Friday, July 13, 2018

प्राथमिक विद्यालय अस्ती का निरीक्षण।


फतेहपुर। जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने नगर के प्राथमिक विद्यालय अस्ती का निरीक्षण किया। प्रधानाचार्या आशिया फारूकी ने बताया कि विद्यालय में कुल 162 छात्र/छात्रा पंजीकृत है, के दौरान विद्यालय के भोजन कक्ष, रसोई घर, क्लास रूम, योगा कक्ष को देखा और सराहा। जिलाधिकारी के स्वागत में छात्र/छात्राओं ने योग के माध्यम से सम्मान गीत प्रस्तुत किये और बच्चों द्वारा भारत का नक्शा लेकर प्रत्येक प्रान्तों की भाषा बोलते हुए राजधानी के नाम भी बताये के उपरान्त सौर्य मण्डलों के नौ गृहो के बारे में बताये। जिलाधिकारी ने छात्र/छात्राओं को ड्रेस वितरण किया और ‘‘समझ’’ बुकलेट का विमोचन किया तथा विद्यालय प्रागंण में सहजन का पौधा रोपित किया और आहवान किया कि सभी एक-एक वृक्ष अवश्य लगाय तथा उसकी देखभाल भी करें। उन्होने अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया कि तहसील से प्राथमिक विद्यालय अस्ती जाने वाले विद्यालय की सड़क को ठीक कराने के निर्देश दिये। इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेन्द्र प्रताप सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी, वार्ड सभासद सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।
  नई सोच समाचार। आलोक गौड

No comments:

Post a Comment