घटना स्थल पर इकत्र लोग
फतेहपुर। बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के भवानीपुर चौराहे में ट्रक ने जोरदार मारी टक्कर जिस से 2 लोगों हादसे में दर्दनाक हुई मौत। ट्रक बिंदकी क्षेत्र से आ रहा था। ट्रक के चालक नशे में होने के कारण अपनी दिशा से अनियंत्रित हो गया। जिससे दो लोगों की मृत्यु हो गई जिसमें कि राम किशोर गुप्ता पुत्र स्वर्गीय कल्लू प्रसाद उम्र 56 वर्ष तथा मुन्नी देवी पत्नी राम किशोर गुप्ता उम्र 54 वर्ष निवासी भवानीपुर हैं। जो कि इनकी दुकान 40 वर्ष से भवानीपुर कस्बे खुशी स्वीट हाउस एवं कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से स्थित है। जो कि दुकान में तीन लोग सो रहे थे। जिनमें से राम किशोर गुप्ता तथा उनकी पत्नी मुन्नी देवी हादसे का शिकार हो गई तथा दोनों लोगों की मृत्यु हो गई और बड़े लड़के मनोज गुप्ता की सबसे छोटी लड़की अपने दादी के साथ सो रही थी। जो कि गंभीर रूप से घायल हो गयी।
नई सोच । आलोक गौड़

No comments:
Post a Comment