Showing posts with label #swachata. Show all posts
Showing posts with label #swachata. Show all posts

Thursday, July 12, 2018

अनुपस्थित प्रधानाचार्य गंदगी देख भड़के डीएम।




फतेहपुर।जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने आज प्रातः तहसील बिन्दकी के प्राथमिक विद्यालय मवई के प्रथम एवं द्वितीय तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कुंवरपुर मलवां का औचक निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय प्रथम मवई के प्रधानाचार्य रामऔतार प्रजापति निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाये गये।

  कक्षों के निरीक्षण के दौरान कक्षों में गंदगी, गोबर के कन्डे लकड़ी, किताबे अस्त ब्यस्त पाये गये एवं मिड-डे-मील के चावल की बोरी खुली जमीन पर पड़ी थी और विद्यालय में कुल तीन छात्र उपस्थित पाये जाने पर जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य को निलम्बित करने के निर्देश बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिये। प्राथमिक विद्यालय द्वितीय बन्द पाया गया जिसमें प्रधानाध्यापिका पूजा द्विवेदी को मेडिकल अवकाश पर बताया गया, विद्यालय के शिक्षा मित्र नीतू सिंह, शिक्षा मित्र धर्मवीर सिंह की सेवा समाप्त करने के निर्देश बीएसए को दिये। ग्राम में पेय जल हेतु पानी टंकी बनी है जिसमें पाइप लाइन पड़ना शेष पाया गया जिस पर जिलाधिकारी ने अधि0अभि0 जल निगम को तत्काल शेष कार्य कराने के निर्देश दिये। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि ग्राम पंचायत सेक्रेटरी कभी नही आते है (जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान भी अनुपस्थित थे) जिस पर जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत सेक्रेटरी अशोक गौतम को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करने के निर्देश जिला विकास अधिकारी को दिये। विकास खण्ड मलवां के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कुवंरपुर के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान सभी बच्चे अध्ययनरत् थे साफ सफाई संतोषजनक पायी गयी। वार्डेन कु0 आकांक्षा दुबे ने बताया कि विद्यालय में फुलटाइम-5 टीचर, पार्टटाइम-2, एक लेखाकार, एक चौकीदार है और बताया कि विद्यालय में बेंच कम है, एक दो बेड की प्लाई टूटी है तथा विद्यालय के समीप मरे हुए पशुओं की खाल निकाली जाती है जिससे बदबू आती है। जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि विद्यालय में सभी व्यवस्थायें सही की जाये एवं एसओ को तत्काल विद्यालय में एक गार्ड की तैनाती करने के निर्देश एवं उपजिलाधिकारी बिन्दकी को ग्राम प्रधान से सम्पर्क कर हड़ावर की भूमि विद्यालय से दूर चिन्हित करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।
     नई सोच समाचार - आलोक गौड

व्यापार-मंडल ने प्रतिष्ठानों में रखवाएं कूड़ा दान।


जिलाधिकारी के करकमलों द्वारा किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ

फतेहपुर(उ.प्र.) आज दिनांक-12/7/18,दिन-ब्रहस्पतिवार को व्यापार-मंडल(कंछल-गुट) एवं वितरक संघ द्वारा संयुक्त रूप से फतेहपुर शहर को स्वच्छ एवं सुंदर रखने में अपना सहयोग करते हुए व्यापारियों के प्रतिष्ठानों में कूड़ा दान रखवाने का कार्य किया गया। उ.प्र. उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष/जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद त्रिवेदी व वितरक संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप गर्ग की संयुक्त अगुवाई में सभी व्यापारी बन्धु कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहाँ से जिलाधिकारी अंजनेय सिंह व अपर जिलाधिकारी जे.पी.गुप्त भी इस सराहनीय कार्य में अपना अमूल्य समय देकर व्यापरियों के मनोबल बढ़ाने का कार्य किया,और इस कार्य का शुभारंभ भी किया।इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि आज जो यह नेक कार्य व्यापार-मण्डल ने किया है,वह वाकई में काबिले तारीफ है, व्यापार-मण्डल के इस कार्य से शहर को साफ सुथरा रखने में जिला प्रशासन एवं नगर पालिका प्रशासन को काफी सहयोग मिलेगा, स्वच्छता अभियान में व्यापारियों के सहयोग से शहर को काफी हद तक साफ सुथरा रखा जा सकेगा क्योंकि व्यापारियों से आम वर्ग जुड़ा होता है और इस स्वच्छता अभियान में व्यापारियों के साथ आने पर आम जनता में जागरूकता भी आएगी। जिसके लिए हम सभी व्यापार-मंडल के आभारी रहेंगें।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी जे.पी.गुप्त ने कहा कि इन दिनों प्रशासन द्वारा शहर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने हेतु निरन्तर अभियान चलाया जा रहा है, पर अब इस अभियान में व्यापार-मंडल के आ जाने से अब इस अभियान को सफल बनाने में प्रशासन को सहयोग मिलेगा और शहर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाया जाएगा।उन्होंने व्यापार-मंडल एवं वितरक संघ व व्यापारियों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री/खागा नगर अध्यक्ष शिवचन्द्र शुक्ल,जिला उपाध्यक्ष/प्रवक्ता सुनील शुक्ल,महिला की जिलाध्यक्ष मनोरमा शुक्ल,युवा के जिलाध्यक्ष अमित शिवहरे, महामंत्री रिजवान डियर, नारायण गुप्त, मुख्तार अहमद, युवा के जिलामहामंत्री रवी अवस्थी, खागा नगर के महामंत्री अनिल साहू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमिताभ शुक्ल, मंत्री नागेन्द्र यदाव,आर.पी. कैथल, युवा के अनुपम शुक्ल, फतेहपुर नगर अध्यक्ष प्रमोद गुप्त, शीनू द्विवेदी, सुनिधी तिवारी, जुगनू बेगम,वितरक संघ के अनिल सिंह गौतम, पुरवार जी, चन्दन सिंह, समेत जिले एवं नगर भारी संख्या में व्यापारी बन्धु मौजूद रहे।
 नई सोच समाचार - आलोक गौड

