 |
| संताक्लाज की वेशभूषा मे बच्चे |
फतेहपुर25दिसंबर।मलवा विकास खण्ड के वानी इंटरनेशनल स्कूल अलीपुर में क्रिसमस पर्व धूमधाम से मनाया गया।इसमें बच्चों को अभिभावको ने खुद घर सांता क्लॉज और एंजल्स की वेशभूषा पहनाकर भेजा।बच्चो ने इसी वेशभूषा मे मनमोहक प्रस्तुतियां दी।प्रिन्सिपल सरिता सिंह चौहान ने बच्चों को क्रिसमस और नए साल की शुभकामनाएं दी। प्रधानाचार्या सरिता सिंह चौहान कहा वानी इंटरनेशनल एकेडमी के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी दिया जाए इसके लिए विद्यालय परिसर में समय-समय पर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं का व विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर के बच्चों को प्रैक्टिकली नालेज से जोड़ा जाता है जिससे उनको देख कर के तमाम जानकारियां उनके दिमाग में बस जाती हैं। प्रिंसिपल सरिता सिंह चौहान ने बताया विद्यालय परिसर में बच्चों को उनकी प्रतिभा के अनुसार निखारा जा रहा है जिससे उनके उज्जवल भविष्य के लिए उनकी प्रतिभा काम आ सके और इसके लिए क्षेत्र में विभिन्न रैलियों का आयोजन स्वच्छता जागरूकता रैली,पर्यावरण संरक्षण के लिए रैली तथा उन्होंने बताया कि बच्चों द्वारा कागज के बैग बना करके बिन्दकी कस्बे में बांटे गए। चौडगरा कस्बे में पर्यावरण संरक्षण के लिए रैली निकाली गई तथा इसी तरीके बच्चों को देशभक्ति भावना से जोड़ने के लिए पहुर गांव स्थित शहीद स्थल में बच्चों को ले जाकर के देश के लिए प्राण त्यागने वाले वीर शहीदों के बारे में भी बताया जाता है।उन्होंने बच्चों को क्रिसमस डे के मौके पर बधाई और उपहार भी दिए।बच्चो को शिक्षको ने प्रभु ईसा मसीह के जन्म के बारे में बताया।प्रधानाध्यापिका सरिता सिंह ने गीत के माध्यम से बच्चों का उत्साहवर्धन किया।अतुल,कार्तकेय, समर्थ,रुही सिंह,प्रयान सिह,कृष्णा सिंह बच्चो ने उत्साह के साथ बताया की संता क्लाज के परिधान मे उन्हे मस्ती कर बहुत मजा आया।बच्चों को क्रिसमस के उपलक्ष्य में बनाये गये चर्च का भ्रमण कराकर प्रभु यीशु के जन्म से जुड़ी जानकारी दी।शिक्षक पंकज यादव,प्रिया यादव,शृद्धा सिंह, नेहा,निस्ठा शर्मा,दीपकुमार सिंह आदि रहे।
आलोक गौड नई सोच
good one. Thanks Alok Gaud Ji.
ReplyDeleteTq
Delete