Friday, December 7, 2018

पालीथीन का उपयोग नही दिख रहा प्रतिबंध



फतेहपुर।राज्य सरकार ने भले ही 23 मई से प्रदेश में पॉलिथीन के उपयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया था।अब तक कइ महीनो का समय बीत चुका है। लेकिन उसके बाद भी शहर के बाजारों में खुले आम पॉलीथिन का उपयोग दुकानदार और लोगों द्वारा किया जा रहा है। स्थिति यह है कि अब तो शहर में पॉलीथीन की सप्लाई करने वाले व्यापारियों तक पहुंची तो सामने आया कि प्रतिबंध का व्यापारियों पर कोई असर नहीं है, बल्कि वे अब प्रतिबंध का डर बताकर डेढ़ गुने दामों पर पॉलीथीन बेच रहे हैं।गौरतलब है कि शासन के पॉलीथिन प्रतिबंद के आदेश के बाद शुरूआत में जिला प्रशासन और नगर पालिका अधरिकारियों ने संयुक्तरूप से पॉलीथिन के उपयोग पर राेक लगाने के लिए बाजार में दुकानदारों के यहां छापे मारे। इस दौरान अधिकारियों द्वारा पॉलीथिन को जब्त किया गया। उसके बाद संबंधित अधिकारियों ने अभियान को बंद कर दिया। वर्तमान में कार्रवाई नहीं होने से शहर के व्यापारी अादेश का मजाक मनाकर पॉलीथिन का खुलेआम उपयोग करने में लगे हुए हैं। स्थिति यह है कि सरकार मे बैन के बावजूद शहर में पॉलीथीन पर पूरी तरह प्रतिबंध नहीं लग पाया है। कपड़े तथा सब्जी आदि की दुकानों पर खुलेआम पॉलीथीन में सामान भरकर ग्राहकों को दिया जा रहा है।पर्यावरण को प्रदूषित करने के साथ ही पॉलीथिन शहर की नालियों को भी अवरुद्ध कर रही है, वहीं पॉलीथिन सहित कचरा व बेकार सामग्री खाने से पशु भी मर रहे है। जानकारी अनुसार शहर में  हर सब्जी विक्रेता पलिथीन का उपयोग धडल्ले से कर रहा है।प्रत्येक दुकान से प्रतिदिन औसत 60 किलो पॉलीथिन बैग बिकते हैं। इस हिसाब से शहर व जिले भर में प्रतिदिन सवा टन पॉलीथिन बिकती है। शहर में किराना दुकान, होटल, फल विक्रेता, सब्जी, कपड़ा व्यापारी सहित अन्य व्यापारी 10 से 15 लाख पॉलीथीन बैग में रोजाना सामग्री भरकर उपभोक्ताओं को देते हैं। इनमें से 90 प्रतिशत पॉलीथिन बैग उसी दिन सड़कों और घरों के आसपास फेंक दी जाती है।
अभियान केवल शासन प्रशासन द्वारा ही नहीं चलाया जाना चाहिए इसमें लोगों को खुद जागरूक होना चाहिए युवा विकास समिति के जिला प्रवक्ता आलोक गौड़ ने कहा कि समाज के सभी नागरिकों को पर्यावरण के प्रति सचेत होना चाहिए आज मृदा दिवस है संकल्प लेना चाहिए कि मिट्टी पॉलीथिन एक होने से मिट्टी अनऊपजाऊ हो जाती है जिससे कि बंजर भूमि होने से कृषि प्रभावित होती है लोगों को जागरूक होना चाहिए कि पॉलिथीन किसी भी प्रकार से हमारे लिए उपयोगी नहीं है इसके लिए कपड़े के बैग उपयोग किए जा सकते हैं जो कि कारगर साबित होंगे और पर्यावरण में किसी प्रकार का नुकसान भी नहीं होगा।
आलोक गौड़

No comments:

Post a Comment