाधान होता है। जो सदा उसके जीवन में लाभ देती है।
इसके साथ ही प्रत्येक स्वयंसेवक में कुछ प्रतिभा छिपी रहती है। कोई अच्छा वक्ता हो सकता है, तो कोई लेखक। कोई अच्छा गायक हो सकता है, तो कोई खिलाड़ी। किसी में तर्कशक्ति प्रबल होती है, तो किसी में श्रद्धा और समर्पण। वर्ग के कार्यक्रमों में उसकी यह प्रतिभा प्रकट होती है। अनुभवी कार्यकर्ता इसे पहचानकर उसे विकसित करने का प्रयास करते हैं। इसका लाभ स्वयंसेवक को जीवन भर होता है।
जिला कार्यवाह प्रदीप ने स्वयं सेवको से कहा वर्ग में स्वयंसेवक की शारीरिक और मानसिक क्षमता बढ़ती है। इसका लाभ वर्ग के बाद उसकी शाखा को मिलता है। इससे शाखा की गुणवत्ता बढ़ती है तथा नये स्थानों पर शाखाओं का विस्तार होता है। प्रमुख रूप से विभाग कार्यवाह ज्ञानेन्द्र, विभाग प्रचारक अरूण, मलवॉ-देवमई खण्ड प्रचारक अनूप, विभाग शारीरिक प्रमुख अनुज सिंह चौहान उपस्थित रहे।
   नई सोच। आलोक गौड़

No comments:

Post a Comment