अपनी बहाली की राह देखता ट्रांसफार्मर
फतेहपुर। मलवा विकासखंड के रावतपुर गांव में 63 केवीए का 2 जुलाई को जला ट्रांसफार्मर बदलते ही जलने लगा। दरअसल गॉव के नवयुवक प्रभात सिंह ने इसकी शिकायत विद्युत मंत्री श्रीकांत शर्मा से ट्वीटर के माध्यम से की थी। शिकायत के बाद 9 जुलाई को बिजली विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने फतेहपुर स्टोर से एक जला ट्रांसफार्मर लादकर रावतपुर गांव भेजा। जिसको चढ़ाने के बाद जैसे करंट दिया गया वैसे ही पुनः धू-धू करके ट्रांसफार्मर जलने लगा। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग ने विद्युत मंत्री के शिकायत के कारण जला ट्रांसफार्मर आनन फानन मे भेज दिया रावतपुर गांव निवासी भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार शुक्ला ने कहा कि विभाग ने ग्रामीणों के साथ मजाक किया है एक सप्ताह से परेशान होने के बाद गांव में ट्रांसफार्मर लगाया गया वह भी जला जिससे ग्रामीणों में विद्युत विभाग के खिलाफ भारी रोष व्याप्त है। एक तो बरसात नही ऊपर से गाँव में एक हफ्ते से विद्युत संचालन भी नही पाने से ग्रामीणों का चिलचिलाती गर्मी से हाल पस्त है।
नई सोच समाचार। आलोक गौड़

No comments:
Post a Comment