सबसे बड़ा व्यक्ति वह है जो गंदगी को साफ़ रखे
♦♦
फतेहपुर। जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने नगर के सेठ एम0आर0 जयपुरिया स्कूल में आयोजित इन्वेस्टर सेरेमनी कार्यक्रम भाग लिया। मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। जयपुरिया के प्रबधक,अध्यापक व बच्चों सहित स्कूल के पूरे परिवार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुझे खुसी है कि आप इन बच्चों का भविष्य बना रहे है जिससे आगे चलकर यह बच्चे जिले का नाम रोशन करेंगे। इन बच्चों को ऐसे संस्कार दे कि यदि अपने माता-पिता व अध्यापक से प्रश्न करें तो उसका उत्तर वह अवश्य दें। ईश्वर क्या है, मानव,पेड़, धरती को ईश्वर ने ही बनाया है । वृक्षों को नुकाशान नही पहुचाना चाहियें यदि आप सड़क पर गंदगी फकते हुए व्यक्तियों को देखे तो मना करे क्योकि उक्त सड़क पर हम सबको चलना हैइस गंदगी से अनेक बीमारियां हो सकती है। अपने माता-पिता से कहे कि कूड़ा को कूडेदान में डाले। उन्होने कहा कि सबसे बड़ा व्यक्ति वह होता है जो गंदगी को साफ करता है। माता-पिता के बाद अध्यापक होता है तो आपको लिखना, पढ़ना व सम्मान करना सिखाता है। सभी बच्चे मेहनत एवं लगन के साथ पढ़े यदि आप पढते रहेगे तो सब बच्चों के बराबर रहेगे। अन्त में कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ समापन हुआ। इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कालेज फतेहपुर में नव निर्मित भवन एवं जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान एवं रासायनिक विज्ञान लैब का निरीक्षण किया। उन्होने कहा कि खाली पड़ी हुई उसकी पैमाईस कराने के निर्देश दियें। उन्होने कक्षा-12 के छात्रों से वेग और त्वरण के बारे में जानकारी ली और विस्तार से बच्चों को बताया तथा डीसी/एसी, एडिशन और टेक्सला के बारे में बताया। कक्षा 11 के छात्रों को बताया कि हिन्दी से अंग्रेजी काफी सरल है क्योकि हिन्दी में 36 एवं अंग्रेजी में26 वर्गमाला हेती है। उन्होने कहा कि अंग्रेजी में मीनिंग, टेन्स की सहायक क्रिया याद करें अंग्रेजी बोलना खुद सीख जायेगें। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक, प्रधानाचार्य सहित अध्यापक उपस्थित रहें।
नई सोच समाचार।आलोक गौड
No comments:
Post a Comment