Thursday, December 20, 2018

नेटवर्क बना मुसीबत उपभोक्ता परेशान

बीएसएंन टावर फाइल फोटो
आलोक गौड नई सोच समाचार      फतेहपुर(चौडगरा)।आए दिन गायब होने वाले बीएसएनएल नेटवर्क ने उपभोक्ताओं को परेशानी में डाल दिया है।नेटवर्क न होने से जहां लैंडलाइन फोन डेड हो जाते हैं वहीं बैंकों व साइबर कैफे का भी काम ठप हो जा रहा है।शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारियों द्वारा समस्या को दूर करने की दिशा में ठोस पहल नहीं की जा रही है।यही हाल मोबाइल फोन का भी है।आवाज साफ न होना, बात करते-करते कट जाना आम बात हो गई है।बीएसएनएल द्वारा उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए दूर संचार केंद्रों की स्थापना तो की गयी है लेकिन इन केंद्रों की बदहाली ने नेटवर्क की समस्या को स्थायी बना दिया है।कभी नेटवर्क न मिलना तो कभी काल के दौरान कर्कश आवाज उपभोक्ताओं को लगातार परेशानी में डाल रही है। इस समस्या की वजह से आए दिन बैंकों में काम ठप हो जाता है। दिन भर लाइन लगाए ग्राहकों को बिना लेनदेन के ही लौटना पड़ता है। नेटवर्क न होने से व्यापारियों का व्यापार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। साइबर कैफे पर सन्नाटा पसरा रह रहा है।आनलाइन फार्म भरने वाले विद्यार्थी भी दिन भर नेटवर्क का इंतजार कर रहे हैं।एक माह से मलवा विकास खण्ड के अमौरा चक्की रेवाड़ी कल्याणपुर चौडगरा साई रावतपुर जलाला में लोग नेटवर्क संकट का सामना कर रहे हैं।उपभोक्ता प्रेमप्रकाश   तिवारी,सत्यंम,रिषभ,प्रशांत शुक्ला राजकुमार वर्मा, राधेश्याम,का कहना है कि बीएसएनएल की सेवा अब पूरी तरह से बदहाल हो गई है।आए दिन नो नेटवर्क की समस्या आम बात हो गयी है।कभी कभी तो मोबाइल पर नेटवर्क का निशान दिखता है पर बात नही हो पाती है।

No comments:

Post a Comment