![]() |
| औंग मे किसानो की आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला:नई सोच |
फतेहपुर29दिसम्बर।मलवा विकास खण्ड के राजकीय कृषि फार्म औग मे उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा शनिवार को आयोजित एक दिवसीय आकांक्षात्मक ग्रामो के कृषको की कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि कारागार राज्यमंत्री,जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह,विधायक बिन्दकी करन पटेल ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।एक दिवसीय कार्यशाला में जिले की 50 ग्राम सभाओं से चयनित 500 किसानों को उत्तम खेती के प्रति जागरूक किया गया।
नशे से दूरी बना कृसी मे दे ध्यान:राज्यमंत्री
मलवा ब्लाक के औंग कस्बे मे आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला शुभारंभ करने के बाद क्षेत्रीय विधायक कारागार मंत्री जय कुमार सिंह जैकी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार का उद्देश है किसानों की आय को दोगुना कर उनको आर्थिक रूप से मजबूत करना,पर सरकार की मंशा तभी सफल होगी जब सभी किसान भाई ईमानदारी के साथ काम करेंगे। किसान भाइयों को नशा छोड़ना अति आवश्यक है क्योंकि आय से अधिक खर्चा उनका नशे में हो जाता है।वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद विधायक करण सिंह पटेल ने संबोधित करते हुए कहा कि गौ हत्या बंद हो जाने से किसान निर्भीक होकर अपने गायों को खुले में छोड़ रहे हैं।जिससे वह फसल चौपट कर रहे है।सरकार चाह्ती है किसान मजबूत हो।एव उनकी दशा और दिशा सुधारना उसी पर केंद्र और राज्य सरकार काम कर रही है।
नहर कोठियो मे गौशाला बना सरक्षण किया जायेगा
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने कहा कि कोई भी सरकार बिना किसानो को साथ लिये काम नही कर सकती है।किसानो को अधिकारियों के साथ बैठक करना चाहिए।अगली फसल किसानों को कौन सी बोनी चाहिए जिससे किसानों को आर्थिक लाभ मिले यह भी तय करना होगा।नहर कोठिया जो निस्प्रयोज्य हो गइ है जो की बर्बाद हो रही है,इंन सारी जगहो पर पशुओ के लिये चारे का प्रबंध किया जायेगा।वह चारा किसानो से लिया जायेगा,कहा पराली जलाये नही हमे दे हम आवारा जानवरो के लिये गौशला बना उन्हे सरक्षित कर रहे है ताकी बर्बाद हो रही आपकी फसल को बचाया जा सके।आगे तो आप लोग गेहू की मड़ाई कर भूसा भी फेक देंगे।जिन जानवरो को हम गौसला मे रखेगे उन्हे तब ले जा पाओगे जब प्रधान को एक हजार य दो हजार दे दोगे।यह अंशदान से गौशालाओ को विकसित करने मे मदद मिलेगी।उन्होने हास्य-व्यंग्य करते हुये कहा पांडित जी अब दक्षिणा मे गाय नही लेते पैसे ही लेते है।कहा 15जनवरी तक 400डीजे पर गौशाला व 1000से अधिक गायो को सरक्षण प्राप्त होगा।
नई तकनीकी अपना किसान भाई बडाये पैदावार
बांदा कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ आर के सिंह ने कहा कि प्याज में इतनी ताकत होती है की वह सरकार बना और गिरा सकता है इसलिए किसानों को प्याज की खेती पर अधिक ध्यान देना चाहिए।अलग अलग स्थानो से आये किसानो ने अपनी खाद बीज रसायन की प्रदर्शनी लगाइ जिसमे प्रतिशत के हिसाब से छूट भी रखी,किसानो ने खरीददारि भी किया।
इन किसानो को किया गया सम्मनित
कार्यक्रम मे क्षेत्र के प्रगतिशील किसान शैलेंद्र सिंह,सत्येंद्र पटेल,राम सिंह पटेल को प्रतीक चिन्ह देकर अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया।डाक्टर खलील अहमद,डा.राजीव कुमार,डा.डीपी सिंह,डा.आरके सिंह,पत्थर कालेज फतेहपुर से डा.देवेन्द्र स्वारुप,डा.अलका कटीयार ने नइ तकनीकी से कृसी करने की सलाह दिया।इस दौरान कानपुर आजाद कृसी विश्वविद्यालय से आए भूपेंद्र सिंह,जिला उद्यान अधिकारी आर एस यादव, प्रतापभान सिंह,पवन मिश्रा ग्राम प्रधान महेश कुमार,प्रधान सूरजपाल यादव,अरुण शुक्ला, बैजनाथ वर्मा मौजूद रहे।
(सवाद सहयोगी नई सोच टीम)

No comments:
Post a Comment