Friday, July 13, 2018

प्रेरणा इम्पोरियम की स्थापना।


फतेहपुर। खाद्य प्रसंसकरण उद्योग राज्य मंत्री, भारत सरकार साध्वी निरंजन ज्योति ने विकास भवन परिसर में उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अर्न्तगत संचालित स्वंय सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पादकों की बिक्री हेतु प्रेरणा इम्पोरियम की स्थापना का फीता काटकर शुभारम्भ किया। उन्होने कहा कि स्वंय सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पदों की बिक्री एवं समूहो से जुड़े निर्धन परिवारों की आजीविका संवर्धन एवं स्वावलम्बन हेतु तथा ग्रामीण क्षेत्र में गठित स्वंय सहायता समूहो द्वारा निर्मित शुद्व एवं गुणवत्तापरक उत्पादों की बिक्री में स्कूल बैग, ट्रैवल बैग, घरेलू उपयोग के काठ एवं लौह उपकरण, झाडू, रस्सी, डलिया, दलिया, बेशन, घी, अगरबत्ती, शहद, गुड़, मोमबत्ती, इस्त्र, सत्तू, दालें, नमकीन, पेड़ा साल, चादर माइक्रम से बने सामाग्री तथा सभी प्रकार के मसाले की बिक्री करेंगी। उन्होने आम जन मानस से आहवान किया कि प्रेरणा इम्पोरियम में जाकर शुद्व एवं सस्ते दामो पर वस्तुओ को क्रय करें। जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने समूह द्वारा बनाये गये पेड़ा का जायका लिया और कहा कि दुकान पर साफ सफाई का विशेष ध्यान दिया जाये। इस अवसर पर डीसीएनआरएलएम सुखराज बन्धु सहित सम्बन्धित उपस्थित रहें।
  नई सोच समाचार। आलोक गौड़

No comments:

Post a Comment