Monday, July 9, 2018

विद्यार्थी परिषद का मनाया गया स्थापना दिवस

वृक्षारोपण करते छात्र

फतेहपुर। आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 70वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। जनपद के हुसेनगंज बिंदकी खागा एवं फतेहपुर नगर समेत जनपद के कोने-कोने पर संगोष्ठी, वृक्षारोपण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, चित्रकला प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता समेत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय छात्र दिवस की अवसर पर जनपद के हजारों विद्यार्थियों तक विद्यार्थी परिषद की देशभक्ति से ओतप्रोत कार्य पद्धति के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही साथ व्यक्तित्व निर्माण समाज निर्माण एवं भारत को फिर से विश्व गुरु बनाने के प्रयास हेतु अच्छी शिक्षा नीति की बात कही गई। फतेहपुर नगर के डी.पी. सिंह पब्लिक स्कूल में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया, भीमराव अंबेडकर महिला डिग्री कॉलेज में छात्राओं को प्रोत्साहन हेतु संगोष्ठी का आयोजन किया गया, शहर के बचपन स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता, महिंद्रा कोचिंग सेंटर में संगोष्ठी रखी गई। वही स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में भी संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसके अलावा मरीजों को भी फल वितरित करने का काम नगर में किया गया जिसमे की श्याम नर्सिंगहोम एवं फतेहपुर मेडिकल सेंटर समेत विभिन्न अस्पतालों में फल वितरण किया गया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रांत छात्रा प्रमुख रसना तिवारी मुख्य अतिथि के रुप में रही। इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रसून तिवारी, जिला संयोजक विवेक मिश्रा, शुभम त्रिपाठी, इंद्रसेन, शिवम गुप्ता, गुरमीत सिंह, गुरप्रीत कौर, काजल, उत्कर्ष श्रीवास्तव, मनीष, विकास पांडे, समीर सोनी समेत दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा बिंदकी में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, आई.टी.आई कॉलेज, केशवानन्द महाविद्यालय में  वृक्षारोपण  किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि एस.डी.एम. सुशील कुमार गौड़, प्रधानाचार्य रमाकांत  त्रिपाठी, देवेंद्र सर, जिला संगठन मंत्री कृष्ण मुरारी, आकाश साहु, रितिक विश्वकर्मा, जितेश विश्वकर्मा, अमन विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। इसके अलावा हुसैनगंज की नगर इकाई ने नगर के पी सी पी इंटर कॉलेज, एच.एन.बी. इंटर कॉलेज, मदर टेरेसा हाई सेकेंडरी स्कूल, थाना हुसैनगंज परिसर मैं वृक्षारोपण एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर राहुल अग्रहरि, सुमित सिह,गोलू सोनी,अमन त्रिपाठी ,शैलेंद्र प्रताप सिंह, चेतन सिंह, प्रशांत बाजपेई, सुरेश गुप्ता, गंगा सेवक, विजय शंकर मिश्रा, शैलकुमारी समेत कई नगर के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
      नई सोच। आलोक गौड़

No comments:

Post a Comment