 |
| मौहार गाव मे गीता जयंती समारोह मे प्रवचन करते संत |
फतेहपुर।चौडगरा क्षेत्र के मलवॉ विकासखंड के मौहार गांव में गीता जयंती समारोह आयोजित किया गया है।दो दिवसीय कार्यक्रम का पहले दिन गीता के संदेशों को आत्मसात करके जीवन को सार्थक बनाने के उद्देश्य के साथ शुभारंभ हुआ।संत स्वामी स्वात्मानंद जी महाराज ने गीता जयंती समारोह के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कहा भगवतगीता का ज्ञान किसी भी धर्म से संबंधित नहीं है।यह सर्वोत्तम ज्ञान और यह पवित्र है।यह एक राज विद्या है।गीता ग्रंथ में अच्छे चरित्र के निर्माण पर शिक्षाएं मिलती है उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में मनुष्य की मौलिक समस्याएं एक समान है। उन्होंने गीता ग्रंथ में छुपे ज्ञान के रहस्य के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की तथा उन्होंने कहा गीता का उपदेश मनुष्य अपने जीवन में ढाल ले तो वह निश्चित रूप से सफल होता है।गीता ग्रंथ में मनुष्य के हर उम्र और हर वर्ग के कल्याण के बारे में संदेश है।जो आत्मसात करने के बाद मनुष्य का जीवन कृतार्थ हो जाता है।उन्होंने आए हुए दर्शकों से कहा कि अपने बच्चों को वे अपने घरों में गीता ग्रंथ के प्रति जागरूक करें ग्रंथ पढ़ने के लिए प्रेरित करें घर में हर रोज गीता का पाठ अवश्य करें,जिससे कि अपनी संस्कृति की रक्षा हो सके।कार्यक्रम दो दिन तक चलेगा आयोजक प्रताप सिंह ,बबलू सिंह चंदेल, मुनीम सिंह राम सिंह पितांबर सिंह शिवम सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
आलोक गौड
नई सोच समाचार
No comments:
Post a Comment