Showing posts with label #donation. Show all posts
Showing posts with label #donation. Show all posts

Thursday, July 12, 2018

अब कोटा में मास्टर आधार रजिस्टर


फतेहपुर। जिला पूर्ति अधिकारी कहते हैं कि प्रमुख सचिव खाद्य अराधना शुक्ला वर्मा के निर्देश पर अब जिले के 1084 उचित दर विक्रेताओं की दुकानों में मास्टर आधार रजिस्टर बनाने को कहा गया है ताकि उपभोक्ताओं को बार बार आधार की फोटो स्टेट न जमा करना पड़े। उसका ब्यौरा कोटेदार के रजिस्टर में अंकित रहेगा कि आधार जमा किया है अथवा नहीं।

डिब्बी -

राशनकार्डों की स्थिति पर एक नजर

पात्र गृहस्थी कार्ड 4 लाख 24 हजार 460

अन्त्योदय कार्ड 36 हजार 789

गेहूं आमद 63 हजार 630 ¨क्वटल

चावल आमद 43 हजार 30 ¨क्वटल

किरोसिन आयल 9 लाख 84 हजार लीटर

गेहूं का मूल्य 2 रुपये किलो

चावल का मूल्य 3 रुपये किलो
   नई सोच समाचार - आलोक गौड

राशन कार्ड से हटाये गये बोगस यूनिट।


फतेहपुर। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत जिले में 4 लाख 24 हजार 460 पात्र गृहस्थी एवं अन्त्योदय परिवार के राशन कार्डों में करीब 88 प्रतिशत शत प्रतिशत सदस्यों के आधार कम्प्यूटर में ¨लक कर लिए गए हैं लेकिन 60 हजार सदस्यों के आधार जमा नहीं किए गए हैं। विभाग इन्हें बोगस मानते हुए निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। फर्जीवाड़ा सामने आने से दस हजार नए राशन कार्ड बनाने का दायरा बढ़ गया है।

राशन कार्ड में मुखिया संग उसके पूरे परिवार के सदस्यों की आधार फी¨डग का काम विभागीय कर्मी पूरा कर चुके हैं। पूर्ति निरीक्षक आलोक कुमार कहते हैं कि शासन के निर्देश पर राशनकार्ड मुखिया के साथ अब यूनिटों के आधार िंलक कराए जा चुके हैं जिससे 88 प्रतिशत से अधिक आधार िंलक हो चुका है। कहा कि जांच में 60 हजार सदस्यों ने अपने आधार कार्ड की स्टेट नहीं जमा किए हैं जिससे अनुमान है कि वह नाम फर्जी तरीके से बढ़वाए गए थे इसलिए राशन कार्डों से उन सदस्यों के नाम निरस्त कर दिए गए हैं और उनकी जगह करीब 10 हजार नए राशन कार्ड निर्गत करने की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। कहा कि तीस जून के पहले ही आधार ¨लक का काम पूरा कर लिया गया था।
जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार िंसह का कहना था कि जिले के करीब सवा चार लाख राशन कार्डों में महिला मुखिया संग अब उनके पूरे परिवार के सदस्यों के शत प्रतिशत आधार िंलक करा लिए गए हैं। कहा कि जिन राशन कार्ड धारकों ने अपने परिवार के सदस्यों के आधार जमा नहीं किए हैं उनके नामों को राशनकार्ड से निरस्त कर हटाया जा रहा है और उनकी जगह पात्रों के नए राशन कार्ड बनवाए जा रहे हैं।
   नई सोच समाचार - आलोक गौेड

व्यापार-मंडल ने प्रतिष्ठानों में रखवाएं कूड़ा दान।


जिलाधिकारी के करकमलों द्वारा किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ

