![]() |
| पहलवानो को हाथ मिला शुरु कराते पूर्व प्रधान |
■युवा विकास समिति ने कराया भन्ड़ारा
■एक दिवसीय मेले के दुसरे दिन हुआ भन्ड़ारा
फतेहपुर।देवमई विकासखंड के डुडरा गांव में बूढ़े बाबा हनुमान मंदिर के मेले में दूसरे दिन दंगल का आयोजन किया गया।जिसमें कुल 15 कुश्ती हुई जिसमे फाइनल कुश्ती बिन्दकी और जहानाबाद के बीच में हुई जिसमें बिन्दकी के कमल यादव ने जहानाबाद के सूरज पहलवान को पटकनि देकर विजयी हुये।इस कुश्ती का इनाम 5000 का था। विजेता पहलवानो को पुरस्कार दिया गया।1100की दो कुश्ती हुई।500की4कुश्ती हुई। दंगल देखने के लिए पधारा रसूलपुर गंगचौली डूंडरा समेत आधा दर्जन गांवों से लोग पहुंचे थे इस मौके पर युवा विकास समिति के देवमई ब्लॉक अध्यक्ष राजीव मिश्रा, दिनेश यादव पूर्व प्रधान राम सजीवन राकेश मिश्रा दीपक पांडे अरविंद रामशंकर रामकिशोर आज तमाम लोग व्यवस्था देखते रहे।आलोक गौड़

No comments:
Post a Comment