स्वच्छ भारत मिशन कि बैठक मे शौचालय निर्माण मे प्रधानो को निर्देश।


फतेहपुर 12 जुलाई। जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह की अध्यक्षता में गांधी सभागार ग्राम प्रधानों के साथ स्वच्छ भारत मिशन की बैठक सम्पन्न हुई। उन्होने ग्राम प्रधानों से कहा कि आप अपने गांवों में शौचालयों के एक मीटर गहरा दो गोल गड्डा बनाये जाये ताकि एक गड्डा भरने से दूसरा गड्डा खोला जा सके। उसी दौरान भरा हुआ गड्डा कुछ दिनों के बाद मिटटी का रूप ले लेगा और उसे अपने खेत में खाद के रूप में प्रयोग करे जिससे फसल में वृद्वि आयेगी, शौचालय के इस्तेमाल करने से तरह-तरह की होने वाली बीमारियों से भी बचा जा सकता है और मां, बहने सुरक्षित रहेगी। उन्होने कहा कि अपना ग्राम खुले में शौंच से मुक्त कराये तथा नाली खुदवाने का कार्य मनरेगा से किया जाये और नाली अपने फंड से कराये और जो तालाब बने है उनमें एक ही तालाब में नालियों का पानी जाये दूसरे में न जाये। हैण्ड पम्प जो पानी खराब दे रहा हो उसका इस्तेमाल न किया जाये और सम्बन्धित विभाग को इसकी सूचना दें। 
    उन्होंने कहा कि विद्यालयों की देखरेख भी करें तथा समय से अध्यापको को भेजा जायेगा। उन्होने कहा कि सरकार ने प्त्लास्टिक पर बैन लगा दिया है आप यह सुनिश्चित करे कि सड़क के किनारे डालने वाले खाद के गड्डो को ग्रामवासियों के सहयोग से हटवाये जाये और सड़क पर अतिक्रमण न किया जाये। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 वीके पाण्डेय सहित ग्राम प्रधान उपस्थित रहें।
   नई सोच समाचार - आलोक गौड़

युवाओ ने समस्या सुन किया पौधरोपण।


फतेहपुर। युवा विकास समिति के पदाधिकारियो ने खजुहा विकास खंड के रावतपुर गॉव मे लोगो कि समस्याओ को सुना और पौधरोपण किया।प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र मिश्रा कि अध्यक्षता मे आयोजित कार्यक्रम मे जर्रज विद्युत लाईन,नाली,खंडजा,तालाबो मे कब्जा और पेशन आदि कि समस्याओ को लोगो ने युवाओ के सामने रखा।कालोनियो और राशन कार्ड आदि पात्रता सूची मे नाम न होने पर ग्रामीण परेशान रहे।पदाधिकारियो ने समस्याओं को सूचीबद्ध कर सम्बन्धित अधिकारियों तक पहुँचाने का आश्वासन दिया।इसके बाद युवाओ ने नीम का पौध रोपित किया।

     संगठन प्रमुख संजय दत्त द्विवेदी ने कहा प्रत्येक व्यक्ति को अपना कर्तव्य निभाना चाहिए ये पेड़ पौधे हमे बहुत कुछ देते है जीते जी हमारे प्राणो को बचाते है और मृत अर्थात सूख जाने पर फर्नीचर के काम आते है।जीते भी लकड़ी और मरते भी लकड़ी काम आती है तो हमारा भी दायित्व है कि लकड़ी से काम लेना है तो अधिक पौधे लगाकर धरती को हराभरा करना है।हरियाली से सबकी खुशहाली आयेगी।इस मौक़े पर युवाओ ने अपने गॉव के प्राथमिक विद्यालय सरकारी प्राइवेट स्कूल मिनी सचिवालय पंचायत भवन स्वास्थ्य केन्द्र खाली जगहो मे इस बरसात एक एक पौध लगाने कि शपथ ली।प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष कंचन मिश्रा खजुहा ब्लॉक अध्यक्ष बीरू मिश्रा जयकिशोर शर्मा हरिओम बाजपेई रोहित पासवान अनुपम अवस्थी मुन्ना शर्मा सूरज कुमार जगदीश आदि रहे। 
       नई सोच समाचार - आलोक गौड

Saturday, July 7, 2018

स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली

                    स्वच्छता रथ टीम
फतेहपुर। विकाशखण्ड मलवां में गुरुवार को स्वच्छता संकल्प रथ को ब्लॉक प्रमुख आशीष सिंह उर्फ पिंटू सिंह गौतम ने हरी झड़ी दिखाकर रवाना किया।इस मौके में बीडीओ प्रतिमा वर्मा,एडीओ संजय श्रीवास्तव रहे।उसके बाद स्वच्छता संकल्प रथ ग्रामपंचायत अभयपुर पहुची जहां पर विकाशखण्ड मलवां के खंडप्रेरक जितेंद्र पांडेय और प्रभात श्रीवास्तव ने लोगों को खुले में शौंच न करने का संकल्प दिलाया।साथ मे स्वछताग्राही टीम के सदस्य नितिन सिंह,करन सिंह,प्रदीप कुमार,प्रतीक कुमार और छाया रही। 
 नयी सोच - आलोक गौड,  सहयोगी -   शिवम तिवारी