![]() |
| नेकी की दीवार साफ करते युवा |
●शनिवार को सज जाएगि नेकी की दिवार
चौडगरा/फतेहपुर।अन्य दीवारो की भाति ही नेकी की दीवार बनी है लेकिन यह कुछ खास इसलिए है क्यूकि इससे गरीबो की मदद की जाती है।मलवा विकास खण्ड क्षेत्र के चौडगरा कस्बे के ओवर ब्रिज के नीचे शुक्रवार को युवा विकास समिति के पदाधिकारियों ने नेकी की दीवार की पुनः साफ सफाई करके बताया कि शनिवार को पुनः नेकी की दीवार में कपड़े टांग करके नेकी की दीवार को सजा दिया जाएगा।यह कपड़े गरीबों के काम आएंगे व बेसहारा जरूरतमंद लोग इन्हें ले जाकर अपने उपयोग में काम लेंगे।युवा विकास समिति के पदाधिकारियों ने चौडगरा कस्बे के ओवरब्रिज के नीचे 2017 में बनाई हुई नेकी की दीवार में विज्ञापन पोस्टरों को हटा करके साफ सफाई किया। कस्बे में बनाई गई इस दीवार से क्षेत्र के गरीब,बेसहारा लोगों की मदद होती है। इसको ध्यान में रखते हुए सर्दी बढ़ने पर युवाओं ने पुनः नेकी की दीवार को सजाने का नवोदित संकल्प लिया।मलवा ब्लाक अध्यक्ष अखिलेश विश्वकर्मा,उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह गौतम, ब्लॉक सचिव जितेंद्र सिंह,कोषाध्यक्ष भोलू अवस्थी,राजन तिवारी एवं जिला प्रवक्ता आलोक गौड़,सत्यमसिंह सहित तमाम पदाधिकारियों ने बताया नेकी की दीवार में जरूरतमंदों को कपड़ा मुहैया कराए जाते हैं।जनपद में अलग-अलग स्थानों में चार नेकी की दीवार अभी संचालित हैं।जिनसे गरीब,बेसहारा लोगों को कपड़े मिल जाते हैं।जिनके घरों में पुराने कपड़े निसप्रयोज्य हो गए हैं वह अपने कपड़ों को नेकी की दीवार में टांग देते हैं और जरूरतमंद लोग यहां से अपने जरूरत के कपड़े ले जाते हैं।इस तरीके से समाज के सरोकार में और ठंडी में ठिठुरते बदन को ढकने का काम युवा विकास समिति के पदाधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। कस्बे में शनिवार को नेकी की दीवार का प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेद्र मिश्रा,जिला उपाध्यक्ष शिवम सिंह जनता के लिए समर्पित करेंगे।
नई सोच समाचार-आलोक गौड

No comments:
Post a Comment