Sunday, December 16, 2018

गीता में हर वर्ग के उत्थान का है संदेश,आत्मसात करने की जरुरत

गीता जयंती पर पर्तिक्रिया देते आचार्य व युवा

●विद्ववत जनो व युवाओ ने दी प्रतिकृया

●मंगलवार को मनाई जायेगी गीता जयंती

●क्षेत्र मे जगह जगह होगे कार्यक्रम
-------------------------------------------------------------
फतेहपुर।मंगलवार को मलवा विकास खण्ड के मौहार व शिवराजपुर गाव मे गीता जयंती समारोह मनाया जायेगा।जिसमे विद्वानजन गीता के सार से भक्तो को जोडने का कार्य करेंगे।गीता जयंती के पर क्षेत्र के विद्वान जनों ने क्या कुछ प्रतिक्रिया दी,विद्वानो ने गीता के सार को समझाते हुए बताया भगवान श्री कृष्ण ने जिस दिन अर्जुन को गीता का उपदेश दिया उसे गीता जयंती के रूप में मनाया जाता है जो शुक्ल एकादशी को मनाया जाता है।मंगलवार को गीता जयंती मनाई जायेगी। गीता के महत्व पर चर्चा की जाएगी,गीता का जीवन पर क्या महत्व है इसे समझने का प्रयास किया जायेगा।गीता जयंती का देश ही नहीं अपितु पूरे विश्व में अब प्रसार हो रहा है।अपनी संस्कृति के बदौलत भारत विश्व गुरु बना भारत की संस्कृति का आज दूसरे देश भी अनुसरण कर रहे हैं।

युवाओ व धर्म क्षेत्र से जुडे आचार्यो की पर्तिक्रिया--

"गीता एक धर्म ग्रंथ नहीं वह तो ऐसा ग्रंथ है जिसमें हर वर्ग समाज आयु वर्ग के उत्थान के लिए संदेश मिलते हैं।गीता कलयुग के पापों का क्षय करने का अद्भुत और अनुपम माध्यम है"- आचार्य पंडित राजेश अवस्थी कथावाचक

"गीता के संदेशों को आत्मसात करने से जीवन में दिव्यता आती है,गीता लाल कपड़े में बांधकर घर में रखने के लिए नहीं है।गीता भगवान का स्वाद और भक्तों का विश्वास है"- आचार्य पंडित पंकज तिवारी भागवताचार्य

"गीता हमें धैर्य,दुख लोभ व अज्ञानता से बाहर निकालने की प्रेरणा देता है।इसमें पुरुषार्थ व कर्तव्य के पालन की सीख है"-आचार्य राजन अवस्थी       

"संस्कृत और संस्कृति रक्षा से विश्व की रक्षा संभव है।जब हम गीता से जुड़ते हैं तो ज्ञान सागर से जुड़ जाते हैं।गीता से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है।युवाओं को गीता के संदेशों को हृदयगम करके संस्कृति और साहित्य से जोड़ने का कार्य करने की जरुरत है"-आलोक गौड़ जिला प्रवक्ता युवा विकास समिति

"गीता में दिए गए प्रत्येक संदेश को जीवन में उतारने पर व्यक्ति का जीवन अनुकरणीय बन जाता है।गीता जीवन जीने का साधन है गीता से जुड़ जाने के बाद व्यक्ति का जीवन कृतार्थ हो जाता है गीता से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है"-संजयदत्त दिवेदी समाजसेवी

आलोक गौड़ नई सोच समाचार फतेहपुर

No comments:

Post a Comment