फतेहपुर(उ.प्र.) आज दिनांक-12/7/18,दिन-ब्रहस्पतिवार को व्यापार-मंडल(कंछल-गुट) एवं वितरक संघ द्वारा संयुक्त रूप से फतेहपुर शहर को स्वच्छ एवं सुंदर रखने में अपना सहयोग करते हुए व्यापारियों के प्रतिष्ठानों में कूड़ा दान रखवाने का कार्य किया गया। उ.प्र. उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष/जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद त्रिवेदी व वितरक संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप गर्ग की संयुक्त अगुवाई में सभी व्यापारी बन्धु कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहाँ से जिलाधिकारी अंजनेय सिंह व अपर जिलाधिकारी जे.पी.गुप्त भी इस सराहनीय कार्य में अपना अमूल्य समय देकर व्यापरियों के मनोबल बढ़ाने का कार्य किया,और इस कार्य का शुभारंभ भी किया।इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि आज जो यह नेक कार्य व्यापार-मण्डल ने किया है,वह वाकई में काबिले तारीफ है, व्यापार-मण्डल के इस कार्य से शहर को साफ सुथरा रखने में जिला प्रशासन एवं नगर पालिका प्रशासन को काफी सहयोग मिलेगा, स्वच्छता अभियान में व्यापारियों के सहयोग से शहर को काफी हद तक साफ सुथरा रखा जा सकेगा क्योंकि व्यापारियों से आम वर्ग जुड़ा होता है और इस स्वच्छता अभियान में व्यापारियों के साथ आने पर आम जनता में जागरूकता भी आएगी। जिसके लिए हम सभी व्यापार-मंडल के आभारी रहेंगें।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी जे.पी.गुप्त ने कहा कि इन दिनों प्रशासन द्वारा शहर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने हेतु निरन्तर अभियान चलाया जा रहा है, पर अब इस अभियान में व्यापार-मंडल के आ जाने से अब इस अभियान को सफल बनाने में प्रशासन को सहयोग मिलेगा और शहर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाया जाएगा।उन्होंने व्यापार-मंडल एवं वितरक संघ व व्यापारियों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री/खागा नगर अध्यक्ष शिवचन्द्र शुक्ल,जिला उपाध्यक्ष/प्रवक्ता सुनील शुक्ल,महिला की जिलाध्यक्ष मनोरमा शुक्ल,युवा के जिलाध्यक्ष अमित शिवहरे, महामंत्री रिजवान डियर, नारायण गुप्त, मुख्तार अहमद, युवा के जिलामहामंत्री रवी अवस्थी, खागा नगर के महामंत्री अनिल साहू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमिताभ शुक्ल, मंत्री नागेन्द्र यदाव,आर.पी. कैथल, युवा के अनुपम शुक्ल, फतेहपुर नगर अध्यक्ष प्रमोद गुप्त, शीनू द्विवेदी, सुनिधी तिवारी, जुगनू बेगम,वितरक संघ के अनिल सिंह गौतम, पुरवार जी, चन्दन सिंह, समेत जिले एवं नगर भारी संख्या में व्यापारी बन्धु मौजूद रहे।
 नई सोच समाचार - आलोक गौड

Sunday, July 8, 2018

ग़रीब बच्चो को विजित फाउण्डेशन का उपहार।

 विजित फाउण्डेशन का उपहार

फतेहपुर। विजित फाउन्डेशन धाता की तरफ से  संगम गेस्टहाउस मे एक गरीब एक बस्ता एक छात्र स्कीम मे गरीब बच्चो को बैग बाँटे। फाउण्डेशन द्वारा ग़रीब बच्चो को जिनके पास बैग और कॉपी खरीदने के लिए रुपये नही उनको पढ़ने के लिए ये फाउन्डेशन उन बच्चों को निःशुल्क पूरा बैग उपलब्ध कराता है और कभी कम्पटीशन तो कभी दौड तरह तरह की ऑफर बच्चों को देकर शिक्षा के क्षेत्र मे बच्चों का मनोबल बढ़ाते है। विजित फाउन्डेशन के सदस्य अभिषेक सिंह कुलभाष्कर सिंह जीतेन्द्र सिंह प्रखर सिंह और मुकेश सिंह चन्दन सिंह राकेश सिंह गुड्डू गोलू आदि लोग मौजूद रहे।
   ✏️नई सोच। आलोक गौड़