Monday, December 24, 2018

युवा विकास समिति के वार्षिकोत्सव की तैयारिया शुरु



समिति के प्रवक्ता आलोक गौड
●जनपद मे किये है युवाओ ने नेक काम
फतेहपुर25दिसंबर।जब कुछ करने का जज्बा हो तो सारी मुश्किलें आसान हो जाती है।बस भटकाने के विकल्प को दरकिनार कर एक संकल्प के साथ काम करने करने की जरुरत होती है।कुछ इन्ही बात को धेय बना कर के जनपद में समाजसेवी कार्यों में उत्कृष्ट भूमिका का निर्वाहन करने वाले युवाओं का संगठन युवा विकास समिति अपना तृतीय वर्षगांठ मनाने के लिए तैयारियों में जुटा हुआ है।जहां जिला प्रवक्ता आलोक गौड़ ने बताया की बीते तीन सालों में समिति द्वारा दीन,दुखी,पीड़ित,असहाय लोगों की सहायता के लिए संगठन निरंतर क्रियाशील रहता है।उन्होंने बताया सर्दी से गरीबो को निजात दिलाने को नेकी की दीवार,जरूरतमंदों को कंबल वितरण,पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण अभियान,दिव्यांग बहनों को सरकारी सुविधा ना मिलने पर आर्थिक रूप से चंदा इकट्ठा करके ट्राई साइकिल का वितरण,गरीब बेसहारा बहनों को रक्षाबंधन का उपहार साड़ी के रूप में प्रदान करना,निशुल्क नेत्र शिविर लगाना,शराब नशे के खिलाफ अभियान छेड्ना,गरीब तबके ले लोगो को सरकार की योजनाओ का लाभ दिलाना राशन कार्ड आवास शौचालय के नाम पर ठगी करने वालो की शिकायत करना,विभिन्न सरकारी भर्ती परीक्षाओं में शुल्क के विरोध में युवाओं के साथ संघर्ष करना,फर्जी कंपनियों द्वारा युवाओं को बेवकूफ बनाकर के ठगी का शिकार करने वालों का पर्दाफाश करना,जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में बदहाल सड़कों का मामला उठा कर के कस्बा क्षेत्र चौडगरा में आर्थिक सहायता से गड्ढा भरना,दस वर्षों से चौडगरा ओवर ब्रिज के ऊपर से गुजर रही रोडवेज बसों को नीचे से चलाए जाने के लिए आवाज बुलंद करना, नहरों में पानी ना आने से बर्बाद हो रहे किसानों का मुद्दा उठाना,सरकारी स्वास्थ्य केंद्र,जिला अस्पताल में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करना,जिले के पौराणिक ऐतिहासिक स्थलो के सरक्षण के लिये आगे आना आदि आमजन समस्याओं के निराकरण के लिए निरंतर संघर्ष करते समिति के तीन साल गुजर गये।युवाओं का संगठन युवा विकास समिति दस  जनवरी को अपना तृतीय वर्षगांठ मनाने की तैयारियों में जुटा हुआ है। प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा व संगठन प्रमुख संजय दत्त द्विवेदी ने इस कार्यक्रम की रूपरेखा को अन्तिम  रूप दे दिया है।जिसमें पटेल नगर चौराहा के पास वी मार्ट के सामने कार्यक्रम का आयोजन होगा तथा जनपद के श्रेष्ठ नागरिकों का सम्मान व पत्रकारों का भी सम्मान किया जाएगा।युवाओं को मार्गदर्शन देने के लिए विभिन्न वरिष्ठ समाजसेवीओं व प्रशासनिक अधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है जिलाध्यक्ष कंचन मिश्रा कार्यक्रम प्रभारी है उन्होने बताया कि युवा ही देश की दिशा और दशा बदलने का काम करेंगे इसलिए इस कार्यक्रम में सब की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।
नई सोच समाचार टीम

No comments:

Post a Comment