Sunday, December 30, 2018

नूतन वर्ष नई उर्जा के साथ काम करने का,शोशल मीडिया के साथ परिवार को भी दे समय-आलोक गौड

समाज को अपरिमित श्रेष्ठता के शिखर पर पहुचा समाज उत्थान का करेंगे कार्य:आलोक गौड़

नई सोच से मुखातिब समिति प्रवक्ता आलोक गौड

फतेहपुर।तमाम समस्याओं के निराकरण के लिए संकल्प के अनुसार कार्य करेंगे व युवा ऊर्जा को एकत्रित करके राष्ट्र कल्याण के लिए संलग्न करेंगे,नई ऊर्जा और जोश के साथ जनपद के विकास के लिए हर संभव प्रयास और युवा बेरोजगारों की समस्या को निराकरण के लिए अपनी आवाज को बुलंद करते रहेंगे।नव वर्ष की पूर्व संध्या पर नई सोच से मुखातिब होते हुए समाजसेवी संगठन युवा विकास समिति के जिला प्रवक्ता आलोक गौड़ से पूछे गए सवालों में निकल कर के आई। युवा ऊर्जा को किस तरीके से समाज उत्थान के लिए लगाएंगे जब सवाल पूछे गए तो उनके जवाब इस प्रकार रहे-

प्र.नव वर्ष पर आपका युवाओ के लिये क्या संदेश है-

  जवाब-नूतन वर की तो पहले सबको बधाई।नया साल आता है तो नई उमंग पैदा होती है ऐसे मे गलत प्रवत्तियो को दूर कर नई उर्जा के साथ अच्छाईयौ को धारण करने,फूहडता से दूर बडो के आशीर्वाद लेकर,बुजुर्गो के सिध्दांतों पर चले,युवाओ को यही संदेश की नया साल जश्न मनाने का हो सकता है अपितु बुराईयो को त्यागकर नया संकल्प लेने का भी है।

प्र.आप इस वर्ष क्या नया करेगे जिससे समाज का हित हो -

जवाब-हमारे जो भी कार्य होते है वह समाजिक होते है जिनसे दीन हीन लोगो की सहायत होती है।इस वर्ष और भी बेहतर कर गरीब तबके के उन्नति के लिये जो भी हो सकेगा हर कार्य किये जायेगे।कोई गरीब जानकारी के अभाव मे पात्र होते हुये भी सरकारी योजनाओ से वंचित न हो जाये इस पर हमारा ध्यान केंद्रित है।

प्र.प्रदूषण,बेरोजगार ज्वलंत समस्या है कैसे निदान होगा आपने कुछ सोचा है इस क्षेत्र मे करने का।

 जवाब-हम लोगो ने अपने समिति के द्वारा हरियाली से खुशहाली अभियान चला बीते वर्ष जनपद के कोने कोने मे अपने आर्थिक मदद से हजारो  पौधे पर्यावरण के सरक्षण के लिये लगाये है।आगे भी इस ओर कदम से कदम मिलकर शाशन प्रशासन के साथ काम करेगे।हमने नहर कोठियो जो निस्प्रयोज्य हो गइ है उन्हे ग्रीन बेल्ट के रूप मे विकसित करने को शाशन स्तर से आवाज उठाया है।बेरोजगार बडी समस्या युवाओ को फार्म फीस के नाम पर ठगा जा रहा इसके खिलाफ हम लोगो ने अवाज उठाया है।फर्जी कंपनिया जो युवाओ से ठगी करती है उनका भी पर्दाफास करेंगे।

प्र.धार्मिक क्षेत्र मे आपकी रुचि रह्ती है क्या युवाओ को भी उस ओर प्रेरित करेगे।

जवाब-किसी महापुरुष का कथन है की शारीरिक सुख से श्रेस्ठ होता है मानसिक सुख और मानसिक सुख से भी श्रेष्ठ होता है अध्यात्मिक सुख तो किसी की सच्ची उन्नति बिना अध्यात्मिकता के सम्भव ही नही जो मेरा मानना है।बिरला ही कोई नास्तिक मिल जाये नही तो हर कोई अपने धर्म मे आस्था रखता है।पूजा अर्चना करता है।ईस्वर है एसा मानता है।युवाओ को जागरुक करूँगा की धार्मिक कर्यो मे अवश्यभाग ले।

प्र.युवा ऊर्जा को कैसे संकल्पित करेंगे

जवाब-यौवन जीवन का बसंत है तो युवा देश का गौरव है। दुनिया का इतिहास इसी की कथा-गाथा है।जिस ओर जवानी चलती है,उस ओर जमाना चलता है।हमारा समाज अपरिमित अध्यात्मिक श्रेष्ठता,संप्रभुता,संम्पनता के शिखर पर प्रतिष्ठित हो इसके लिए हम युवाओं को संकल्पित करेंगे।क्योंकि जवानी की दिशा और दशा बदलने की आवश्यकता है। व्यक्तिगत सुख एवं उन्नति पर केंद्रित युवा सोच को राष्ट्र निर्माण के महान कार्य हेतु संकल्पित कर रहा हू। क्योंकि निर्माण और विकास के लिए चाहिए शक्ति ऊर्जा उसी ऊर्जा का स्रोत है युवा और इसी युवा ऊर्जा को एकत्रित कर समाज के गरीब,जरुरतमन्द,असहाय लोगों की उन्नति के लिए काम करूंगा।

प्र.सोशल मीडिया में आपकी पकड़ होती है युवाओं को सोशल मीडिया के प्रति क्या कहना चाहेंगेl

जवाब,-सोशल मीडिया के बिना जीवन की कल्पना करना जैसे असंभव हो गया है।पूरा दिन सोशल मीडिया पर ध्यान देने से अच्छा है कि प्राकृतिक वातावरण में कुछ समय बिताया जाये।अपने परिवार के साथ बैठकर भी बातचीत करे।युवाओं के लिए एक बात कोई भी संदेश ,अफवाह,आपत्तिजनक पोस्ट को व्हाट्सएप या फेसबुक के माध्यम से बिना सोचे समझे ना फैलाएं व किसी की पोस्ट पर गलत टिप्पणी कर के झगड़े की स्थिति ना पैदा करें सोशल मीडिया एक साधन है जिसका उपयोग सही ढंग से किया जाना चाहिए।

बहुत बहुत धन्यवाद आपका मेरे साथ जुडकर अपना समय देने के लिये।

नई सोच समाचार 

2 comments: