Friday, December 7, 2018

मिनी सचिवालय के उखड़ गये खिडकी दरवाजे


फतेहपुर।मलवा विकास खण्ड क्षेत्र के जलाला गाव मे लाखों रुपए की लागत से बनाया गया मिनी सचिवालय अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है।युवा विकास समिति के प्रवक्ता आलोक गौड़ ने इसकी शिकायत किया है। विकास खण्ड क्षेत्र मलवा के ग्राम सभा जलाला में वर्ष 2014 में लाखों रुपए की लागत से मिनी सचिवालय का निर्माण कराया गया था लेकिन विभाग की अनदेखी के कारण कुछ माह में ही भवन के पंखे दरवाजे व मिनी सचिवालय की खिड़कियां सब गायब हो गयी।जिसके बाद से आस-पास के ग्रामीण अपने जानवरों को यहां बांधने लगे तथा गांव के ही कुछ युवकों ने सचिवालय को जुएं का अड्डा बना दिया।प्रदेश सरकार की मंशा थी कि गांव में मिनी सचिवालय का निर्माण कराकर गांव के विकास की रुपरेखा तैयार की जा सके लेकिन ऐसा नहीं हो सका।जलाला के मिनी सचिवालय की दीवारों से ईंट के गायब होने का समय आ गया है। जिसकी जानकारी न ही किसी स्थानीय जनप्रतिनिधि को है न ही विभाग ने इस ओर ध्यान देना मुनासिब समझा। गांव के प्रधान रमेश प्रसाद ने बताया की सचिवालय की जर्जर हालत व सामानों के गायब होने की जानकारी कई बार लिखित रूप से विभाग से किया गया।  मिनी सचिवालय दुर्दशा का शिकार हो गया है। गांव में मिनी सचिवालय के निर्माण के कुछ दिन बाद से ही भवन की दुर्दशा हो गई युवा विकास समिति जिला प्रवक्ता आलोक गौड ने इसकी शिकायत उप जिलाधिकारी बिंदकी श्री सुशील कुमार गौड से किया है वहीं उन्होंने ट्विटर के माध्यम से जिला अधिकारी को भी इस समस्या से अवगत कराया है।
आलोक गौड़

No comments:

Post a Comment