Saturday, December 8, 2018

एतिहासिक नगरी खजुहा मे निकली तिजोरी देखने को सैकडो लोग जमे

 खजुहा कस्बे मे मिली तिजोरी,प्रशाशनिक अधिकारीयो ने कराया सील

आलोक गौड़
फतेहपुर।बिंदकी तहसील क्षेत्र के एतिहासिक  कस्बा खजुहा में 25 वर्षों से विवादित पड़ी भूमि पर तिजोरी निकलने से जहां हड़कंप मच गया वहीं प्रशासन ने पहुंचकर तिजोरी को अपने कब्जे में लेकर सील करवाया।जानकारी के अनुसार कस्बा खजुहा निवासी राजकुमार पुत्र स्वर्गीय उमाशंकर गुप्ता तथा मुन्ना से किसी जमीन का विवाद दीवानी न्यायालय में चल रहा था ग्राम प्रधान करण उत्तम ले दोनों पक्षों को बैठकर समझौता करवा दिया और उस जमीन को ढाई ढाई फीट दोनों लोगों को दिला दिया मामला वहां फंस गया जब इस विवादित जमीन पर तिजोरी राजकुमार द्वारा अपने पूर्वजों की कही जा रही थी वही मुन्ना भी कह रहा था कि हमारे पूर्वजों की है जबकि तिजोरी की चाबी राजकुमार गुप्ता के पास थी इसी विवाद के चलते तिजोरी निकलने की जानकारी चौकी प्रभारी राजेंद्र यादव को मिली तो उन्होंने कोतवाली प्रभारी अनंत प्रसाद तिवारी तिवारी को दी जिस पर उन्होंने क्षेत्राधिकारी अभिषेक तिवारी उप जिला अधिकारी सुशील कुमार गोड तथा पुरातत्व के  अधिकारी सूर्यपाल सिंह एमपी एस को दी मौके पर पहुंचकर उप जिला अधिकारी,क्षेत्राधिकारी कोतवाली प्रभारी की मौजूदगी में तिजोरी को सील करा कर पुलिस के हवाले कर दिया। उप जिला अधिकारी सुशील कुमार गौड़ ने बताया कि सोमवार को लखनऊ से पुरातत्व विभाग की टीम आएगी उसके बाद ही इस तिजोरी के बारे में कुछ कहा जाएगा वहीं इस तिजोरी की जानकारी होने से क्षेत्रीय लोगों का जमावड़ा वहां पर लगने लगा सैकड़ों की तादात में तिजोरी देखने को लोग वहां पर इकट्ठा हो गए थे।
आलोक गौड़
नई सोच

No comments:

Post a Comment