जिलाधिकारी के करकमलों द्वारा किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ
फतेहपुर(उ.प्र.) आज दिनांक-12/7/18,दिन-ब्रहस्पतिवार को व्यापार-मंडल(कंछल-गुट) एवं वितरक संघ द्वारा संयुक्त रूप से फतेहपुर शहर को स्वच्छ एवं सुंदर रखने में अपना सहयोग करते हुए व्यापारियों के प्रतिष्ठानों में कूड़ा दान रखवाने का कार्य किया गया। उ.प्र. उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष/जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद त्रिवेदी व वितरक संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप गर्ग की संयुक्त अगुवाई में सभी व्यापारी बन्धु कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहाँ से जिलाधिकारी अंजनेय सिंह व अपर जिलाधिकारी जे.पी.गुप्त भी इस सराहनीय कार्य में अपना अमूल्य समय देकर व्यापरियों के मनोबल बढ़ाने का कार्य किया,और इस कार्य का शुभारंभ भी किया।इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि आज जो यह नेक कार्य व्यापार-मण्डल ने किया है,वह वाकई में काबिले तारीफ है, व्यापार-मण्डल के इस कार्य से शहर को साफ सुथरा रखने में जिला प्रशासन एवं नगर पालिका प्रशासन को काफी सहयोग मिलेगा, स्वच्छता अभियान में व्यापारियों के सहयोग से शहर को काफी हद तक साफ सुथरा रखा जा सकेगा क्योंकि व्यापारियों से आम वर्ग जुड़ा होता है और इस स्वच्छता अभियान में व्यापारियों के साथ आने पर आम जनता में जागरूकता भी आएगी। जिसके लिए हम सभी व्यापार-मंडल के आभारी रहेंगें।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी जे.पी.गुप्त ने कहा कि इन दिनों प्रशासन द्वारा शहर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने हेतु निरन्तर अभियान चलाया जा रहा है, पर अब इस अभियान में व्यापार-मंडल के आ जाने से अब इस अभियान को सफल बनाने में प्रशासन को सहयोग मिलेगा और शहर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाया जाएगा।उन्होंने व्यापार-मंडल एवं वितरक संघ व व्यापारियों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री/खागा नगर अध्यक्ष शिवचन्द्र शुक्ल,जिला उपाध्यक्ष/प्रवक्ता सुनील शुक्ल,महिला की जिलाध्यक्ष मनोरमा शुक्ल,युवा के जिलाध्यक्ष अमित शिवहरे, महामंत्री रिजवान डियर, नारायण गुप्त, मुख्तार अहमद, युवा के जिलामहामंत्री रवी अवस्थी, खागा नगर के महामंत्री अनिल साहू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमिताभ शुक्ल, मंत्री नागेन्द्र यदाव,आर.पी. कैथल, युवा के अनुपम शुक्ल, फतेहपुर नगर अध्यक्ष प्रमोद गुप्त, शीनू द्विवेदी, सुनिधी तिवारी, जुगनू बेगम,वितरक संघ के अनिल सिंह गौतम, पुरवार जी, चन्दन सिंह, समेत जिले एवं नगर भारी संख्या में व्यापारी बन्धु मौजूद रहे।
नई सोच समाचार - आलोक गौड

No comments:
Post a Comment